मुख्यमार्गों पर कचरा एवं गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर 4850/- रुपए की चालानी कार्रवाई की गई

मुख्यमार्गों पर कचरा एवं गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर 4850/- रुपए की  चालानी कार्रवाई की गई
निगमायुक्त ने दीपावली पर्व पर घरों से निकलने वाले गीले सूखे कचड़े को कचड़ा गाड़ी को देने व अपने घर के आसपास  स्वच्छता बनाए रखने की अपील की
सागर /ननि/29 अक्टूबर 24/ शहर की स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा नागरिकों एवं दुकानदारों से लगातार स्वच्छता बनाए रखने की अपील की जा रही है तथा प्रतिदिन शहर की सफाई व्यवस्था एवं विभिन्न वार्डों में निर्माणाधीन सौंदर्यीकरण के विकास कार्यों का जायजा लिया जा रहा है तथा दुकानदारों को कचरा एवं गंदगी मुख्य मार्गों पर न फेंकने के लिए समझाइश देकर जागरूक किया जा रहा है। बार-बार समझाइश देने के बावजूद भी गंदगी फैलाने पर जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत आने वाले वार्डों में दुकानदारों पर 4850/- रुपए के जुर्माना करने की चालानी कार्रवाई की गई।
निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व आ रहा है इसलिए घरों व दुकानों से निकलने वाले गीले व सूखे कचड़े को कचड़ा गाड़ी को ही दें उसे किसी भी स्थिति में सड़कों पर न डालें, क्योंकि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सभी सहभागिता आवश्यक है।
कचड़ा गाड़ी बढ़ाने के निर्देश-निगमायुक्त ने रेमकी को निर्देश दिए हैं कि दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शहरको स्वच्छ रखने के लिए कचड़ा गाड़ी को बढ़ाएं जिससे घरों व दुकानों से निकलने वाले गीले व सूखे कचड़े को एकत्रित किया जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

चिकित्सा जगत में वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने की आईएमए एवं फ़ोगसी सागर की अभिनव पहल*