पूज्यनीय कथा वाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी आयेगे सागर आज से बालाजी मंदिर प्रांगण में प्रारंभ होगी श्रीमद् भागवत कथा आयोजन तैयारिया पूर्ण*

*पूज्यनीय कथा वाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी आयेगे सागर आज से बालाजी मंदिर प्रांगण में प्रारंभ होगी श्रीमद् भागवत कथा आयोजन तैयारिया पूर्ण*

सागर/आगामी 5 फरवरी तक दोपहर 2.30 से 6 बजे तक चलने वाली श्रीमद् भागवत के कथा व्यास पूज्य पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी का आज 30 जनवरी दिन गुरूवार को सागर आगमन होगा। पूज्य श्री महाराज जी के नगर आगमन के पूर्व वृहद स्तर पर तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। पूज्य गुरुदेव की भव्य अगवानी प्रात:11:00 बजे लेहदरा नाके से होगी 


श्रीमद् भागवत कथा आज 30 जनवरी से प्रारंभ होकर आगामी 5 फरवरी तक चलेगी। श्रीमद् भागवत कथा के लिए कथा स्थल बालाजी मंदिर प्रांगण पर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है जिनका जायजा लेने मुख्य यजमान विधायक शैलेंद्र कुमार जैन कथा स्थल पर पहुंचे श्री जैन ने कथा स्थल पर सभी सेवा समिति सदस्यों के साथ बैठक कर चर्चा की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बीना विधायक निर्मला सप्रे,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी डॉ.वीरेंद्र पाठक के आयोजन समिति के सदस्य अधिकारी गण उपस्थिति रहें!

मुख्य यजमान अनुश्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने सभी सागर जिला वासियों को श्रीमद् भागवत कथा के लिए आमंत्रित किया है। आयोजन के
मीडिया प्रमुख श्रीकांत जैन ने बताया कि प्रथम दिवस आज 30 जनवरी दोपहर 2.30 बजे से श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ होगी। प्रथम दिवस में सभी भक्त गणों को पूज्य पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज के साथ पूज्यनीय गोस्वामी श्रीहित मोहित मराल जी (तिलकायत अधिकारी, ठा.श्री राधावल्लभ सम्प्रदाय, वृंदावन धाम), युवराज श्रीहित षोभित गोस्वामी जी (ठाकुर श्री राधावल्लभ जी, वृंदावनधाम) का मंगल सानिध्य प्राप्त होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल