संदेश

गौर जयंती के अवसर पर कुलपति प्रो. नीलिमा ने तीनबत्ती पर किया संबोधित

चित्र
डॉ. गौर को भारत रत्न दिलाने का सामूहिक प्रयास अवश्य सफल होगा- कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता गौर जयंती के अवसर पर कुलपति प्रो. नीलिमा ने तीनबत्ती पर किया संबोधित सागर 26  नवंबर 2024  महान दानवीर, विधिवेत्ता एवं डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के संस्थापक सर डॉ हरीसिंह गौर की 155वीं जयन्ती के अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने सागर शहर के तीनबत्ती पहुँचकर डॉ. गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभा को संबोधित किया । उन्होंने बुन्देली संकल्प के अद्वितीय नायक डॉ. सर हरीसिंह गौर की जयंती पर सभी नगरवासियों का अभिनन्दन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा आज का दिन हमारे लिए विशेष अर्थ रखता है क्योंकि आज के ही दिन इस धरती पर डॉ. हरीसिंह गौर जैसे महान शक्सियत ने जन्म लिया था। आज का दिन महज कैलेण्डर का एक पन्ना नहीं, बल्कि बुन्देलखण्ड के इतिहास का एक खूबसूरत पैगाम है। एक ऐसा पैगाम जिससे जुड़कर हजारों-लाखों लोगों के जीवन में ज्ञान का बसंत आया। आप भाग्यशाली हैं कि आप डॉ. गौर के शहर के वासिन्दें हैं। आप सभी गौर साहब के जीवन और सृजन से खूब परिचित हैं।  उन्होंने...

15 करोड़ के नए मार्गों की मंत्री राजपूत ने दी बिलहरा वासियों को सौगात

चित्र
धूमधाम से मनाया गया राजा बिलहरा का गौरव दिवस    15 करोड़ के नए मार्गों की मंत्री राजपूत ने दी बिलहरा वासियों को सौगात  राजा बिलहरा में 4 वर्षों में कराए 200 करोड़ से अधिक के विकास कार्य  राजा बिलहरा नगर पंचायत का स्थापना दिवस गौरव दिवस के रूप में मनाया गया बिलहरा का गौरव दिवस अपने विकास की कहानी खुद बयां कर रहा है:गोविंद सिंह राजपूत  तिनका तिनका जोड़ के गौरव दिवस तक का सफर तय किया है : मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सागर  25 नवंबर 2024 सुरखी  क्षेत्र के राजा बिलहरा नगर पंचायत के स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यक्रम में पहुंचकर गौरव दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने बिलहरा के गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिलहरा का गौरव दिवस अपने विकास की कहानी खुद बयां कर रहा है तिनका तिनका जोड़ के हमने गौरव दिवस तक का सफर तय किया है। आप सब के आशी...