संदेश

नवगठित जिले पांढुर्ना, मऊगंज और मैहर में खुलेंगे नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यालय*

चित्र
*नवगठित जिले पांढुर्ना, मऊगंज और मैहर में खुलेंगे नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यालय* *सागर।* नवगठित जिले पांढुर्ना, मऊगंज और मैहर में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला कार्यालय खोले जायेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री और निगम के अध्यक्ष गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि इससे जिले के पात्र उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकेगा। मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि निगम के अधिकारियों को गृह भाड़ा भत्ता भी अब राज्य शासन के अधिकारी-कर्मचारियों की तरह मिलेगा। द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के सीधी भर्ती के पदों में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पदों को वाक-इन, इंटरव्यू के माध्यम से भरा जायेगा। निगम में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिये 7 माह का अतिरक्ति समय दिया गया है। उन्हें अभी कुशल श्रमिक का वेतन दिया जायेगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 17 हजार 500 रूपये प्रति माह दिये जायेंगे। वर्ष 2023-24 के उपार्जन कार्य में सक्रिय योगदान के लिये एक माह के मूल वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इससे लगभग 800 अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिटी का आयोजन रू सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149वी जन्म जयंती मनाई गयीःः

चित्र
राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिटी का आयोजन रू सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149वी जन्म जयंती मनाई गयीःः सागर/न.नि./दिनांक 29.10.2024/   स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री व लोह पुरुष श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 149 वी जयंती, खेल और युवा कल्याण विभाग सागर के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में दौड़ का आयोजन कर मनाया गया। जिसमें खेल परिसर के सभी खेलों के प्रशिक्षण केन्द्रों के खिलाड़ियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में , श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, महापौर नगर निगम सागर, श्री संदीप जी.आर. जी, कलेक्टर  जिला सागर, श्री रूपेश कुमार उपाध्याय, अपर कलेक्टर, जिला सागर, श्री विजय कुमार डहेरिया जी, डिप्टी कलेक्टर, जिला सागर, श्री वीनू राणा, एडवोकेट एवं वरिष्ठ समाजसेवी, श्री ए.के. जैन जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सागर भाजपा नेता श्री सूर्यांश तिवारी एवं सतोष दुवे आदि उपस्थित हुए। मा०मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। आन लाईन प्रसारण के माध्यम से सभी खिनलाड़ियो ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। कार्यक्रम की शुरुआत में महापौर श्रीमती संगीता सुशील ...

नगर निगम आयुक्त का साइकिल से सफाई संबंधी कार्यों के निरीक्षण और आम जनता से संवाद कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल

चित्र
नगर निगम आयुक्त का साइकिल से सफाई संबंधी कार्यों के निरीक्षण और आम जनता से संवाद कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल सागर/न..नि./दिनांक 28 अक्टूबर 2024/। शहर की स्वच्छता को सुनिश्चित करने और सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की गई है।    निगमआयुक्त ने स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने के लिए साइकिल से शहर का भ्रमण करना शुरू किया है, ताकि जमीनी स्तर पर हो रहे स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया जा सके। यह पहल न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है बल्कि इससे नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने मे भी सहायक सिद्ध हो रही है, इस पहल का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, और समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग लेकर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।     सोमवार को प्रातः नगर निगम श्री राजकुमार खत्री मुख्य बस स्टैंड, चकराघाट, और ओवर ब्रिज पहुंचे जहां उन्होंने भीतरी गलियों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और आम नागरिकों से नगर को साफ सुथरा बनाने में सहयोग करने के संबंध में चर्चा की इस दौरान ...

मुख्यमार्गों पर कचरा एवं गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर 4850/- रुपए की चालानी कार्रवाई की गई

चित्र
मुख्यमार्गों पर कचरा एवं गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर 4850/- रुपए की  चालानी कार्रवाई की गई निगमायुक्त ने दीपावली पर्व पर घरों से निकलने वाले गीले सूखे कचड़े को कचड़ा गाड़ी को देने व अपने घर के आसपास  स्वच्छता बनाए रखने की अपील की सागर /ननि/29 अक्टूबर 24/ शहर की स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा नागरिकों एवं दुकानदारों से लगातार स्वच्छता बनाए रखने की अपील की जा रही है तथा प्रतिदिन शहर की सफाई व्यवस्था एवं विभिन्न वार्डों में निर्माणाधीन सौंदर्यीकरण के विकास कार्यों का जायजा लिया जा रहा है तथा दुकानदारों को कचरा एवं गंदगी मुख्य मार्गों पर न फेंकने के लिए समझाइश देकर जागरूक किया जा रहा है। बार-बार समझाइश देने के बावजूद भी गंदगी फैलाने पर जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत आने वाले वार्डों में दुकानदारों पर 4850/- रुपए के जुर्माना करने की चालानी कार्रवाई की गई। निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व आ रहा है इसलिए घरों व दुकानों से निकलने वाले गीले व सूखे कचड़े को कचड़ा गाड़ी को ही दें उसे किसी भी स्थिति में सड़कों पर न डालें, क्यो...

प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाहीश्री राम टी कार्नर से अमानक केचप किया गया जप्त

चित्र
प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही श्री राम टी कार्नर से अमानक केचप किया गया जप्त सागर   कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी परिपेक्ष में आज सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग, तहसीलदार प्रवीण पाटीदार ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति राय के साथ कटरा की श्री राम टी कार्नर पर कार्रवाई करते हुए 40 लीटर टमाटर केचुप एवं 10 लीटर बटर अमानक पाए जाने पर फ़ूड एवं सेफ्टी द्वारा जप्ती एवं विनस्ट की कार्यवाही की गयी । मोके पर प्रशासन एवं पुलिस टीम उपस्थित रही पान कतरण के सैंपल भी लिए। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने बताया कि जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

सरदार पटेल ने अंग्रेजों द्वारा विभक्त भारत को अखण्ड बनाया: मुख्यमंत्री डॉ. यादवसरदार पटेल के किसान कल्याण की भावना का ही मूर्त रूप है अमूल दुग्ध संघदुग्ध उत्पादक किसानों को दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से मिलेगा बोनस

चित्र
सरदार पटेल ने अंग्रेजों द्वारा विभक्त भारत को अखण्ड बनाया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरदार पटेल के किसान कल्याण की भावना का ही मूर्त रूप है अमूल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादक किसानों को दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से मिलेगा बोनस सागर 27 अक्टूबर  2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अंगेजों द्वारा विभक्त भारत को अखण्ड बनाया। देश को आजाद करते समय अंग्रेजों ने इसे खण्ड-खण्ड करने का प्रयास किया। इस प्रयास को विफल करके सरदार पटेल ने अखण्ड भारत का निर्माण किया। रियासतों का एकीकरण सरदार पटेल की प्रतिभा, साहस और कौशल का बहुत बड़ा उदाहरण है। सरदार पटेल ने ही सोमनाथ मंदिर और द्वारिकाधीश मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। उन्होंने अपने कार्यों से देश की सनातनी परंपरा को भी गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतना में सरदार वल्लभ भाई पटेल ट्रस्ट द्वारा आयोजित भव्य समारोह में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने गरीबों और किसानों के लिए जीवन भर कार्य किया। सरदार पटेल क...

विधायक शैलेंद्र जैन ने सपरिवार कटरा में की दीपावली की खरीदी, सड़क पर दुकानदारों से खरीदें हाथ से बने दीये और अन्य सामग्री

चित्र
विधायक शैलेंद्र जैन ने सपरिवार कटरा में की दीपावली की खरीदी, सड़क पर दुकानदारों से खरीदें हाथ से बने दीये और अन्य सामग्री  वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने, स्थानीय दुकानदारों से ही करें खरीदी: शैलेंद्र जैन, विधायक सागर 27 अक्टूबर 2024   दीपावली के मौके पर यदि हम सभी लोग स्थानीय और फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले गरीब लोगों से मिट्टी के हाथ से बने दीये और अन्य पूजन सामग्री खरीदेंगे तो इनकी दीपावली भी रोशन होगी और इनके घर भी खुशियां बिखरेंगी। यह बात विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कही। वे सपरिवार कटरा बाजार में फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले स्थानीय दुकानदारों के पास दीपावली की खरीदारी करने पहुंचे थे।  विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने रविवार दोपहर में दीपावली पर्व के मद्देनजर कटरा बाजार पहुंचकर स्थानीय लोगों द्वारा निर्मित मिट्टी के दियों की खरीदारी की। उनके साथ जितनें भी साथी थे उन्होंने भी इन्हीं स्थानीय दुकानदारों से हाथ से बने दीपक और अन्य सामग्री खरीदकर सभी को यह संदेश दिया की लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दिया जाए। वे काफी देर तक कटरा बाजार में अलग—अलग दुकानों से खरीदारी करते रहे। द...

अत्याधुनिक फायर स्टेशन निर्माण से सुव्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त अग्निशमन सेवाओं वाला शहर बनेगा सागर : निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री

चित्र
अत्याधुनिक फायर स्टेशन निर्माण से सुव्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त अग्निशमन सेवाओं वाला शहर बनेगा सागर : निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री  स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माणाधीन फायर स्टेशन का निरीक्षण कर निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश  सागर दिनांक 25 अक्टूबर 2024  स्मार्ट सिटी द्वारा अत्याधुनिक फायर स्टेशन निर्माण से सुव्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त अग्निशमन सेवाओं वाला शहर बनेगा सागर। शहर के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों के लिए भी अग्निशमन सेवायें बेहतर होंगी। यह बात नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड श्री राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को सुबह सुबह काकागंज मुक्तिधाम के पास निर्माणाधीन फायर स्टेशन बिल्डिंग निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने फायर स्टेशन बिल्डिंग के प्रगतिकार्यों की विस्तार से जानकारी ली और परिसर में व्यवस्थित इंटरनल रोड, प्लांटेशन करने और पेवर ब्लॉक आदि लगाने सहित सारे कैम्पस को सुंदरता के साथ डेवलप करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की नवनिर्मित फायर स्टेशन बिल्डिंग की बाहरी दीवारों पर कलर पेंट आदि के साथ परिसर म...

कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण

चित्र
कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण अनुपस्थित पाए गए 56 अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस कार्यालय परिसर में रखें साफ सफाई अनावश्यक सामग्री के लिए करें अपलेखन की कार्यवाही  ____कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. सागर 25 अक्टूबर 2024 कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने शुक्रवार प्रातः कलेक्टर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए कुल 56 अधिकारी/ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें कि कलेक्टर श्री संदीप जी आर के द्वारा निरीक्षण किए जाने पर आबकारी विभाग के 8, एसएलआर के 16, ट्राइबल डिपार्टमेंट के 17, महिला एवं बाल विकास विभाग के 12, ओबीसी विभाग के 1 तथा डूडा से 2 अधिकारी/ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सभी को निर्देशित किया कि वे संपूर्ण कार्यालय परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक पड़ी सामग्री को राइट ऑफ करें। ऐसी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री या फर्नीचर जो अनुपयोगी है उस पर अपलेखन की कार्यवाही करें। इसी प्रकार यद...