गुड्डू राजा बुंदेला सागर के रुके हुए विकास को गति देने के लिए सक्षम और योग्य उम्मीदवार

भाजपा ने देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर आम आदमी के 
संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार खत्म करने का काम किया

भाजपा और मोदी सरकार मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए 
धर्म और जाति का सहारा लेकर समाज तथा राष्ट्र को तोड़ने का काम कर रही है 

गुड्डू राजा बुंदेला सागर के रुके हुए विकास को गति देने के लिए सक्षम और योग्य उम्मीदवा


भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर आम आदमी के संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार खत्म करने का काम कर रही है। कांग्रेस के उम्मीदवार गुड्डू राजा बुंदेला सागर के रुके हुए विकास को गति देने के लिए सक्षम और योग्य उम्मीदवार हैं जिसे आम आदमी पार्टी अपना पूरा समर्थन दे रही है। 
लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया अलायन्स के प्रमुख घटक के रूप में आम आदमी पार्टी की विदिशा व सागर जिले के प्रमुख पदाधिकारी की बैठक कांग्रेस विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे की विशेष उपस्थिति में बीना में आयोजित की गई। जिसमें विदिशा लोकसभा प्रभारी बी एस राजपूत, आम आदमी पार्टी सागर लोकसभा प्रभारी इंजी डीके सिंह,एडवोकेट ब्रजभूषण पंडित एव अन्य साथी उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार देश में व्याप्त महंगाई बेरोजगारी जैसी मूल समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए धर्म और जाति का सहारा लेकर समाज तथा राष्ट्र को तोड़ने वाली नीतियों को आम जनता के बीच ले जाकर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुड्डू राजा बुंदेला को भारी बहुमत से जिताने की अपील की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल