भोपाल जाने वाली बसें शुक्रवार 8 मई से मोतीनगर नए बस स्टैंड से भी शुरू होंगी*

*भोपाल जाने वाली बसें शुक्रवार 8 मई से मोतीनगर नए बस स्टैंड से भी शुरू होंगी*

 *राहतगढ़ बस स्टैंड पूर्ण रूप से बंद होगा*

सागर 04 मई 2026

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में बस ऑपरेटर संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भोपाल जाने वाली बसें शुक्रवार 8 मई से मोतीनगर नए बस स्टैंड से भी शुरू होंगी, राहतगढ़ बस स्टैंड पूर्ण रूप से बंद होगा। उक्त निर्णय जिला प्रशासन एवं बस ऑपरेटर संघ की बैठक के बाद लिया गया। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज तिगुरिया, बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष श्री संतोष पांडे, श्री अतुल दुबे सहित अन्य बस ऑपरेटर मौजूद थे।

जिला प्रशासन एवं बस ऑपरेटर संघ की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भोपाल तरफ जाने वाली सभी बसें मोतीनगर नए बस स्टैंड से भी संचालित होंगी और अपने निर्धारित समय पर नए बस स्टैंड पर आकर सवारियों को लेकर आगे रवाना होंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि यातायात के दबाव को देखते हुए राहतगढ़ बस स्टैंड पूर्ण रूप से बंद होगा। राहतगढ़ बस स्टेशन से चलने वाली बसें मोतीनगर नए बस स्टैंड से संचालित होंगी। बस ऑपरेटर संघ की मांग पर मोतीनगर नए बस स्टैंड पर सभी मूलभूत सुविधाएं नगर निगम के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी एवं अस्थायी पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि संपूर्ण नए बस स्टैंड परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी एवं यातायात पुलिस एवं जिला पुलिस के आरक्षक मौजूद रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल