गुड्डू राजा के हवाई दौरे से 28 सालों में भाजपा सांसदों द्वारा क्षेत्र की उपेक्षा बन रहा है मुख्य चुनावी मुद्दा*
*गुड्डू राजा के हवाई दौरे से 28 सालों में भाजपा सांसदों द्वारा क्षेत्र की उपेक्षा बन रहा है मुख्य चुनावी मुद्दा* सागर/ लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला का तूफानी चुनाव प्रचार और जनसंपर्क क्षेत्र के हर गांव में पहुंच रहा है। उनके इस जनसंपर्क से जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह बढ़ रहा है वही आम जनता में भी उनके प्रति विश्वास और भरोसे को देखा जा रहा है। अपने इस दौरा कार्यक्रम में वे लोगों से जिस तरह से घुल- मिल रहे हैं उसका सीधा फायदा पार्टी को मिल रहा है। चुनाव में उनका मुख्य मुद्दा पिछले 28 सालों में भाजपा सांसदों द्वारा क्षेत्र की उपेक्षा को समाप्त कर विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। इस दौरान वे जहां किसानों की फसल का वाजिब दाम और नौजवानों को रोजगार की बात कर रहे हैं वही मोदी की झूठी गारंटी के खिलाफ महिलाओं को महालक्ष्मी योजना के तहत 1 लाख रु सालाना, युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां और किसानों की कर्ज माफी के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीदने की गारंटी पर भी चर्चा कर रहे हैं। गुड्डू राजा के तूफानी स्तर पर हवाई दौरे ...