संदेश

कृषि रथ को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिखाई हरी झंडी*

चित्र
*कृषि रथ को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिखाई हरी झंडी*   *“ सशक्त किसान बनेगा भारत की पहचान” : गोविंद सिंह राजपूत*   *सरकार की योजनाओं ने बनाया किसानी को लाभ का धंधा :गोविंद सिंह राजपूत*  सागर। किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विशेष कृषि रथ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत 16 मई से 30 मई तक कृषि रथ ब्लॉक एवं गांव स्तर तक पहुंचकर किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं कृषि विभाग की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। अभियान का शुभारंभ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कृषि विभाग की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “सशक्त किसान भारत की असली पहचान बनेगा। किसानों को योजनाओं की सही जानकारी मिलना बेहद जरूरी है, ताकि वे शासन की सुविधाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ा सकें।” उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर किसानों को जागरूक करें और उन्हें आधुनिक खेती, उन्नत बीज, सि...

बढ़ते प्रदूषण के बीच अस्थमा जागरूकता पर आईएमए सागर का रहली में विशेष अभियान*

चित्र
बढ़ते प्रदूषण के बीच अस्थमा जागरूकता पर आईएमए सागर का रहली में विशेष अभियान* सागर, 16 मई 2026। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा एवं स्वास्थ्य विभाग, सागर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रहली में एक विशेष अस्थमा जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। शिविर का मुख्य उद्देश्य अस्थमा के लक्षणों, उपलब्ध जांचों, उपचार एवं बचाव के उपायों के प्रति जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने संबोधित करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण, धूल एवं वातावरण में उपस्थित हानिकारक कण अस्थमा के मामलों में वृद्धि के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने बताया कि इनहेलर का सही एवं नियमित उपयोग अस्थमा अटैक के खतरे को लगभग 80 प्रतिशत तक कम कर सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाज में प्रचलित यह धारणा कि इनहेलर की “आदत” पड़ जाती है अथवा यह नुकसानदायक हैं, पूर्णतः भ्रांतिपूर्ण है। वास्तव में इन...

IMA सागर द्वारा बेसिक मेडिकल इमरजेंसी प्रबंधन पर उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम*

चित्र
*IMA सागर द्वारा बेसिक मेडिकल इमरजेंसी प्रबंधन पर उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम* सागर, मध्य प्रदेश, 11 मई 2026: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सागर(आईएमए)द्वारा जूनियर चिकित्सकों, विशेष रूप से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसरों (BMO) एवं मेडिकल ऑफिसरों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण एवं क्षमता-विकास कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। यह पहल सेमिनार श्रृंखला के रूप में संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में कार्यरत चिकित्सकों को संसाधन-सीमित परिस्थितियों में बेसिक मेडिकल इमरजेंसी के प्रभावी एवं समयबद्ध प्रबंधन हेतु प्रशिक्षित करना है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत हाल ही में दूसरा महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें दो अकादमिक सत्रों के माध्यम से हृदयघात (Heart Attack) तथा पॉयजनिंग/ओवरडोज़ प्रबंधन पर विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रथम सत्र में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रयंक जैन ने हृदयघात के प्रारंभिक पहचान एवं प्रबंधन के मूलभूत सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने हृदयघात के लक्षणों, प्रमुख जोखिम कारकों तथा ईसीजी...

आने वाले दिनों में तेज गर्मी मे रहे सावधान

चित्र
आने वाले दिनों में तेज गर्मी मे रहे सावधान सागर 10 मई 2026  गर्मियों में तेज धूप, पसीने और दूषित पानी-भोजन के कारण कई बीमारियाँ होती हैं, जिनमें लू लगना (Heat Stroke), डिहाइड्रेशन, फूड पॉइजनिंग, टॉयफाइड,घमौरियां और पीलिया प्रमुख हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए भरपूर पानी पीना, बासी भोजन से बचना और दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचना जरूरी है। लू लगना (Heat Stroke): धूप में लू लगने पर तेज बुखार ( 104 degree) , सिर दर्द , बदन दर्द, उल्टी, चक्कर एवं बेहोशी आ सकती है अतः दोपहर 12 से 3-4 बजे तक बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकले..शरीर को पूरा ढक लेने से sun burn एवं Heat stroke से बच सकते हैं डीहाइड्रेशन :- होने पर शरीर में पानी और नमक की कमी के कारण सरदर्द, कमजोरी एवं थकान हो जाती है जिसके लिए कोल्ड ड्रिंक्स की जगह नीबू पानी ,मठा ,लस्सी ,आम का पना ,गन्ने का रस,बेल का शरबत ,शिकंजी , नारियल पानी, ओआरएस का इस्तेमाल करना चाहिये.. घमौरियां और सनबर्न (Heat Rashes & Sunburn): हल्के रंग के सूती , ढीले कपड़े उपयोग करने से Heat rashes ( घमोरियाँ : पसीने से त्वचा पर लाल दाने ) से बच सकते हैं ...

विधार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए सजग हुआ प्रशासन: अग्रणी महाविद्यालय में प्राचार्यों ने तैयार की आगामी रणनीति

चित्र
विधार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए सजग हुआ प्रशासन: अग्रणी महाविद्यालय में प्राचार्यों ने तैयार की आगामी रणनीति विद्यार्थियों के प्रति स्नेह और सेवाभाव से उन्हें मानसिक उलझन से बचना संभव - डॉ सरोज गुप्ता सागर 10 म ई 2026  विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति उच्च शिक्षा विभाग की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तरीय निगरानी समिति (DLMC) की एक महत्वपूर्ण बैठक पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय (अग्रणी) महाविद्यालय में आयोजित की गई। विगत 29 अप्रैल को डिप्टी कलेक्टर रजत सोनी की अध्यक्षता में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित इस बैठक में जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों और मानसिक स्वास्थ्य क्लब प्रभारियों ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता समिति की सचिव एवं अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. सरोज गुप्ता ने गुरु को समाज में ज्ञान और आनंद का प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि यदि शिक्षक विद्यार्थियों के प्रति स्नेह और सेवाभाव रखें, तो उनकी किसी भी मानसिक उलझन को आसानी से सुलझाया जा सकता है। ...

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन में 1700 से अधिक में एचएलबी का कार्य पूर्ण

चित्र
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन में 1700 से अधिक में एचएलबी का कार्य पूर्ण शेष में कार्य प्रगति पर, जिलेवासी प्रगणक, सुपरवाइजर का सहयोग करें, मकानगणना महाअभियान को सफल बनाएं -कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सबसे ज्यादा एचएलबी का कार्य केसली में पूर्ण सागर, 10 मई 2026 कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के कुशल मार्गदर्शन में जिले में मकानगणना का महाअभियान तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है। जिले में मकानों की गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया जा चुका है। प्रशासनिक स्तर पर की जा रही सतत मॉनिटरिंग के फलस्वरूप जिले के 1700 से अधिक एचएलबी में मकानगणना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष बचे क्षेत्रों में कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस दौरान सर्वाधिक 173 एचएलबी का कार्य केसली में पूर्ण किया गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि जब भी प्रगणक और सुपरवाइजर उनके घरों पर जानकारी एकत्र करने पहुंचें, तो...

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सागर को अग्रणी बनाने के लिए अपना सिटीजन फीडबैक दिया

चित्र
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सागर को अग्रणी बनाने के लिए अपना सिटीजन फीडबैक दिया कलेक्टर की अपील-नागरिक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर के निर्माण में सहयोग करें, अपनी प्रतिक्रिया और सुझाव सिटीजन फीडबैक के माध्यम से अवश्य साझा करें सागर 08 मई 2026 कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सागर को अग्रणी बनाने के लिए अपना सिटीजन फीडबैक दिया। उन्होनें कलेक्ट्रेड कार्यालय में निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री सहित उपस्थित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के तहत शहर में किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली एवं बेहतर रैंकिंग पाने हेतु समग्र प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की स्वच्छता के सभी मापदण्डों में सागर खरा उतरे, विगत वर्ष जिन पैरामीटरों में कम अंक मिले थे उनमें प्राथमिकता से सुधार करें और बेहतर प्लानिंग के साथ सभी 100% यानि 12500 अंकों को प्राप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने नगर निगम को विगत वर्षों से इस वर्ष और बेहतर प...

आज का दौर केवल ज्ञान का नहीं, बल्कि सही अभिव्यक्ति और निरंतर अभ्यास का है-

चित्र
आज का दौर केवल ज्ञान का नहीं, बल्कि सही अभिव्यक्ति और निरंतर अभ्यास का है- डिग्री के साथ व्यक्तित्व का विकास ही दिलाएगा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता' - डॉ ज्योति मार्टिन  स्नातक के बाद चुनौतियों को अवसर में बदलें, विद्यार्थी की एकाग्रता ही जीत का मंत्र: डॉ. प्रतिभा जैन अनुभव और अभिव्यक्ति ही प्रतियोगी युग में सफलता का आधार है, विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर अडिग रहें: डॉ. संदीप सबलोक गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में 'दीक्षा सार' संपन्न, 350 छात्रों को मिला भविष्य का मार्गदर्शन सागर 05 मई 2026   शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा संपन्न होने के उपरांत राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण हेतु 'दीक्षा-सार' कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शासकीय महाविद्यालय ढाना की प्राचार्य डॉ. ज्योति मार्टिन रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रतिभा जैन द्वारा की गई, जबकि विशिष्ट वक्ता ...

भोपाल जाने वाली बसें शुक्रवार 8 मई से मोतीनगर नए बस स्टैंड से भी शुरू होंगी*

चित्र
*भोपाल जाने वाली बसें शुक्रवार 8 मई से मोतीनगर नए बस स्टैंड से भी शुरू होंगी*  *राहतगढ़ बस स्टैंड पूर्ण रूप से बंद होगा* सागर 04 मई 2026 कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में बस ऑपरेटर संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भोपाल जाने वाली बसें शुक्रवार 8 मई से मोतीनगर नए बस स्टैंड से भी शुरू होंगी, राहतगढ़ बस स्टैंड पूर्ण रूप से बंद होगा। उक्त निर्णय जिला प्रशासन एवं बस ऑपरेटर संघ की बैठक के बाद लिया गया। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज तिगुरिया, बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष श्री संतोष पांडे, श्री अतुल दुबे सहित अन्य बस ऑपरेटर मौजूद थे। जिला प्रशासन एवं बस ऑपरेटर संघ की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भोपाल तरफ जाने वाली सभी बसें मोतीनगर नए बस स्टैंड से भी संचालित होंगी और अपने निर्धारित समय पर नए बस स्टैंड पर आकर सवारियों को लेकर आगे रवाना होंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि यातायात के दबाव को देखते हुए राहतगढ़ बस स्टैंड पूर्ण रूप से बंद होगा। ...

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण

चित्र
कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किसानों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश केंद्र संचालक , प्रशासक, सर्वेयर को नोटिस , एक दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश सागर 30 अप्रैल 2026 कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को गजानंद व्हेयर हाउस, अनिल तिवारी व्हेयर हाउस बाग ख़ेजरा के उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद संसाधनों, बारदानों की उपलब्धता और अनाज के सुरक्षित रखरखाव की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज लेकर आए किसानों से संवाद किया और उनसे पंजीयन, मैसेज प्राप्ति और तुलाई में लगने वाले समय के बारे में फीडबैक लिया। उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं उपार्जन केन्द्र संचालक को निर्देशित किया कि उपार्जन/खरीदी केंद्रों पर पूरे 6 तौल कांटे लगाए जाएं। सभी 6 तौल कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य चलता रहे। किसानों के लिए केंद्रों पर पर्याप्त छाया और शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक किसान को सुवि...

सहकारी समिति के द्वारा उपार्जन कार्य शुरू न करने वाली समितियों को नोटिस जारी करें*

चित्र
*उपार्जन का परिवहन एवं भुगतान का कार्य समय पर करें* *सहकारी समिति के द्वारा उपार्जन कार्य शुरू न करने वाली समितियों को नोटिस जारी करें* *जिला उपार्जन समिति सदस्य प्रतिदिन पांच—पांच उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें* *—कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल* जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्न सागर 24 अप्रैल 2026 उपार्जन का परिवहन एवं भुगतान का कार्य समय पर करें एवं सहकारी समिति के द्वारा उपार्जन कार्य शुरू न करने वाली समितियों को नोटिस जारी करें साथ ही जिला उपार्जन समिति सदस्य प्रतिदिन पांच पांच उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिला उपार्जन समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योति बघेल, श्री रोहित बघेल सहित जिला उपार्जन समिति के सदस्य मौजूद थे। जिले में उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा और पारदर्शी प्रक्रिया के लिए उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरयावली में कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी का किया अवलोकन*

चित्र
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरयावली में कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी का किया अवलोकन* *मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह के उत्पादों एवं कृषि यंत्रों की सराहना* सागर 23 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए स्व-सहायता समूहों के उत्पादों एवं कृषि यंत्रों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने जैविक खेती को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इससे भूमि की उर्वरता बनी रहती है और किसानों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री ने किसान भाइयों से हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करने की अपील की, जिससे नरवाई प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके और वायु प्रदूषण में भी कमी आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, सागर के स्टॉल का भ्रमण किया तथा शरबती गेहूं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हरे चने की नवीन किस्म आरवीजी-205 के स...

छात्राओं को साईकिल वितरण में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही -कमिश्नर

चित्र
शालाओं में शतप्रतिशत बच्चों को दिलाए प्रवेश - कमिश्नर छात्राओं को साईकिल वितरण में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही -कमिश्नर द्वितीय परीक्षा से पूर्व छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए लगाएं विशेष कक्षाएं - कमिश्नर बालिका शौचालयों के निर्माण में उदासीनता पर कमिश्नर ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी, कहा तेजी से कार्य करें अन्यथा होगी सख्त कार्यवाही अंकुर मिशन में उदासीनता बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही - कमिश्नर सागर 21 अप्रैल 2026 कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सागर संभाग में शतप्रतिशत छात्र-छात्राओं को स्कूलों में प्रवेश दिलाने के निर्देश शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि सागर संभाग में कक्षा पहली में प्रवेश की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कक्षा पहली, कक्षा छटवीं और कक्षा नौवीं में शतप्रतिशत छात्रों को प्रवेश दिलाने के लिए शिक्षक, प्राचार्य एवं शिक्षण कार्य से जुड़े अधिकारी सतत रूप से प्रयास करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि सागर संभाग में छात्र...

स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार’ – IMA सागर सम्मेलन में केंद्रित मुद्दा*

चित्र
*स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार’ – IMA सागर सम्मेलन में केंद्रित मुद्दा* सागर, 19 अप्रैल 2026 – इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सागर शाखा ने महिला सशक्तिकरण और महिला स्वास्थ्य पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन 18 और 19 अप्रैल 2026 को सागर में आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि सागर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि एक समय बेटियों के अस्तित्व पर संकट था, लेकिन अब देश ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से आगे बढ़कर ‘बेटी बढ़ाओ’ के युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने बताया कि सरकार की हर योजना के केंद्र में महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सशक्तिकरण है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों के निर्माण और जल जीवन मिशन से 15.6 करोड़ ग्रामीण घरों में नल का पानी पहुंचने से महिलाओं की सुरक्षा और आत्मसम्मान बढ़ा है। उन्होंने राजनीति में महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने का भी उल्लेख किया, जिससे महिलाएं अब निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। विशेष अतिथि श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ...

सागर की लाइफ लाइन राजघाट नए बस स्टैंड पहुंचकर कलेक्टर ने व्यवस्थाओं की ली जानकारी, दिए आवश्यक निर्देश*

चित्र
*कलेक्टर का औचक निरीक्षण* *सागर की लाइफ लाइन राजघाट नए बस स्टैंड पहुंचकर कलेक्टर ने व्यवस्थाओं की ली जानकारी, दिए आवश्यक निर्देश* सागर 19 अप्रैल 2026  सागर की लाइफ लाइन राजघाट पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने पानी की गुणवत्ता एवं लॉग बुक की जांच की सप्लाई शुद्धता की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, उपायुक्त श्री एस एस बघेल, इंजीनियर श्री संजय तिवारी, सब इंजीनियर श्री राहुल रैकवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज सागर की लाइफ लाइन राजघाट पहुंचकर शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन प्रक्रिया, जल गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली तथा संबंधित अभिलेखों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती पाल ने पानी की गुणवत्ता जांच से संबंधित लॉग बुक का अवलोकन किया तथा मौके पर ही जल नमूने की जांच कराई। अरुण टाटा एवं नगर निगम की इंजीनियरों से सप्लाईएवं शुद्धता के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। परीक्षण में पानी का पीएच स्तर 7.30 पाया गया, जो मानक अनुरूप एवं पेयजल हेतु उपय...

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

चित्र
🚨 भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब 🚨 मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), सागर ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर उन शिक्षकों की जानकारी तलब की है जो 18 अप्रैल 2026 को भोपाल में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए थे। 📄 आदेश की मुख्य बातें: 👉 अवकाश की जांच: विभाग यह जांच कर रहा है कि प्रदर्शन में शामिल होने वाले शिक्षकों ने स्कूल से विधिवत अवकाश (Leave) लिया था या नहीं। 👉 बंद स्कूलों की रिपोर्ट: उन स्कूलों की भी अलग से सूची मांगी गई है, जो सभी शिक्षकों के प्रदर्शन में चले जाने के कारण पूरी तरह से बंद रहे। 👉 तत्काल कार्रवाई: सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों से यह जानकारी एक तय प्रारूप में तत्काल मांगी गई है ताकि वरिष्ठ कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जा सके। ऐसा लग रहा है कि बिना सूचना या अवकाश के प्रदर्शन में शामिल होने वाले शिक्षकों पर विभाग कोई सख्त कदम उठा सकता है।

महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य पर राज्य स्तरीय सम्मेलन: आईएमए सागर की दो दिवसीय ऐतिहासिक पहल*

चित्र
*प्रेस नोट* *महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य पर राज्य स्तरीय सम्मेलन: आईएमए सागर की दो दिवसीय ऐतिहासिक पहल* सागर, 18 अप्रैल 2026 – इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिला स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। यह सम्मेलन 18 और 19 अप्रैल 2026 को सागर में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन में प्रदेश भर से प्रतिष्ठित चिकित्सक, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, शोधकर्ता और अकादमिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विविध आयामों पर गहन चर्चा करना और चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान करना है। सम्मेलन में प्रजनन स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोग (जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग), मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, स्त्री रोग संबंधी समस्याएं तथा सामाजिक सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार, सम्मेलन में विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों, पैनल चर्चाओं, केस स्टडी प्रस्तुतियों और इंटरैक्टिव वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। इन सत्रों में विषय विश...

सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए,*इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ,

चित्र
सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए,*इंडियन मेडिकल एसोसिएशन , सागर* द्वारा आयोजित *दो दिवसीय सम्मेलन में आप सादर आमंत्रित है*। आईएमए सागर *18 अप्रैल और 19 अप्रैल 2026, शनिवार और रविवार को दीपाली होटल* के कोहिनूर हॉल में "*महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य* विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन का आयोज न कर रहा है।

सागर जिले की देवरी विधानसभा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जहां एक व्यक्ति ने भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है,जिससे मामला और गर्मा गया है।

चित्र
सागर जिले की देवरी विधानसभा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जहां एक व्यक्ति ने भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है,जिससे मामला और गर्मा गया है। दरअसल,पीड़ित राजेश शर्मा निवासी ग्राम जमुनिया के द्वारा गौरझामर थाने में दिए लिखित आवेदन के मुताबिक वह जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया के साथ रहता है। 13 अप्रैल सोमवार को वह गौरझामर क्षेत्र में एक बैंक पहुँचा था। बैंक के अंदर एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि भाजपा विधायक "बृजबिहारी पटेरिया" की बेटी "प्रियंका पटेरिया" उन्हें बाहर बुला रही हैं। जैसे ही वे बैंक से बाहर निकले,तो आरोप है कि बैंक के बाहर सफेद रंग की स्कोर्पियो गाड़ी में प्रियंका पटेरिया बैठी थी,जैसे ही वह उनकी गाड़ी के पास पहुँचा तो पहले उनके साथ प्रियंका ने गाली-गलौज की और फिर जूता उतारकर मारपीट की । पीड़ित ने जब पूछा कि उसकी गलती क्या तो प्रियंका बोली कि "तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो"। वही यह पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सामने ...