भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को दीप प्रज्वलन कर याद किया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को दीप प्रज्वलन कर याद किया

सागर - भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती सामुदायिक भवन, विश्वभारती स्कूल रोड, सुभाष नगर वार्ड में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता उमाकान्त विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। भाजपा नेता उमाकांत विश्वकर्मा ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक विपरीत परिस्थितियों में भी सामुदायिक एकता को गणेश उत्सव के त्यौहार के माध्यम से एकत्रित करने का महान प्रयास किया। ठीक उसी प्रकार महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने एक बनो, नेक बनो के विचार को मजबूत किया और अकेले दम पर ही अंग्रेजों को संशय में रहने के लिए विवश कर दिया। आज गर्व का दिन है कि इन दोनों भारत माता के वीर सपूतों की जन्म जयंती का दिन है। कार्यक्रम का संचालन नीरज अहिरवार ने ने किया। आभार शुभम कुमार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता उमाकान्त विश्वकर्मा, रविंद्र पांडे, शुभम अहिरवार, बृजेश कुमार, मिथुन अहिरवार, आकाश राज, धनराज, नीरज अहिरवार, शुभम कुमार, हीरालाल चौधरी, हुकम पंडा, दीपक जैन, जयदीप यादव, राजशेखर शुक्ला, नंदकिशोर नंदू, अमरमणि चौबे, लोकेश पटेल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल