महाकुंभ के लिए विचार समिति ने 51 थाली व 51 थैला भेंट किए

महाकुंभ के लिए विचार समिति ने 51 थाली व 51 थैला भेंट किए

 

सागर। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 को इस बार ग्रीन महाकुंभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार महाकुंभ को स्वच्छ महाकुंभ-ग्रीन महाकुंभ बनाने के लिए मेला प्राधिकरण ने मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी उद्देश्य को लेकर सामाजिक संगठनों ने एक थाली, एक थैला अभियान चलाया है।

विचार समिति ने मीडिया प्रभारी अखिलेश समैया एवं दीप्ति समैया की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 51 स्टील की थाली व 51 कपड़े के थैले भेंट किए।

समिति अध्यक्ष कपिल मलैया ने बताया कि थाली व थैले भेंट करने से महाकुंभ में पालीथिन तथा डिस्पोजल बर्तनों का इस्तेमाल न्यूनतम किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि एक तीर्थयात्री वहां तीन दिन भी रूकता है तो वह भोजन और चाय-नाश्ता में पालीथिन, डिस्पोजल का उपयोग करेगा जो कचरा बनकर तीर्थ नगरी प्रयागराज को प्रदूषित करेगा।

इस अवसर पर सुनीता अरिहंत, सौरभ रांधेलिया, नितिन पटैरिया, अंशुल भार्गव, अशोक खरे, अतुल अग्रवाल, रविन्द्र ठाकुर, रानू चौहान, श्वेता नेमा, शिवम आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल