सागर में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने हेतु नगर निगम सागर करेगा जलप्रदायह
सागर में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने हेतु नगर निगम सागर करेगा जलप्रदाय
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित जल को देने हेतु’अंतर्राष्ट्रीय रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में मुख्यमंत्री जी के समक्ष हुआ नगर निगम और एम.पी.आई डीसी का अनुबंध
सागर/ ननि/दिनांक 27/9/24 सागर में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने हेतु नगर निगम सागर उन्हें जल की आपूर्ति करेगा इस हेतु 27 सितंबर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में नगर निगम सागर एवं एम पी आई डी सी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित जल को देने हेतु मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री एवं एम पी आई डी सी के अधिकारी की उपस्थिति में अनुबंध हुआ ।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम सागर द्वारा बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 43 एम एल डी है वर्तमान में 25 एम एल डी जल शोधन का कार्य किया जा रहा है । एम पी आई डी सी द्वारा 10 एम एल डी जल उद्योगों के लिए देने की मांग की गई है । नगर निगम सागर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता एवं एम पी आई डी सी की मांग अनुसार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा उपचारित जल देने तैयार है। सागर नगर निगम मध्यप्रदेश का पहला नगर निगम है जिसने अंतर्राष्ट्रीय रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में अपनी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित जल एम पी यू आई डी सी को देने के लिए मुख्यमंत्री जी के समक्ष अनुबंध किया है। यह उपलब्धि प्राप्त होने पर नगर निगम सागर आर्थिक रूप से अधिक सक्षम होगा तथा सागर में स्थापित उद्योगों के लिए जल आसानी से उपलब्ध होगा ।
महापौर ने मुख्यमंत्री जी का आभार जताया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें