राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिटी का आयोजन रू सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149वी जन्म जयंती मनाई गयीःः

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिटी का आयोजन रू सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149वी जन्म जयंती मनाई गयीःः

सागर/न.नि./दिनांक 29.10.2024/   स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री व लोह पुरुष श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 149 वी जयंती, खेल और युवा कल्याण विभाग सागर के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में दौड़ का आयोजन कर मनाया गया। जिसमें खेल परिसर के सभी खेलों के प्रशिक्षण केन्द्रों के खिलाड़ियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में , श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, महापौर नगर निगम सागर, श्री संदीप जी.आर. जी, कलेक्टर  जिला सागर, श्री रूपेश कुमार उपाध्याय, अपर कलेक्टर, जिला सागर, श्री विजय कुमार डहेरिया जी, डिप्टी कलेक्टर, जिला सागर, श्री वीनू राणा, एडवोकेट एवं वरिष्ठ समाजसेवी, श्री ए.के. जैन जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सागर भाजपा नेता श्री सूर्यांश तिवारी एवं सतोष दुवे आदि उपस्थित हुए।
मा०मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। आन लाईन प्रसारण के माध्यम से सभी खिनलाड़ियो ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। कार्यक्रम की शुरुआत में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी का अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय और खिलाड़ियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
शपथ के पश्चात. श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, महापौर नगर निगम सागर, श्री संदीप जी.आर. जी, कलेक्टर जिला सागर, द्वारा हरी झंडी देकर रन फार यूनिटी दौड को प्रारंभ किया।
रन फार यूनिटी दौड़ के परिणाम इस प्रकार रहे-
बालक वर्ग -1) श्री पंकज प्रजापति प्रथम, 2)श्री अजय यादव द्वितीय , 3) श्री अक्षय प्रजापित तृतीय
बालिका वर्ग -1) कु. निकिता पटैल - प्रथम, 2) सुश्री सलोनी शर्मा - द्वितीय, 3) कु. रोशनी पटैल - तृतीय
विजेता खिलाड़ियो को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
श्री प्रदीप सिंह रावत, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, सागर के मार्गदर्शन में शपथ कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल और युवा कल्याण विभाग खेल परिसर सागर के विभागीय प्रशिक्षकों, श्री प्रेमनेती राय, श्रीमती सीमा चक्रवर्ती, श्रीमती संगीता सिंह, श्री श्यामलाल पाल, श्री उमेश चन्द्र मौर्य, श्री महेन्द्र सिंह राजपूत, श्री चंदन मोरे, श्री नफीस खान, श्री रंजीत बैन, श्री मिथलेश यादव, श्री विवेक सेन, श्री रामबाबू विश्वकर्मा, श्री हेमन्त प्रजापति, श्री बद्री प्रसाद सेन, आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री प्रेमनेती राय द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल