कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन में 1700 से अधिक में एचएलबी का कार्य पूर्ण

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन में 1700 से अधिक में एचएलबी का कार्य पूर्ण

शेष में कार्य प्रगति पर, जिलेवासी प्रगणक, सुपरवाइजर का सहयोग करें, मकानगणना महाअभियान को सफल बनाएं -कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी

सबसे ज्यादा एचएलबी का कार्य केसली में पूर्ण

सागर, 10 मई 2026
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के कुशल मार्गदर्शन में जिले में मकानगणना का महाअभियान तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है। जिले में मकानों की गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया जा चुका है। प्रशासनिक स्तर पर की जा रही सतत मॉनिटरिंग के फलस्वरूप जिले के 1700 से अधिक एचएलबी में मकानगणना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष बचे क्षेत्रों में कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस दौरान सर्वाधिक 173 एचएलबी का कार्य केसली में पूर्ण किया गया है।

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि जब भी प्रगणक और सुपरवाइजर उनके घरों पर जानकारी एकत्र करने पहुंचें, तो उन्हें सही और सटीक विवरण देकर उनका पूर्ण सहयोग करें। इस महाअभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी मैदानी अमले को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

चिकित्सा जगत में वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने की आईएमए एवं फ़ोगसी सागर की अभिनव पहल*