बार बार आवेदन देते फिर रहे विधायक, नहीं रुक रहा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ और सट्टे का व्यापार, आज पांचवी बार पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन
अवैध शराब, जुआ और सट्टा के विरोध में आज पांचवी बार नरयावली विधायक प्रदीप लारिया आवेदन लेकर पुलिस अधिक्षक कार्यालय पहुंचे। क्षेत्र की महिलाओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विधायक लारिया ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उनके सामने अपनी समस्या रखी और कार्यवाही की बात की। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब विधायक लारिया इन मुद्दों को लेकर प्रशासन के दरवाजे पर खड़े हैं, 4 बार के विधायक लारिया से जब पूंछा गया कि सत्ताधारी पार्टी के इतने वरिष्ठ नेता होकर जब आप इतने परेशान हैं तो जनता का क्या हाल होता होगा तो विधायक ने जवाब में गोल मोल बातें करके बात को घुमा दिया।