खुरई अनुविभाग में कृषिगत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

खुरई अनुविभाग में कृषिगत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

सागर 23 फरवरी 2026 
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जनपद पंचायत खुरई में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में अनुविभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र ई विकास प्रणाली द्वारा खाद वितरण व्यवस्था, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा ,खाद का अनावश्यक रूप से उपयोग कम करने एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं पर जानकारी दी गई।

रबी सीजन के बाद की सबसे नरवाई जलाने की ज्वलंत समस्या हेतु नरवाई प्रबंधन के विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई नरवाई प्रबंधन के सभी विकल्प जैसे यंत्रीकरण, भूसा बनकर भेजना, बैक्टीरिया द्वारा अपघटन आदि विभिन्न उपाय, लाभ एवं प्रबंधन में काम आने वाले विभिन्न यंत्र जिसमें प्रमुख रूप भूसा मशीन, बेलर आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।

 कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि सागर श्री राजेश त्रिपाठी, जनपद अध्यक्ष श्री जमुना प्रसाद, जनपद उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह, स्थाई कृषि समिति के अध्यक्ष श्री उपेंद्र सिंह राजपूत एवं अन्य जनपद सदस्य गण भी उपस्थित रहे । वरिष्ठ कृषक श्री मूरत सिंह, नारायण सिंह, कृषक उत्पादक समिति से श्री महेश लोधी, भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह एवं भूसा व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री हरजीत सिंह, अनुविभागीय अधिकारी कृषि खुरई जय दत्त शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी सागर, अनिल राय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी खुरई राजू चौहान, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बीना अवधेश राय, कृषि विभाग मालथोंन से सुरेन्द्र तिवारी एवं खुरई अनुविभाग के कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी ,भूसा व्यापारी ,खाद व्यापारी, उन्नतशील किसान, उपस्थित रहे।
किसानों ने कहा कार्यक्रम में मिली जानकारी किसानों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल