सागर। युवा नेता अविराज सिंह ने शहर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों से भेंट कर श्रीराम कथा एवं भगवान श्री हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र वितरित किए
सागर। युवा नेता अविराज सिंह ने शहर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों से भेंट कर श्रीराम कथा एवं भगवान श्री हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सांसद लता वानखेडे, शैलेन्द्र जैन विधायक सागर, जिला कलेक्टर संदीप जी.आर., संगीता सुशील तिवारी महापौर, वृंदावन अहिरवार नगर निगम अध्यक्ष, श्याम तिवारी भाजपा जिलाध्यक्ष, गौरव सिरोठिया भाजपा शहडोल संभाग प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष, श्रीमती सुधा जैन पर्व विधायक, श्रीमती पारुल साहू केशरवानी पूर्व विधायक सुरखी के निवास पर पहुंचकर उन्हें आमंत्रण प्रदान किया।
अविराज सिंह ने रुद्राक्ष धाम, सागर में आयोजित होने जा रही सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं नवनिर्मित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए धार्मिक आयोजन का संदेश भी दिया।
उन्होंने बताया कि रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आगामी 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन प्रस्तावित है। वहीं 1 फरवरी 2026 को नवनिर्मित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा।
इस पावन अवसर पर प्रयागराज से पधारे सुप्रसिद्ध श्रीराम कथा वाचक पं. श्री प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भगवान श्रीराम की कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें