सागर मेरा परिवार है और इसमें रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति मेरे परिवार का हिस्सा है : शैलेंद्र जैन*

*सागर मेरा परिवार है और इसमें रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति मेरे परिवार का हिस्सा है : शैलेंद्र जैन* 

*सागर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन ने किया जनसंपर्क, लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद*



सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने रामबाग मंदिर के महंत घनश्यामदास महाराज, महापौर  संगीता सुशील तिवारी, वार्ड पार्षद एवं पूर्व निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी, पूर्व निगम अध्यक्ष प्रदीप पाठक, वल्लभनगर वार्ड पार्षद रश्मि नरेश धानक के साथ सोमवार को भगतसिंह एवं वल्लभ नगर वार्ड में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में बड़े ही आत्मीय भाव से माताओं–बहनों और बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि कॉलोनी की महिलाओं से मुलाकात की और माताओं ने बहुत ही आत्मीयता के साथ उन्हें गले लगा कर विजय श्री का आशीर्वाद दिया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन एक सैलून पर पहुंचे। जहां दुकानदार एवं ग्राहक उनका स्वागत करते  हुए उनके साथ फोटो खिंचाया। इसी तरह भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन राहतगढ़ बस स्टैंड के पास एक परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार की एक सदस्या के स्वास्थ्य की जानकारी ली। यह वहीं सदस्या थीं, जो पूर्व में काफी गंभीर रूप से बीमार हो गई थी, जिसके लिए विधायक जैन ने तत्काल सहायता कर इनकी जान बचाई थी। परिवार के सभी सदस्यों ने विधायक जैन का अत्यंत आत्मीय स्वागत कर उनका धन्यवाद दिया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर मेरा परिवार है, इसमें रहने वाला हर एक व्यक्ति मेरे परिवार का हिस्सा है। आपके सुख–दुख में आपका बेटा शैलेंद्र जैन खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने निम्न वर्ग के दर्द को समझकर आयुष्मान योजना शुरू की थी। जिसके माध्यम से उनकी गंभीर बीमारियों में 5 लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। 
और सभी मंडल अध्यक्ष वार्ड वासी सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल