केसली के दूरस्थ ग्राम में पहुंचकर कलेक्टर ने ली हर घर नल योजना की जानकारी,ग्राम वासियों से की चर्चा

केसली के दूरस्थ ग्राम में पहुंचकर कलेक्टर ने ली हर घर नल योजना की जानकारी,
ग्राम वासियों से की चर्चा


  सागर 9 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. आज पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक के.व्ही. के साथ केसली विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पहुंचे जहां, उन्होंने हर घर नल योजना के माध्यम से घर-घर जल पहुंचने की जानकारी ली एवं ओवरहेड टैंक पहुंचकर भी पानी सप्लाई की जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती भव्या त्रिपाठी, जल निगम एवं पीएचसी के अधिकारी मौजूद थे।

 कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. आज जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रताप सिंह एवं अधिकारियों के साथ केसली विकासखंड के ग्राम जैतपुर सहित अन्य ग्रामों में पहुंचे जहां उन्होंने हर घर नल योजना के माध्यम से घर-घर पहुंच रहे पानी की जानकारी ली एवं ग्रामवासियों से चर्चा की ।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने ग्रामवासियों से पूछा कि आपको नल के माध्यम से कितने समय तक पानी प्राप्त होता है एवं प्रतिदिन आता है कि नहीं, तब ग्रामवासियों ने बताया कि प्रतिदिन पानी आता है लेकिन कभी कबार नहीं आता।

 कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पानी प्रतिदिन आए यह सुनिश्चित किया जावे एवं आवश्यकता पड़े तो अतिरिक्त मोटर की व्यवस्था रखें, जिससे ग्रामवासियों को पानी प्रतिदिन मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन घरों में पाइप लाइन के माध्यम से नल घर तक आया है उनको घर के अंदर तक शिफ्ट किया जाए।

 उन्होंने सभी ग्रामवासियों से कहा कि पानी को बर्बाद न करें जितना उपयोग हो उतना ही उपयोग करें। कलेक्टर श्री संदीप जी आर एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल ने मौके पर ही पानी पीकर टेस्ट भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Random Posts

Home