सर्व दलीय मोर्चा ने पुणे ट्रेन चलाने की मांग की

सर्व दलीय मोर्चा ने पुणे ट्रेन चलाने की मांग की

सागर, एकता समिति द्वारा कटनी-बीना होकर पुणे के ट्रेन चलाने की मांग को लेकर पोस्ट कार्ड अभियान जारी है। इस कड़ी में आज सर्व दलीय मोर्चा के संयोजक, वरिष्ठ समाजसेवी रघु ठाकुर ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के लिए पोस्टकार्ड लिख कर समर्थन किया। श्री ठाकुर ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के हजारों परिवार पुणे में कार्यरत हैं, इन परिवारों को आने-जाने में सीधे कोई ट्रेन नहीं है, कटनी-बीना होकर पुणे के लिए ट्रेन चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के लिए ट्रेन चलाने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा हुई है, शीघ्र सफलता की उम्मीद है। इस अवसर पर सुधीर जैन, चंपक भाई, शरद गुप्ता, डा विनोद तिवारी, राजेन्द्र सोनी, प्रमोद चौरसिया उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल