संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित
➡️ संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर श्री एसपी सिंह बिसेन ने गुलगंज स्कूल का निरीक्षण किया।
कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी के निर्देश पर संयुक्त संचालक द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष में दिनांक 29 दिसंबर 2025 को पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुलगंज का निरीक्षण प्रातः 10:50 बजे किया गया
कक्षा 10 में दर्ज 82 में 24 छात्र उपस्थित पाए गए , संयुक्त संचालक शिक्षा श्री बिसेन ने कक्षा में पहुंचकर बच्चों को गणित के प्रश्न दिए गए जिसमें से निर्धारित समय में तीन बच्चों ने प्रश्न हल किया। गणित और अंग्रेजी विषय के दो दो वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों को हल करा कर एक सप्ताह में संयुक्त संचालक के मेल ऐड्रेस पर भेजने के निर्देश प्राचार्य को दिए गए। पिछले वर्ष स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम कक्षा 10 का केवल 39% था जिसको इस वर्ष 75 परसेंट करने का लक्ष्य प्राचार्य और शिक्षकों ने लिया है, परिणाम बढ़ाने के टिप्स भी दिए गए कि वन लाइनर और पिछले वर्ष के अनसोल्वड पेपर्स से बच्चों की तैयारी कराई जाए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें