वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद ' के परिपालन में जनभागीदारी कार्यक्रम

वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद ' के परिपालन में जनभागीदारी  कार्यक्रम
सागर 17 अक्टूबर 2024 
संचालनालय आयुष विभाग एवं जिला आयुष अधिकारी श्री जोगेंद्र सिंह ठाकुर  के मार्गदर्शन में  9 वें आयुर्वेद के कार्यक्रम 'वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद ' के परिपालन में जनभागीदारी  अंतर्गत गतिविधियों में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर के MBBS प्रथम वर्ष के 80 छात्र-छात्रों एवं community medicine विभाग के विभागध्यक्ष को जिला आयुर्वेद चिकित्सालय का भ्रमण कराया गया, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के मौलिक सिद्धांत पर व्याख्यान देकर " prevention of disease and promotion of health " विषय पर आयुर्वेद दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार विहार, सदवृत, पंचकर्म, योग आदि विषय पर बताया गया,साथ ही सभी छात्रों को पंचकर्म क्रिया, औषधि पौधों की जानकारी दे कर उनकी उपयोगिता को बताते हुए आयुर्वेद का प्रचार किया गया l 

योग निकेतन के आचार्य विष्णु आर्य के द्वारा योग एवं ध्यान पर विशद  जानकारी दी गई एवम जिला आयुष अधिकारी  द्वारा सभी छात्रों को आयुष विभाग उसके अंतर्गत आने वाली समस्त पद्धति एवं विभागीय कार्यक्रम के वारे में विस्तार से जानकारी दी गई और साथ ही चिकित्सालय में आने वाली सभी महिलाओ को साथ उनके स्वास्थ्य में आयुर्वेद के महत्व को बताते हुए उनका स्वास्थ्य परिक्षण किया गया l

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Random Posts

Home