नगर निगम आयुक्त का साइकिल से सफाई संबंधी कार्यों के निरीक्षण और आम जनता से संवाद कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल
नगर निगम आयुक्त का साइकिल से सफाई संबंधी कार्यों के निरीक्षण और आम जनता से संवाद कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल
सागर/न..नि./दिनांक 28 अक्टूबर 2024/। शहर की स्वच्छता को सुनिश्चित करने और सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की गई है।
निगमआयुक्त ने स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने के लिए साइकिल से शहर का भ्रमण करना शुरू किया है, ताकि जमीनी स्तर पर हो रहे स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया जा सके। यह पहल न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है बल्कि इससे नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने मे भी सहायक सिद्ध हो रही है, इस पहल का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, और समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग लेकर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।
सोमवार को प्रातः नगर निगम श्री राजकुमार खत्री मुख्य बस स्टैंड, चकराघाट, और ओवर ब्रिज पहुंचे जहां उन्होंने भीतरी गलियों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और आम नागरिकों से नगर को साफ सुथरा बनाने में सहयोग करने के संबंध में चर्चा की इस दौरान मुख्य बस स्टैंड के पास कृष्णगंज वार्ड पार्षद श्री अनूप उर्मिला से चर्चा की। नागरिकों में बढ़ रही है जिम्मेदारी की भावना इस पहल के तहत नगर निगम आयुक्त प्रतिदिन सुबह-सवेरे साइकिल पर निकलते हैं और विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हैं। इससे न केवल वे सफाई व्यवस्था की कमियों को समझ पाते हैं बल्कि स्थानीय लोगों से भी सीधे संवाद करते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप नागरिक और दुकानदार अब अपने आसपास गंदगी न करने की आदत बना रहे हैं और किसी को गंदगी करते देखने पर तुरंत रोक-टोक कर रहे हैं। इस बदलाव के पीछे नगर निगम की जागरूकता संबंधी पहल और आयुक्त का शहर भ्रमण मुख्य कारण है।इस पहल का एक और सकारात्मक पहलू यह है कि स्वच्छता के प्रति लोगों का नजरिया बदलना है ताकि नागरिक अपने मोहल्ले और समाज को साफ रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी महसूस कर रहे हैं बच्चों और युवाओं को भी स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिनकी भूमिका भी नगर को स्वच्छ बनाने में आवश्यक है।
स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग लाने के लिए जरूरी है पहलः- निगमआयुक्त की इस पहल का सीधा असर नगर के स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग लाने में मददगार होगा और नागरिकों की सहभागिता से नगर को स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग दिलाने में सहायता मिलेगी। इस प्रकार की निरंतरता से शहर के नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और वे स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दे रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें