संदेश

सहकारी समिति के द्वारा उपार्जन कार्य शुरू न करने वाली समितियों को नोटिस जारी करें*

चित्र
*उपार्जन का परिवहन एवं भुगतान का कार्य समय पर करें* *सहकारी समिति के द्वारा उपार्जन कार्य शुरू न करने वाली समितियों को नोटिस जारी करें* *जिला उपार्जन समिति सदस्य प्रतिदिन पांच—पांच उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें* *—कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल* जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्न सागर 24 अप्रैल 2026 उपार्जन का परिवहन एवं भुगतान का कार्य समय पर करें एवं सहकारी समिति के द्वारा उपार्जन कार्य शुरू न करने वाली समितियों को नोटिस जारी करें साथ ही जिला उपार्जन समिति सदस्य प्रतिदिन पांच पांच उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिला उपार्जन समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योति बघेल, श्री रोहित बघेल सहित जिला उपार्जन समिति के सदस्य मौजूद थे। जिले में उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा और पारदर्शी प्रक्रिया के लिए उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरयावली में कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी का किया अवलोकन*

चित्र
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरयावली में कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी का किया अवलोकन* *मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह के उत्पादों एवं कृषि यंत्रों की सराहना* सागर 23 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए स्व-सहायता समूहों के उत्पादों एवं कृषि यंत्रों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने जैविक खेती को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इससे भूमि की उर्वरता बनी रहती है और किसानों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री ने किसान भाइयों से हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करने की अपील की, जिससे नरवाई प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके और वायु प्रदूषण में भी कमी आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, सागर के स्टॉल का भ्रमण किया तथा शरबती गेहूं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हरे चने की नवीन किस्म आरवीजी-205 के स...

छात्राओं को साईकिल वितरण में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही -कमिश्नर

चित्र
शालाओं में शतप्रतिशत बच्चों को दिलाए प्रवेश - कमिश्नर छात्राओं को साईकिल वितरण में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही -कमिश्नर द्वितीय परीक्षा से पूर्व छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए लगाएं विशेष कक्षाएं - कमिश्नर बालिका शौचालयों के निर्माण में उदासीनता पर कमिश्नर ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी, कहा तेजी से कार्य करें अन्यथा होगी सख्त कार्यवाही अंकुर मिशन में उदासीनता बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही - कमिश्नर सागर 21 अप्रैल 2026 कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सागर संभाग में शतप्रतिशत छात्र-छात्राओं को स्कूलों में प्रवेश दिलाने के निर्देश शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि सागर संभाग में कक्षा पहली में प्रवेश की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कक्षा पहली, कक्षा छटवीं और कक्षा नौवीं में शतप्रतिशत छात्रों को प्रवेश दिलाने के लिए शिक्षक, प्राचार्य एवं शिक्षण कार्य से जुड़े अधिकारी सतत रूप से प्रयास करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि सागर संभाग में छात्र...

स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार’ – IMA सागर सम्मेलन में केंद्रित मुद्दा*

चित्र
*स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार’ – IMA सागर सम्मेलन में केंद्रित मुद्दा* सागर, 19 अप्रैल 2026 – इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सागर शाखा ने महिला सशक्तिकरण और महिला स्वास्थ्य पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन 18 और 19 अप्रैल 2026 को सागर में आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि सागर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि एक समय बेटियों के अस्तित्व पर संकट था, लेकिन अब देश ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से आगे बढ़कर ‘बेटी बढ़ाओ’ के युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने बताया कि सरकार की हर योजना के केंद्र में महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सशक्तिकरण है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों के निर्माण और जल जीवन मिशन से 15.6 करोड़ ग्रामीण घरों में नल का पानी पहुंचने से महिलाओं की सुरक्षा और आत्मसम्मान बढ़ा है। उन्होंने राजनीति में महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने का भी उल्लेख किया, जिससे महिलाएं अब निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। विशेष अतिथि श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ...

सागर की लाइफ लाइन राजघाट नए बस स्टैंड पहुंचकर कलेक्टर ने व्यवस्थाओं की ली जानकारी, दिए आवश्यक निर्देश*

चित्र
*कलेक्टर का औचक निरीक्षण* *सागर की लाइफ लाइन राजघाट नए बस स्टैंड पहुंचकर कलेक्टर ने व्यवस्थाओं की ली जानकारी, दिए आवश्यक निर्देश* सागर 19 अप्रैल 2026  सागर की लाइफ लाइन राजघाट पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने पानी की गुणवत्ता एवं लॉग बुक की जांच की सप्लाई शुद्धता की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, उपायुक्त श्री एस एस बघेल, इंजीनियर श्री संजय तिवारी, सब इंजीनियर श्री राहुल रैकवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज सागर की लाइफ लाइन राजघाट पहुंचकर शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन प्रक्रिया, जल गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली तथा संबंधित अभिलेखों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती पाल ने पानी की गुणवत्ता जांच से संबंधित लॉग बुक का अवलोकन किया तथा मौके पर ही जल नमूने की जांच कराई। अरुण टाटा एवं नगर निगम की इंजीनियरों से सप्लाईएवं शुद्धता के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। परीक्षण में पानी का पीएच स्तर 7.30 पाया गया, जो मानक अनुरूप एवं पेयजल हेतु उपय...

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

चित्र
🚨 भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब 🚨 मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), सागर ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर उन शिक्षकों की जानकारी तलब की है जो 18 अप्रैल 2026 को भोपाल में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए थे। 📄 आदेश की मुख्य बातें: 👉 अवकाश की जांच: विभाग यह जांच कर रहा है कि प्रदर्शन में शामिल होने वाले शिक्षकों ने स्कूल से विधिवत अवकाश (Leave) लिया था या नहीं। 👉 बंद स्कूलों की रिपोर्ट: उन स्कूलों की भी अलग से सूची मांगी गई है, जो सभी शिक्षकों के प्रदर्शन में चले जाने के कारण पूरी तरह से बंद रहे। 👉 तत्काल कार्रवाई: सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों से यह जानकारी एक तय प्रारूप में तत्काल मांगी गई है ताकि वरिष्ठ कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जा सके। ऐसा लग रहा है कि बिना सूचना या अवकाश के प्रदर्शन में शामिल होने वाले शिक्षकों पर विभाग कोई सख्त कदम उठा सकता है।

महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य पर राज्य स्तरीय सम्मेलन: आईएमए सागर की दो दिवसीय ऐतिहासिक पहल*

चित्र
*प्रेस नोट* *महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य पर राज्य स्तरीय सम्मेलन: आईएमए सागर की दो दिवसीय ऐतिहासिक पहल* सागर, 18 अप्रैल 2026 – इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिला स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। यह सम्मेलन 18 और 19 अप्रैल 2026 को सागर में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन में प्रदेश भर से प्रतिष्ठित चिकित्सक, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, शोधकर्ता और अकादमिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विविध आयामों पर गहन चर्चा करना और चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान करना है। सम्मेलन में प्रजनन स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोग (जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग), मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, स्त्री रोग संबंधी समस्याएं तथा सामाजिक सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार, सम्मेलन में विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों, पैनल चर्चाओं, केस स्टडी प्रस्तुतियों और इंटरैक्टिव वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। इन सत्रों में विषय विश...

सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए,*इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ,

चित्र
सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए,*इंडियन मेडिकल एसोसिएशन , सागर* द्वारा आयोजित *दो दिवसीय सम्मेलन में आप सादर आमंत्रित है*। आईएमए सागर *18 अप्रैल और 19 अप्रैल 2026, शनिवार और रविवार को दीपाली होटल* के कोहिनूर हॉल में "*महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य* विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन का आयोज न कर रहा है।

सागर जिले की देवरी विधानसभा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जहां एक व्यक्ति ने भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है,जिससे मामला और गर्मा गया है।

चित्र
सागर जिले की देवरी विधानसभा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जहां एक व्यक्ति ने भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है,जिससे मामला और गर्मा गया है। दरअसल,पीड़ित राजेश शर्मा निवासी ग्राम जमुनिया के द्वारा गौरझामर थाने में दिए लिखित आवेदन के मुताबिक वह जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया के साथ रहता है। 13 अप्रैल सोमवार को वह गौरझामर क्षेत्र में एक बैंक पहुँचा था। बैंक के अंदर एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि भाजपा विधायक "बृजबिहारी पटेरिया" की बेटी "प्रियंका पटेरिया" उन्हें बाहर बुला रही हैं। जैसे ही वे बैंक से बाहर निकले,तो आरोप है कि बैंक के बाहर सफेद रंग की स्कोर्पियो गाड़ी में प्रियंका पटेरिया बैठी थी,जैसे ही वह उनकी गाड़ी के पास पहुँचा तो पहले उनके साथ प्रियंका ने गाली-गलौज की और फिर जूता उतारकर मारपीट की । पीड़ित ने जब पूछा कि उसकी गलती क्या तो प्रियंका बोली कि "तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो"। वही यह पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सामने ...

आज भोपाल में *श्री केशव मांझी* के नेतृत्व में ।मध्य प्रदेश माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति का प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से भेंट की।

चित्र
आज भोपाल में *श्री केशव मांझी* के नेतृत्व में ।मध्य प्रदेश माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति का प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से भेंट की। भोपाल *मध्य प्रदेश माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति* के *प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव मांझी* ने। राज्यपाल महोदय से भेंट करते समय कहा कि एसटीएफ द्वारा माझी समाज के अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई रुकनी चाहिए। चंद्रशेखर रैकवार पत्रकार इंदौर प्रांतीय समन्वयक ने राज्यपाल महोदय से कहा की मध्य प्रदेश में निवास करने वाला जल से संबंधित समुदाय ही बिना प्रदेश के दिए गए प्रस्ताव दिनांक 7 जनवरी 1950 के अनुसार मांझी की पात्रता रखता है ।मध्य प्रदेश सरकार स्वीकार भी कर चुकी है । की जल से संबंधित समुदाय ही माझी की पात्रता रखता है। इसके बाद भी सरकार माजी समुदाय के विरुद्ध दमन की कार्रवाई कर रही है।  *टीकाराम रैकवार प्रांतीय संयोजक ने राज्यपाल* महोदय के सामने बात रखी की मध्य प्रदेश सरकार माझी समुदाय के लोगों से तालाबों को छीनने का प्रयास कर रही है। इसलिए समिति मांग करती है। कि सरकार छुआ नीति 2008 का पालन करते हुए छुआ नीति में...

आईएमए सागर का केंद्रीय जेल में टीबी मुक्त भारत अभियान: कैदियों के लिए लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर*

चित्र
*आईएमए सागर का केंद्रीय जेल में टीबी मुक्त भारत अभियान: कैदियों के लिए लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर* सागर, 13 अप्रैल 2026 – इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा और स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में सागर की केंद्रीय कारागार में एक महत्वपूर्ण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस विशेष कार्यक्रम में टीबी के संक्रमण, लक्षणों, जांच तथा उपलब्ध मुफ्त उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में चिकित्सकों, जेल कर्मियों और जेल प्रशासन की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जिससे जेल के अंदर रहने वाले कैदियों और स्टाफ दोनों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्रीय जेल के उप अधीक्षक ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का स्वागत किया। उन्होंने इस तरह की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जेल जैसी बंद जगहों में संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकने के लिए जागरूकता और समय पर जांच अत्यंत आवश्यक है। आईएमए सागर शाखा के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीबी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बता...

अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे ने शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण, प्राचार्य को दिए आवश्यक निर्देश

चित्र
अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे ने शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण, प्राचार्य को दिए आवश्यक निर्देश सागर 03 अप्रैल 2026 उच्च शिक्षा विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय सागर संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे ने ओएसडी डॉ. भावना यादव एवं डॉ. रामकुमार गोस्वामी के साथ शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय अग्रणी का गत दिवस औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं परीक्षा संचालन व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया।  निरीक्षण के समय प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इमराना सिद्दीकी एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जयकुमार सोनी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त संचालक डॉ. दुबे ने सर्वप्रथम शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ के उपस्थिति रजिस्टर का परीक्षण किया। रजिस्टर में कुछ कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं पाए जाने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधितों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न भवनों एवं विभागों का भ्रमण कर कक्षाओं में संचालित अध्ययन-अध्यापन की जानकारी संबंधित प्राध्यापकों से प्राप्त की...

सर्व दलीय मोर्चा ने पुणे ट्रेन चलाने की मांग की

चित्र
सर्व दलीय मोर्चा ने पुणे ट्रेन चलाने की मांग की सागर, एकता समिति द्वारा कटनी-बीना होकर पुणे के ट्रेन चलाने की मांग को लेकर पोस्ट कार्ड अभियान जारी है। इस कड़ी में आज सर्व दलीय मोर्चा के संयोजक, वरिष्ठ समाजसेवी रघु ठाकुर ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के लिए पोस्टकार्ड लिख कर समर्थन किया। श्री ठाकुर ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के हजारों परिवार पुणे में कार्यरत हैं, इन परिवारों को आने-जाने में सीधे कोई ट्रेन नहीं है, कटनी-बीना होकर पुणे के लिए ट्रेन चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के लिए ट्रेन चलाने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा हुई है, शीघ्र सफलता की उम्मीद है। इस अवसर पर सुधीर जैन, चंपक भाई, शरद गुप्ता, डा विनोद तिवारी, राजेन्द्र सोनी, प्रमोद चौरसिया उपस्थित थे।

आईएमए सागर का विश्व टीबी दिवस पर सीएचसी देवरी में जागरूकता, जांच और उपचार का विशेष अभियान*

चित्र
*आईएमए सागर का विश्व टीबी दिवस पर सीएचसी देवरी में जागरूकता, जांच और उपचार का विशेष अभियान* सागर, 26 मार्च 2026 – इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा एवं स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवरी में विश्व टीबी दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। शिविर का उद्देश्य टीबी के लक्षणों, उपलब्ध जांचों तथा उपचार के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था। आईएमए अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने बताया कि देश में न केवल टीबी के मामलों में कमी आई है, बल्कि उपचार की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। वर्तमान में टीबी उपचार कवरेज लगभग 92% तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि टीबी मुख्यतः संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से फैलने वाले जीवाणुओं के माध्यम से श्वसन द्वारा दूसरे व्यक्ति में फैलती है, जिसके कारण यह प्रायः फेफड़ों को प्रभावित करती है। हालांकि, यह रोग शरीर के अन्य अंगों जैसे आंख, रीढ़, मस्तिष्क, आंत एवं गर्भाशय को भी प्...

हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीकगुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने, अपने जीवन में लक्ष्यों को अपनाने और समृद्धि की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है- मंत्री श्री राजपूत

चित्र
हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने, अपने जीवन में लक्ष्यों को अपनाने और समृद्धि की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है- मंत्री श्री राजपूत सागर 19 मार्च 2026 हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक है एवं गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने, अपने जीवन में लक्ष्यों को अपनाने और समृद्धि की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। उक्त विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ पर सृष्टि आरंभ दिवस एवं कोटि सूर्योपासना और नाट्य मंचन आयोजन कार्यक्रम में स्थानीय रविंद्र भवन में व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, डॉ. वीरेंद्र पाठक, श्री सुखदेव मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, एसडीएम श्री अमन मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन, श्री विनय दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, संस्कृत विद्यालय के बटुक, जनसमुदाय, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि गुड़ी पड़वा ह...

भारत का पंचांग शक संवत नहीं, विक्रम संवत ही सर्वमान्य है: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत*

चित्र
*भारत का पंचांग शक  संवत नहीं, विक्रम संवत ही सर्वमान्य है: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत*   *विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर सागर में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति, परंपरा और समृद्धि का दिया संदेश*  सागर दिनांक 19मार्च 2026: भारतवर्ष को विदेशी आक्रांताओं से मुक्त करने वाले उज्जैनी के प्रतापी राजा सम्राट विक्रमादित्य की बेमिसाल ताकत उस विक्रम संवत की है  जिसके आधार पर आज भी हमारे सभी  तीज ,त्यौहार ,संस्कार व ज्योतिष गणनाएं होती है भारत का पंचांग शक संवत नहीं विक्रम संवत ही सर्वमान्य है।  यह विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। स्थानीय रवींद्र भवन में आयोजित सृष्टि आरंभ दिवस, कोटि सूर्योपासना एवं नाट्य मंचन कार्यक्रम में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि शुद्धध काल गणना अथवा कालक्रम को आधार बनाने की वजह यदि इतिहास की पुर्नवृत्तियों और उसकी राजनीतिक भावनात्मक पक्ष को समझो तो विक्रम संवत ही भारत का राष्ट्रीय पंचांग कहलाने का हकदार है उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक प...

मेडिकल छात्र द्वारा आत्महत्या भारतीय समाज पर कलंक

चित्र
मेडिकल छात्र द्वारा आत्महत्या भारतीय समाज पर कलंक  डॉक्टर बनने वाले रतनलाल मेघवाल की आत्मशांति हेतु निकाला कैंडल मार्च   सागर/आज दिनांक 18 मार्च 2025 की शाम 6 बजे भगवान गंज सागर राजकोट(गुजरात) में मेडिकल छात्र रतनलाल मेघवाल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष रमाकांत यादव ने अप्सरा सिनेमा से भगवानगंज अंबेडकर मूर्ति तक एक कैंडलमार्च निकाला।  रमाकांत यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि डॉक्टर रतनलाल मेघवाल दलित परिवार का छात्र था विगत कई वर्षों से उसे जाति सूचक अपमान से प्रताड़ित किया जा रहा था इस संदर्भ में अन्य चार डॉक्टर छात्रों को गिरफ्तार तो किया गया पर उस परिवार के सपनों का क्या होगा जो रतनलाल मेघवाल के डॉक्टर बनने पर परिजनों ने बुने थे क्या देश में पिछड़ा वर्ग एससी-एसटी छात्रों को ऐसे ही प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर होना पडेगा। कैंडल मार्च में उपस्थित मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि होनहार छात्र रतन लाल मेघवाल ने ट्रेन के सामने कूद कर जो आत्महत्या की है यह भारतीय समाज के लिए कलंक का विषय ह...

पेंशन प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें - कमिश्नरसागर संभाग में उद्योग और लघु उद्योग स्थापित करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें - कमिश्नर

चित्र
पेंशन प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें - कमिश्नर सागर संभाग में उद्योग और लघु उद्योग स्थापित करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें - कमिश्नर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं - कमिश्नर कमिश्नर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा सागर, 17 मार्च 2026 कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सेवा निवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश पेंशन अधिकारियों और कोषालय अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि सागर संभाग के सभी जिला पेंशन अधिकारी पेंशन प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें, वहीं सेवा निवृत्त कर्मचारियों के विभिन्न प्रकार के स्वामित्वों का भुगतान भी समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने कहा है कि सागर संभाग में उद्योग और लघु उद्योग स्थापित कर लोगों को रोजगार मुहैया कराने की विपुल संभावनाएं हैं। इसको दृष्टिगत रखते हुए अधिकारी लोगों को उद्योग और लघु उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ...