जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

सागर 11 दिसंबर 2024 
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर श्री महेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 10.12.2024 को आवाज संस्था के समन्वय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ए.डी.आर. भवन में विधिक जागरूकता शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

  कार्यक्रम का शुभारंभ  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  श्री महेश कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण द्वारा किया। श्री शर्मा द्वारा मानव अधिकारों की विस्तृत व्याख्या करते हुए अपने संबोधन में बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर तथा केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितार्थ योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को प्राप्त होना आवश्यक है। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश सिंह राणा द्वारा उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण से उनके द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए निःशुल्क विधिक सहायता व सलाह योजना से अवगत कराया, साथ ही दिनांक 14.12.2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों को निराकृत किये जाने हेतु आमजन में प्रचार प्रसार किये जाने का आग्रह किया।

  कार्यक्रम में उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बृजेश त्रिपाठी द्वारा उनके विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई एवं पीसीपीएनडीटी कमेटी के नोडल अधिकारी श्री डॉ. अभिषेक यादव ने कमेटी द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती ममता तिमोरी, संयुक्त संचालक श्री डी.एस. यादव, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री योगेश बंसल, किशोर न्याय बोर्ड व बाल कल्याण समिति के सदस्यगण, विभिन्न सी.सी.आई. के सदस्यगण, वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी, रेल्वे पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आवाज संस्था की समन्वयक सुश्री मालती पटेल द्वारा किया गया।

  कार्यक्रम के अंत में  प्रधान जिला न्यायाधीश श्री शर्मा द्वारा उपस्थित जन को महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में शपथ दिलवाई गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल