मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूर्ण करने की दिलाई शपथ*

*मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूर्ण करने की दिलाई शपथ* 

सागर, दिनांक 24 जून 2025। मंत्री गोविंद सिंह राजूपत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के 6 मंडल अध्यक्षों सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों को विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूर्ण करने की शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि मैं भारत का जागरूक नागरिक 2047 के संकल्प को पूर्ण करने की शपथ लेता हूं, मैं संविधान के तहत अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत और दूसरों को भी कर्तव्य के प्रति प्रेषित करूंगा, मैं अपने आसपास की स्वच्छता एवं सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा को अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए स्वच्छ सुंदर समृद्ध और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दूंगा, मैं जाति धर्म भाषा लिंग और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता अखंड का एवं भाईचारे को बढ़ावा दूंगा, मैं भारत की संस्कृत विविधता और समृद्ध विरासत का सम्मान करुंगा, मैं महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करूंगा, मैं शिक्षा पर्यावरण संरक्षण जल बचत एवं ऊर्जा संरक्षण जैसे क्षेत्र में सजग रहकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनेगा, मैं भ्रष्टाचार मुक्त क्षमता मूलक सम रस समाज के निर्माण में अपना योगदान देते हुए औपनिवेशिक मानसिकता वंशवादी राजनीति की बुराई के खिलाफ आवाज उठाऊंगा, मैं वैज्ञानिक सोच नवाचार एवं तकनीकी विकास को अपना आधार भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करूंगा, मैं सार्वजनिक जीवन में सत्य निष्ठा पारदर्शिता एवं राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखकर कार्य करूंगा।
मैं राष्ट्र सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक जिम्मेदार कर्तव्य एवं राष्ट्रवादी नागरिक के रूप में कार्य करूंगा, मैं संकल्प लेता हूं कि, विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने के लिए तन मन धन और कर्मों से पूरी निष्ठा के साथ योगदान दूंगा और अपनी क्षमताओं के अनुसार हर संभव प्रयास करूंगा।    
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण की भावना के साथ विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने का प्रयास करे। आज विश्व भर में भारत की प्रमुख भूमिका हम शांति और समृद्धि का संदेश देते हैं। नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि भारत के लिए महापुरूषों ने अपना बलिदान दिया। आज हम उस भारत में जी रहे हैं जो एक महाशक्ति बन चुका है और 2047 का हमारा संकल्प भारत को बुलंदियों तक पहुचायेगा। हर भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है कि इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचायें। 
इस अवसर पर सुखदेव मिश्र, वीरेंद्र पाठक, राहतगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष प्रियंकर तिवारी, राहतगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंषी, सीहोरा मंडल अध्यक्ष लोकमन लोधी, जैसीनगर मंडल अध्यक्ष धरमेंद्र कुर्मी, बिलहरा मंडल अध्यक्ष संतोष पटैल, सुरखी मंडल अध्यक्ष बुंदेल सिंह सहित सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Random Posts

Home