संदेश

ग्राम पंचायत कनैरा नीखर के ग्राम खैरा सलैया में सागर सांसद ने किया नाली और सी.सी. रोड निर्माण का भूमिपूजन:

चित्र
ग्राम पंचायत कनैरा नीखर के ग्राम खैरा सलैया में सागर सांसद ने किया नाली और सी.सी. रोड निर्माण का भूमिपूजन:- सागर/17 फरवरी 2025/  सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने ग्राम पंचायत कनेरा नीखर के ग्राम खैरा सलैया में सांसद निधि से बनने वाली सी.सी. रोड और नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और मराठा क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मायके के स्वागत में एक अलग प्रकार की अनुभूति होती है जो मन को खुशी प्रदान करती है और इस पंचायत का विकास हो इसके लिए आगे इस गांव को गोद लेने का काम करेगी ताकि गांव को तेजी से विकसित किया जा सके। सांसद वानखेड़े ने कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए मैं भारत सरकार और राज्य सरकार के मंत्रियों से जब भी मुलाकात करती हूं ,  तो उनसे मैं कुछ ना कुछ अवश्य देने का निवेदन करती हूं ताकि हमारा लोकसभा क्षेत्र हर क्षेत्र में अग्रणी हो ,  इस गांव के साथ-साथ पूरे लोकसभा क्षेत्र का विकास हो ,  इसके लिए मेरे द्वारा कई प्रोजेक्ट बनाए हैं और केंद्रीय मंत्रियों को दिए हैं केन बेतवा लिंक परियोजना को भी सागर तक लाने की कोश...

बदलाव की शुरुआत और सुधार के प्रयास - कलेक्टर की पहलरंग बिरंगी कुर्सियों पर बैठकर खुश हो रहे बच्चे

चित्र
बदलाव की शुरुआत और सुधार के प्रयास - कलेक्टर की पहल रंग बिरंगी कुर्सियों पर बैठकर खुश हो रहे बच्चे सागर 11 फरवरी 2025 कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों को आकर्षक व सुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिये हैं। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और समग्र विकास की दिशा में अनेक प्रयास करते आ रहे है। कलेक्टर की इसी सोच के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में सुधार की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए केंद्रों के आधुनिकीकरण और संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में श्री दीर्घायु आयुर्वेदिक हॉस्पिटल एवं पंचकर्मा सेंटर ने भी कदम बढ़ाया है। कलेक्टर द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में बदलाव की शुरुआत और सुधार के प्रयास में अपना सहयोग देने के लिए आगे आया श्री दीर्घायु आयुर्वेदिक हॉस्पिटल एवं पंचकर्मा सेंटर जो कि आंगनवाडी केन्द्रों को और भी ज्यादा आकर्षित बनाने में सहयोग कर रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चों की उपस्थिति केन्द्रों में बढें। शालापूर्व शिक्षा को आंगनवाड़ी केंद्रों में बढ़ावा देने एवं केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति उत्साह पूर्वक बढ़ाने में श्री दीर्घायु आयुर्वेदिक हॉस्पिटल एवं पंचकर्मा सेंटर म...

वीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा सार्वजनिक स्थल पर लगाने जाने की मांगक्षत्रिय समाज ने सौंपा मंत्री गोविंद राजपूत को ज्ञापन

चित्र
वीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा सार्वजनिक स्थल पर लगाने जाने की मांग क्षत्रिय समाज ने सौंपा मंत्री गोविंद राजपूत को ज्ञापन सागर। बुदेलखंड के वीर सपूत एवं क्षत्रीय समाज के गौरव महाराणा प्रताप की प्रतिमा सागर जिले में स्थापित की जा रही है। जिस हेतु मध्यप्रदेष भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जी द्वारा क्षत्रीय समाज के जनप्रतिनिधियों की मांग पर एक करोड की राषि स्वीकृत की गई है। आज दिनांक 06 फरवरी 2025 दिन गुरूवार को जिले के विभिन्न स्थानों से पधारे क्षत्रीय समाज के जनप्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेष शासन के खाघ एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सामूहिक रूप से एक ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि बुंदेलखंड के वीर सपूत महाराणा प्रताप की प्रतिमा शहर के ऐसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल जैसे सिविल लाईन, तिली-राजघाट तिराहा, बस स्टेण्ड, जैसे प्रमुख स्थल पर स्थापित की जावे जिससे की आते-जाते हजारों राहगीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के दर्षन कर सके। वीर महाराणा प्रताप हमारे देष के गौरव है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में स्थापित महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा जो विजय टाकीज के पास दीवाल से सटाकर लगा दी गई है ...

आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज की छात्रा अनुशा साहू को एम ए राजनीति विज्ञान में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान के साथ मिला स्वर्णपदक : राज्यपाल ने किया सम्मानित

चित्र
आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज की छात्रा अनुशा साहू को एम ए राजनीति विज्ञान में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान के साथ मिला स्वर्णपदक :  राज्यपाल ने किया सम्मानित सागर/ शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (अग्रणी), सागर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी अग्रणी भूमिका प्रदर्शित करते हुए एमए की छात्रा अनुषा साहू ने गोल्ड मेडल के साथ संपूर्ण विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अनुषा की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विवि के दीक्षांत समारोह में उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।  प्राचार्य डॉ जी एस रोहित ने इस उपलब्धि को महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया है।               महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से एम ए राजनीति विज्ञान की परीक्षा में प्रथम स्थान के साथ गोल्ड मेडल हासिल करने वाली अनुषा साहू शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि पर राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता मुखर्जी, डॉ प्रतिभा जैन, डॉ. संदीप सबल...

छोला छाप डॉक्टर मनीष वैद्य मालथौन एवं डॉ. उत्तम विश्वास ग्राम बिनायका बंडा की क्लिीनिक शील।

चित्र
➡️ छोला छाप डॉक्टर मनीष वैद्य मालथौन एवं डॉ. उत्तम विश्वास ग्राम बिनायका बंडा की क्लिीनिक शील। ➡️ झोलाछाप डॉक्टरो पर कार्रवाई। कलेक्टर श्री संदीप जी आर के द्वारा जिले में झोला छाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए जिसके परिपेक्ष में मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ममता तिमोरे के द्वारा आज छोला छाप डॉक्टर मनीष वैद्य दिव्यरत्न होम्यो क्लिीनिक तह०मालथौन की क्लीनिक टीम द्वारा बंद की कार्यवाही की गई । टीम सदस्य डॉ० विक्रान्त यादव मेडीकल आफीसर मालथौन, श्री सुभाष श्रीवास्तव रेडियोग्राफर, श्री पंचम सिहं बंदेला डीआईओ मालथौन तथा श्री अशोक यादव थाना प्रभारी, श्री अविषेक आरक्षक, श्री स्वदेश आरक्षक मालथौन द्वारा उक्त कार्यवाही की गई । डॉ. ममता तिमोरी मुख्य ने बतलाया कि ग्राम बिनेका निवासी श्री ब्रजेश सिंह राजपूत की शिकायत पर दिनाकं 28.01.25 को डॉ. उत्तम विश्वास की क्लिीनिक ग्राम विनायका तह० बंडा को चिकित्सकीय टीम द्वारा बंद की कार्यवाही गई डॉ० उत्तक विश्वास द्वारा क्लिीनिक बंद की लिखित में जानकारी भी टीम को दी। दोनों शिकायतों की त्वतरित कार्यवाही की गई समस्त मुख्य खंड चिकित्सा...

सागर/आगामी 30 जनवरी से 5 फरवरी तक दोपहर 2.30 से 6 बजे तक कथा व्यास पूज्य पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी

चित्र
सागर/आगामी 30 जनवरी से 5 फरवरी तक दोपहर 2.30 से 6 बजे तक कथा व्यास पूज्य पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन धर्मश्री स्थित बालाजी मंदिर परिसर, सागर में किया जायेगा। यह पहला अवसर होगा कि अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य संत पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी कथा के निमित्त सागर पधारेंगे। आयोजन संबंधी सभी तैयारियां लगभग पूर्णता की ओर है। सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संतजनों का हमें सानिध्य प्राप्त होगा। यह बात आयोजन के मुख्य यजमान विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने धर्मश्री स्थित कार्यक्रम स्थल बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कही। पत्रकार वार्ता में संचालन समिति के संयोजक डॉ. वीरेन्द्र पाठक, डॉ. सुखदेव मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, षिवषंकर मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, दीनाभाई मेहता, श्रीकांत जैन, रीतेष तिवारी उपस्थित रहे।    पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य यजमान विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के...

पूज्यनीय कथा वाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी आयेगे सागर आज से बालाजी मंदिर प्रांगण में प्रारंभ होगी श्रीमद् भागवत कथा आयोजन तैयारिया पूर्ण*

चित्र
*पूज्यनीय कथा वाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी आयेगे सागर आज से बालाजी मंदिर प्रांगण में प्रारंभ होगी श्रीमद् भागवत कथा आयोजन तैयारिया पूर्ण* सागर/आगामी 5 फरवरी तक दोपहर 2.30 से 6 बजे तक चलने वाली श्रीमद् भागवत के कथा व्यास पूज्य पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी का आज 30 जनवरी दिन गुरूवार को सागर आगमन होगा। पूज्य श्री महाराज जी के नगर आगमन के पूर्व वृहद स्तर पर तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। पूज्य गुरुदेव की भव्य अगवानी प्रात:11:00 बजे लेहदरा नाके से होगी  श्रीमद् भागवत कथा आज 30 जनवरी से प्रारंभ होकर आगामी 5 फरवरी तक चलेगी। श्रीमद् भागवत कथा के लिए कथा स्थल बालाजी मंदिर प्रांगण पर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है जिनका जायजा लेने मुख्य यजमान विधायक शैलेंद्र कुमार जैन कथा स्थल पर पहुंचे श्री जैन ने कथा स्थल पर सभी सेवा समिति सदस्यों के साथ बैठक कर चर्चा की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बीना विधायक निर्मला सप्रे,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी डॉ.वीरेंद्र पाठक के आयोजन समिति के सदस्य अधिकारी गण उपस्थिति रहें! मुख्य यजमान अनुश्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने सभी सागर जिला वासियों को श्रीमद् भागवत कथा के...

श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य जीवन में भाग्य से नहीं सौभाग्य से सुनने को मिलती है:-पं.श्याम तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा*

चित्र
*श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य जीवन में भाग्य से नहीं सौभाग्य से सुनने को मिलती है:-पं.श्याम तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा*  *आगामी 30 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के लिए जिला अध्यक्ष ने आमंत्रण पत्रिका भेंट कर लोगों को आमंत्रित किया* सागर! सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं उनकी धर्म पत्नी अनुश्री जैन द्वारा आगामी 30 जनवरी से 5 फरवरी तक कथा व्यास पूज्य कथा व्यास इंद्रेश उपाध्याय के श्री मुख् से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन धर्म श्री स्थित बालाजी मंदिर परिसर में किया जाएगा! जिसके निमित्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सागर के बड़ा बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर आमजनों आयोजन की निमन्त्रण पत्रिका भेंट कर आयोजन हेतु आमंत्रित किया! इस दौरान मीडिया से  चर्चा  करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य जीवन में भाग्य से नहीं सौभाग्य से सुनने को मिलता है श्रीमद्भागवत कथा जीवन-चक्र से जुड़े प्राणियों को उनकी वास्तविक पहचान करता है, आत्मा को अपने स्वयं की अनुभूति से जोड़ता हैं  हम सभी आयोजन के मुख्य यजमान विधायक शैले...

सागर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी का तुलसी नगर वार्ड स्थित नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार के निवास पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया

चित्र
निगम अध्यक्ष ने किया नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत सागर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी   का तुलसी नगर वार्ड स्थित नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार के निवास पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी का शाल श्रीफल एवं  पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने कहा कि मैं सभी का आभारी हूं पार्टी ने जो मुझे जो  दायित्व सौंपा है उसका मैं पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा तथा सभी कार्यकर्ताओं के साथ हर समय खड़ा रहूंगा। उन्होंने निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार को भव्य स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया। निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने कहा कि श्री श्याम तिवारी को सागर जिला भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी और मजबूत होगी। हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे ,विक्रम सोनी अंशुल परिहार ,बाल...