सागर के कसली में सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात: लाड़ली बहनों के खाते में भेजे ₹1835 करोड़, केसली और गौरझामर को बनाया नगर पंचायत।

सागर के कसली में सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात: लाड़ली बहनों के खाते में भेजे ₹1835 करोड़, केसली और गौरझामर को बनाया नगर पंचायत।
सागर (मध्य प्रदेश)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सागर जिले के दौरे पर पहुंचे। यहाँ उन्होंने प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की मासिक किस्त जारी की। सीएम ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के खातों में ₹1835 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर की। इस दौरान उन्होंने सागर, देवरी और केसली क्षेत्र के लिए ₹200 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। देवरी

विधायक बृज बिहारी पटेरिया की मांग पर बड़ी घोषणा: केसली और गौरझामर बनीं नगर पंचायत।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्रीय विकास के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। देवरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजबिहारी पटेरिया के विशेष निवेदन और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सीएम ने केसली और गौरझामर दोनों बड़ी पंचायतों को 'नगर पंचायत' बनाने का ऐतिहासिक ऐलान किया। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए केसली के अस्पताल को 100 बिस्तरों (बेड) की क्षमता में अपग्रेड करने और वहां डॉक्टरों की तत्काल तैनाती करने की मंजूरी दी।

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर होगी देवरी मंडी और देवरी का नाम बदलकर देवपुरी करने की घोषणा की
क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री ने देवरी कृषि उपज मंडी का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार महापुरुषों और देश के लिए बलिदान देने वाली वीरांगनाओं के सम्मान को हमेशा सर्वोपरि रखती है।उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में राशि डालते-डालते आज लगभग तीन साल पूरे हो रहे हैं। विरोधी अफवाहें फैलाते रहे, लेकिन हमारी सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बिना रुके पूरी तरह प्रतिबद्धता से काम कर रही है।


जीतू पटवारी पर तीखा हमला: 'कांग्रेस की संस्कृति में महिलाओं का सम्मान नहीं'
मंच से विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा केवल वोट बैंक की राजनीति की है और महिलाओं का कभी वास्तविक सम्मान नहीं किया। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाएं आगे भी इसी तरह निर्बाध रूप से चलती रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Random Posts

Home