यातायात व्यवस्था में बाधक कटरा मस्जिद से राधा टाकीज तिराहा तक सड़क दुकानें लगाने वालों को हटाने की कार्यवाही की गई:ः

यातायात व्यवस्था में बाधक कटरा मस्जिद से राधा टाकीज तिराहा तक सड़क दुकानें लगाने वालों को हटाने की कार्यवाही की गई:ः
ःः अब सफेद लाईन भी खत्म, मुख्य मार्गो पर कहीं भी हाथ ठेला पर दुकानें लगाने वालों के विरूद्व होगी कार्यवाही:ः
सागर/न.नि./दिनांक 26.12.2024/व्यापारी संघ द्वारा  नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री को दिये गये ज्ञापन उपरांत नगर निगम द्वारा कटरा मस्जिद से राधा टाकीज तिराहा तक यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे हाथ ठेला दुकानदारों को हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण दल द्वारा मुख्य मार्ग पर हाथ ठेला लगाने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुये हटाने की कार्यवाही की गई।
निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने अतिक्रमण प्रभारी को निर्देष दिये है कि शहर की यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे हाथ ठेला दुकानदारों को मुख्य मार्गो पर खड़े होने पर उन्हें हटाने की कार्यवाही करें । उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सड़क के दोनों ओर सफेद लाईन खींचकर उसके अंदर हाथ ठेला दुकानदारों को व्यापार करने हेतु व्यवस्था बनायी गई थी लेकिन बार-बार समझाईस के बाबजूद उनके द्वारा मुख्य मार्गो पर हाथ ठेले खड़े कर यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा था, जिससे नागरिकों को आवागमन में परेषानी हो रही थी इसलिये अब सफेद लाईन को खत्म किया गया है तथा कोई भी हाथ ठेला पर विक्रय करने वाले दुकानदार यदि मुख्य मार्गो पर खड़े पाये जायेंगे तो उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही की जायेगी। निगमायुक्त ने अतिक्रमण प्रभारी को निर्देष दिये है कि कटरा मस्जिद के चारों तरफ मुख्य मार्गो पर यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वाले हाथ ठेला दुकानदारों के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जाये।
गुरूवार को अतिक्रमण टीम द्वारा कटरा मस्जिद से राधा तिराहा तक यातायात व्यवस्था बनायी गई तथा मुख्य मार्गो से हाथ ठेला वालों को हटाया गया तथा एक हाथ ठेला को जप्त करने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण सह प्रभारी श्री कृष्णकुमार चौरसिया , राजू रैकवार सहित अतिक्रमण दल के कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल