सागर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी का तुलसी नगर वार्ड स्थित नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार के निवास पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया
निगम अध्यक्ष ने किया नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत
सागर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी का तुलसी नगर वार्ड स्थित नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार के निवास पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी का शाल श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने कहा कि मैं सभी का आभारी हूं पार्टी ने जो मुझे जो दायित्व सौंपा है उसका मैं पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा तथा सभी कार्यकर्ताओं के साथ हर समय खड़ा रहूंगा। उन्होंने निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार को भव्य स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया।
निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने कहा कि श्री श्याम तिवारी को सागर जिला भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी और मजबूत होगी। हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे ,विक्रम सोनी अंशुल परिहार ,बालकिशन सोनी पार्षद देवेंद्र अहिरवार, पार्षद प्रतिनिधि रामू ठेकेदार, नरेश धानक, कनई पटेल, वार्ड संयोजक बलराम राय ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निखिल अहिरवार बृजेश त्रिवेदी एवं समस्त बूथों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें