पेंशन प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें - कमिश्नरसागर संभाग में उद्योग और लघु उद्योग स्थापित करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें - कमिश्नर

पेंशन प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें - कमिश्नर

सागर संभाग में उद्योग और लघु उद्योग स्थापित करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें - कमिश्नर

सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं - कमिश्नर

कमिश्नर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा

सागर, 17 मार्च 2026
कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सेवा निवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश पेंशन अधिकारियों और कोषालय अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि सागर संभाग के सभी जिला पेंशन अधिकारी पेंशन प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें, वहीं सेवा निवृत्त कर्मचारियों के विभिन्न प्रकार के स्वामित्वों का भुगतान भी समय सीमा में करना सुनिश्चित करें।

कमिश्नर ने कहा है कि सागर संभाग में उद्योग और लघु उद्योग स्थापित कर लोगों को रोजगार मुहैया कराने की विपुल संभावनाएं हैं। इसको दृष्टिगत रखते हुए अधिकारी लोगों को उद्योग और लघु उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन उद्योग स्थापित करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचना चाहिए।

कमिश्नर सागर संभाग ने उक्त निर्देश आज उद्योग विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, कोष एवं लेखा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में कमिश्नर ने औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन के प्रकरणों की जिलेवार समीक्षा की। बैठक में कमिश्नर द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांग जनों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि इन योजनाओं का लाभ दिव्यांगजनों को दिलाएं।

बैठक में कमिश्नर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण तीन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के एमजीएसवाय चार के निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं।बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला, संयुक्त संचालक उद्योग श्रीमती मंदाकिनी पांडे, संयुक्त संचालक पेंशन अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल