झील किनारे गार्डनों में सुंदर प्लांटर्स के साथ ही नागरिकों के बैठने के लिए व्यवस्थित सिटिंग तैयार करें : कलेक्टर श्री दीपक आर्य’
झील किनारे गार्डनों में सुंदर प्लांटर्स के साथ ही नागरिकों के बैठने के लिए व्यवस्थित सिटिंग तैयार करें : कलेक्टर श्री दीपक आर्य’
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कार्यकारी निदेशक स्मार्ट सिटी श्री चंद्र शेखर शुक्ला के साथ किया झील के प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण
सागर 19 जुलाई 2023
झील किनारे हर्बल गार्डन, रॉक गार्डन सहित अन्य स्थलों पर बनाएं जा रहे प्लांटर्स के साथ ही नागरिकों के बैठने हेतु सिटिंग ऐरिया भी तैयार करें। प्लांटर्स के साथ ही सिटिंग भी तैयार करें। व्यवस्थित प्लांट्स के साथ सुंदर स्ट्रीट फर्नीचर लगाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी श्री चंद्र शेखर शुक्ला के साथ लाखा बंजारा लेक रिजूवनेशन एंड लेक फ्रंट डेवलपमेंट परियोजना के प्रगतिरत कार्यों का स्थल निरीक्षण कर दिए। उन्होंने कहा की झील किनारे स्लोप पर स्टोन पिचिंग कार्य को व्यवस्थित करें व तटबंध पर उगी खरपतवार को हटाएं। उन्होंने झील किनारे निर्माणाधीन ओपन ऐयर थिएटर, फ़ूड कोर्ट एवं संजय ड्राइव सड़क साइड बनाएं जा रहे झील के मुख्य गेट का निरीक्षण करते हुए कहा की टीम बढ़ाकर कार्यों में गति लाएं। उन्होंने पाथ-वे पर फ्लेग स्टोन लगाकर निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए और पाथ-वे पर पर्याप्त रौशनी व्यवस्था के लिए लगाई जा रहीं स्ट्रीट लाईट के शेष पोल शीघ्रता से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की एलीवेटेड कॉरिडोर सहित झील किनारे मंदिरों व ऐतिहासिक स्थलों को एक थीम में फसाड लाइटिंग कराने के लिए शीघ्र टीम लगाएं। एलीवेटेड कॉरिडोर की फसाड लाइटिंग के लिए अभी से केबलिंग एवं क्लेम्प आदि लगाने का कार्य पूरा कराएं ताकि एलीवेटेड कॉरिडोर पूरा निर्मित होने के बाद लाइट्स लगाई जा सकें। ओपन ऐयर थिएटर, फ़ूड प्लाजा सहित झील के चारों ओर जिन स्थलों पर ग्रेनाइट फ्लोरिंग प्रस्तावित है वहां एक थीम में ही सुंदर ग्रेनाइट वर्क कराएं। प्लांटर्स पर भी ग्रेनाइट लगाकर सुंदर निर्माण करें। निर्माण के लिए सभी आवश्यक सामग्री निर्माण स्थल पर उपलब्ध कराएं।
निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी ईई श्री अभिषेक सिंह राजपूत, असिस्टेंट इंजीनियर श्री पुष्पेंद्र द्विवेदी, ऐसई श्री राघव शर्मा एवं अन्य इंजीनियर, पीएमसी टीम लीडर श्री आर के शुक्ला व पीएमसी एक्सपर्ट सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें