किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों को सुविधाएं मिलें, इसके लिए भाजपा और मैं संकल्पबद्ध हैं:गोविंद सिंह राजपूत*

 *किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों को सुविधाएं मिलें, इसके लिए भाजपा और मैं संकल्पबद्ध हैं:गोविंद सिंह राजपूत*


*सुरखी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह ने रविवार को ग्राम सेमराचरखरा,रूपऊ, बहरोल,बरोडिया बल्लभ, लुहर्रा , बसियाभोती,बमूरा, ननऊ में जनसंपर्क कर लिया जनता का आशीर्वाद* 


सागर दिनांक 05 नवंबर 2023: सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हर धर्म और समाज के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं। आपसी प्रेम स्नेह का यहां बोलबाला है। भाजपा ने हमेशा विकास कार्यो पर ध्यान देकर काम कराया है। मैं वचन देता हूं कि आने वाले समय में क्षेत्र का कोई भी गांव नहीं रहेगा जहां पक्की सड़क ना हो। बात चाहे मंगल भवन, सामुदायिक भवन, स्टेडियम, शापिंग कॉम्लेक्स, स्कूल भवन की हो, या स्वास्थ्य सेवाओं की। इसके साथ ही नलजल योजनाओ के माध्यम से घर घर पानी पहुंच रहा है।  कांग्रेस कभी भी विकास कार्य,धर्म, संस्कृति और सनातन की बात नहीं करती। भाजपा और हमने हमेशा सनातन धर्म, संस्कृति की राह पर चल कर विकास कार्य किए हैं। पिछले महीनों में परम पूज्य बागेश्वर धाम के पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा का आयोजन हुआ, श्री राम नाम जप यज्ञ का असाधारण आयोजन में  भक्ति के गंगा सागर सागर में सुरखी विधानसभा डूब गया था। ऐसे भव्य आयोजन होते रहें , इसके लिए जरुरी है कि आप भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद अपने बहुमूल्य वोट के रूप में दें। यह बात सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कही। गोविंद सिंह रविवार को क्षेत्र के ग्राम सेमराचरखरा,रूपऊ, बहरोल,बरोदिया बल्लभ, लुहर्रा , बसियाभोती,बमूरा, ननऊ में जनसंपर्क कर रहे थे। गोविंद सिंह ने कहा कि धर्म संस्कृति के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को हल करने का हर संभव प्रयास किया है। इसके अतिरिक्त यहां की जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिलें इस पर भी ध्यान देकर योजनाऐं बनाई हैं। भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह ने कहा कि

 क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं, छात्र- छात्राओं आदि को सुविधाएं मिलें, इसके लिए भाजपा और मैं संकल्पबद्ध हैं। भाजपा सरकार ने सिंचाई परियोजनाओं को राशी प्रदान की है। इन योजनाओं से सिंचाई का रकबा बढ़ा है।

भाजपा प्रत्याशी राजपूत ने बताया कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण, शापिंग कॉम्लेक्स निर्माण, स्टेडियम, स्कूल भवनों का निर्माण जैसे विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही एक बार फिर विकास कार्यों का सिलसिला दोगुनी रफ्तार से चल पड़ेगा। जनसंपर्क के दौरान अनेक ग्रामवासी, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी साथ रहे


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल