मेडिकल छात्र द्वारा आत्महत्या भारतीय समाज पर कलंक
मेडिकल छात्र द्वारा आत्महत्या भारतीय समाज पर कलंक
डॉक्टर बनने वाले रतनलाल मेघवाल की आत्मशांति हेतु निकाला कैंडल मार्च
सागर/आज दिनांक 18 मार्च 2025 की शाम 6 बजे भगवान गंज सागर राजकोट(गुजरात) में मेडिकल छात्र रतनलाल मेघवाल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष रमाकांत यादव ने अप्सरा सिनेमा से भगवानगंज अंबेडकर मूर्ति तक एक कैंडलमार्च निकाला।
रमाकांत यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि डॉक्टर रतनलाल मेघवाल दलित परिवार का छात्र था विगत कई वर्षों से उसे जाति सूचक अपमान से प्रताड़ित किया जा रहा था इस संदर्भ में अन्य चार डॉक्टर छात्रों को गिरफ्तार तो किया गया पर उस परिवार के सपनों का क्या होगा जो रतनलाल मेघवाल के डॉक्टर बनने पर परिजनों ने बुने थे क्या देश में पिछड़ा वर्ग एससी-एसटी छात्रों को ऐसे ही प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर होना पडेगा।
कैंडल मार्च में उपस्थित मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि होनहार छात्र रतन लाल मेघवाल ने ट्रेन के सामने कूद कर जो आत्महत्या की है यह भारतीय समाज के लिए कलंक का विषय है देश में इस तरह की घटनाओं पर राष्ट्रपति महोदया, प्रधानमंत्रीजी एवं मुख्यमंत्री को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए और इस मामले की पूरी जांच होना चाहिए।
कैंडल मार्च को उपस्थित शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि जिस तरह देश में रैंकिंग की घटनाएं बढ़ रही है और देश के दलित पिछड़ा वर्ग छात्रों को आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ रहा है यह गंभीर चिंता का विषय है इसकी जांच होना चाहिए।
कैंडल मार्च में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम चक्रेश सिंघई हीरालाल चौधरी भैयन पटेल राजा सेन राकेश राय गंगाराम अहिरवार श्रीदास रैकवार रवि सोनी टीकाराम दीवान हेमराज रजक वीरेंद्र राजे महेश अहिरवार दामोदर कोरी रेखा सोनी रामगोपाल खटीक योगराज कोरी सुनील पावा आदित्य चौधरी चक्रेश रोहित एनएसयूआई के आनंद अहिरवार गिरधारी सोनी वीरू चौधरी आदि सभी उपस्थित थे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें