संदेश

दिसंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय विधि विभाग को बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया से नहीं है मान्यता, छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

चित्र
डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय विधि विभाग को बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया से नहीं है मान्यता, छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन  डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में विधि विभाग के छात्र इन दिनों काफी परेशान है, क्योंकि विधि विभाग को बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त नहीं है। जिससे छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद भी उनका भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। इसी समस्या के निराकरण के लिए सोमवार दोपहर 1:00 विधि विभाग के छात्रों ने प्रशासनिक कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर कुलपति डॉक्टर नीलिमा गुप्ता के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्रों को अवगत कराया कि बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया से मान्यता नहीं होने के कारण छात्रों को आगे की पढ़ाई,इंटर्नशिप प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर छात्रों ने इस गंभीर समस्या का समाधान के लिए बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया को 15 दिन में पूर्ण कराने की मांग कुलपति से की है।  साथ ही छात्रों ने चेतावनी भी कि समय सीमा में समस्या का समाधान नहीं होता तो हम छात्रो को विवश शहोकर छात्रहित...

सागर में टाइगर ग्रुप ठंड के दिनों में ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल भेंट कर रहा है।

चित्र
सागर में टाइगर ग्रुप ठंड के दिनों में ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल भेंट कर रहा है।  टाइगर ग्रुप वर्ष 2008 से लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद करता आ रहा है, जो लगातार जरूरतमंद लोगों को दवाइयां, और राशन, कपड़े ,उपलब्ध कराता आ रहा है,वहीं अब ठंड के दिनों में ठंड को देखते हुए सागर शहर सहित ग्रामीण अंचलों में भी जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल भेंट कर रहा है।  टाइगर ग्रुप के सागर जिला अध्यक्ष अमन सौधिया ने सोमवार दोपहर 3:00 जानकारी देते हुए बताया कि हमारा ग्रुप साल 2008 से जरूरतमंद लोगों की मदद करता रहा है और अभी हाल ही में ठंड को देखते हुए सागर शहर के बस स्टैंड,जिला अस्पताल रेलवे स्टेशन और ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद लोगों को कंबल भेंट कर रहा है, ग्रुप के सभी सदस्य आपसी सहयोग और कई लोगों का सहयोग भी मिलता है जिससे हम लोग जरूर मंदिर लोगों की मदद करते हैं।

संभाग स्तरीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय प्रथम तथा भाषण प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय बड़ामलहरा प्रथम रहा

चित्र
संभाग स्तरीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय प्रथम तथा भाषण प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय बड़ामलहरा प्रथम रहा  ऋषि परंपरा भारत की समृद्ध और गौरवशाली धरोहर है, हमारी आर्ष परंपरा सर्वाधिक अर्वाचीन- प्रियांशी अवस्थी  सागर 26  दिसंबर 2024  मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत ऋषि परंपरा और शिक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता अतः भारतीय संस्कृति पर आधारित समूह लोक नृत्य संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. सरोज गुप्ता प्राचार्य के मार्गदर्शन में किया गया। उद्घाटन संत्र में डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि लोक नृत्य लोक मान्यताओं के आधार पर गढ़े गये है। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना तथा निवाडी की टीमो ने सहभागिता की ऋषि पंरम्परा और शिक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों से संभागत 12 प्रतियोगितायों ने सहभागिता की और अपनी श्रेष्ठतम भाषण प्रस्तुति दी जि...

यातायात व्यवस्था में बाधक कटरा मस्जिद से राधा टाकीज तिराहा तक सड़क दुकानें लगाने वालों को हटाने की कार्यवाही की गई:ः

चित्र
यातायात व्यवस्था में बाधक कटरा मस्जिद से राधा टाकीज तिराहा तक सड़क दुकानें लगाने वालों को हटाने की कार्यवाही की गई:ः ःः अब सफेद लाईन भी खत्म, मुख्य मार्गो पर कहीं भी हाथ ठेला पर दुकानें लगाने वालों के विरूद्व होगी कार्यवाही:ः सागर/न.नि./दिनांक 26.12.2024/व्यापारी संघ द्वारा  नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री को दिये गये ज्ञापन उपरांत नगर निगम द्वारा कटरा मस्जिद से राधा टाकीज तिराहा तक यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे हाथ ठेला दुकानदारों को हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण दल द्वारा मुख्य मार्ग पर हाथ ठेला लगाने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुये हटाने की कार्यवाही की गई। निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने अतिक्रमण प्रभारी को निर्देष दिये है कि शहर की यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे हाथ ठेला दुकानदारों को मुख्य मार्गो पर खड़े होने पर उन्हें हटाने की कार्यवाही करें । उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सड़क के दोनों ओर सफेद लाईन खींचकर उसके अंदर हाथ ठेला दुकानदारों को व्यापार करने हेतु व्यवस्था बनायी गई थी लेकिन बार-बार समझाईस के बाबजूद उनके द्वारा मुख्य मार्गो ...

केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में खुलेंगे समृद्धि और खुशहाली के नये द्वार : प्रधानमंत्री श्री मोदी

चित्र
केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में खुलेंगे समृद्धि और खुशहाली के नये द्वार : प्रधानमंत्री श्री मोदी मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य जहां नदियों को जोड़ने के अभियान की हुई शुरूआत विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश बनाने में बुंदेलखंड का होगा अहम रोल आने वाले सालों में म.प्र. देश की टॉप इकोनामी में से होगा एक मोहन सरकार ने एक वर्ष में मध्यप्रदेश के विकास को दी नई गति पूर्व की सरकारों ने बुंदेलखंड में सूखे की समस्या को दूर करने कोई स्थाई समाधान नहीं खोजा मध्यप्रदेश से निकली माँ नर्मदा के आशीर्वाद ने गुजरात का बदल दिया भाग्य केन-बेतवा लिंक परियोजना अटल जी के विजन का है परिणाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी की जयंती सुशासन और हमारी सुप्रेरणा का दिन मध्यप्रदेश दुनिया के टॉप-10 टूरिज्म डेस्टिनेशन में से एक अटल जी की स्मृति में डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया मध्यप्रदेश में 1153 अटल ग्राम सेवा सदनों का भूमि-पूजन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का किया लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अटल जी की 100वीं जयंती पर देश की प...