मुख्यमंत्री के सभा स्थल का मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण*

*मुख्यमंत्री के सभा स्थल का मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण* 

*बुंदेली परंपरा से होगा मुख्यमंत्री तथा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत :गोविंद सिंह राजपूत* 

 *सागर के गौरव दिवस के अवसर पर सागर के गौरवो को किया जाएगा सम्मानित : शैलेंद्र जैन* 

सागर दिनांक 22 दिसंबर 2024:गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 23 दिसंबर दिन सोमवार को सागर आ रहे हैं मुख्यमंत्री की सभा के पूर्व खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभा स्थल संजय ड्राइव का   विधायक शैलेंद्र जैन  जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया नगर निगम अध्यक्ष वृंदावनअहिरवार ,कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक  विकास सहवाल, नगर निगम कमिश्नर  राजकुमार खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा सभी अतिथियों का बुंदेली परंपरा अनुसार भव्य स्वागत किया जाएगा अतिथि देवो भव की हमारी परंपरा है जिसके अनुसार हमारे शहर की जनता सभी अतिथियों का भव्य स्वागत करेगी  इस अवसर पर बुंदेली वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन कर उनका भव्य एवं दिव्या स्वागत किया जाएगा। हम सभी अति उत्साहित हैं कि हमारे सागर के गौरव दिवस के अवसर पर हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तथा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आगमन हो रहा है ,इसको लेकर हमारे सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर  गौरव दिवस के अवसर पर सागर के गौरव का पूरी बुंदेली परंपरा के अनुसार सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़ा गरिमा का दिन है कि  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी सहित अन्यजन प्रतिनिधि सागर पधार रहे हैं उन्होंने समस्त नगर वासियों से अपील की की अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर आकर गौरव दिवस की गरिमा बढ़ाये ।उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री चकरा घाट पर विट्ठल मंदिर की समीप गंगा आरती भी करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल