पंडित रविशंकर शुक्ल विद्यालय में उमंग दिवस पर उमंग है तो जीवन में रंग हैं थीम परआयोजित हुआ कार्यक्रम

पंडित रविशंकर शुक्ल विद्यालय में उमंग दिवस पर उमंग है तो जीवन में रंग हैं थीम पर
आयोजित हुआ कार्यक्रम

विद्यालय का उमंग कॉर्नर है विद्यालय की छात्राओं का समस्या निवारण केंद्र, विद्यालय में 56
आरोग्य मैसेंजर छात्राएं नियुक्त

सफलता की कहानी के अंतर्गत छात्रा प्रतिज्ञा यादव को, उमंग क्विज प्रतियोगिता में प्रथम,
द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

 सागर 12 सितम्बर 2025
पडित रविशंकर शुक्ल ईएफए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सागर में आज दिनांक 12 सितंबर को उमंग दिवस पर श्उमंग है तो जीवन में रंग हैं थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में विगत वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को कक्षा 9 से 12 में उमंग कक्षा में विविध गतिविधियों के माध्यम से किशोरावस्था में होने वाली विभिन्न समस्याओं से निपटने की समझाइश तथा मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। विद्यालय में 56 छात्राएं आरोग्य मैसेंजर नियुक्त की गई हैं, जो समय-समय पर आयोजित होने वाली उमंग गतिविधियों में सहभागी होकर अन्य छात्राओं को भी शाला की हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर शिक्षक श्रीमती मीनाक्षी पटेल के मार्गदर्शन में सहभागी होकर अपेक्षित सहयोग प्रदान करती हैं।

विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र प्रताप तिवारी के मार्गदर्शन में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी पटेल द्वारा उमंग कॉर्नर स्थापित किया गया है, जहां छात्राओं को पढ़ने के लिए मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें रखी गई है. यहां आकर वे स्वयं को सहज अनुभव करती है तथा आवश्यकता अनुसार समय-समय पर व्यक्तिगत रूप से उचित मार्गदर्शन प्राप्त करती हैं। इसी क्रम में कक्षा 12वीं की छात्रा प्रतिक्षा यादव ने तमंग जीवन कौशल के कारण स्वयं में हुए बदलाव को सभी के सामने स्वेच्छा से रखा जिसे संपूर्ण विद्यालय परिवार द्वारा सराहा गया तथा उसे विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन एवं वंदना के साथ हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त व्याख्याता पंडित रवि शंकर शुक्ल विद्यालय सागर की श्रीमती अर्चना जैन उपस्थिति रहीं, विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका श्रीमती मालिनी जैन एवं श्रीमती रंजीता जैन ने शाल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथि सत्कार किया।

 अतिथि श्रीमती अर्चना जैन ने अपने संबोधन में दिशाहीन होने से बचने के लिए उमंग कौशल शिका के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. तिवारी ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि उमंग का अर्थ उत्साह, आनंद और उर्जा है उमंग एक नैसर्गिक भाव है यह प्राकृतिक शक्तियों से सम्पन्न है। समाज के द्वारा मानक वा कुछ भेद बनाये गए है लेकिन हमें शारीरिक और मानसिक तनाव प्रबंधन को अपनाते हुए स्वयं पर बुराईयों को हावी नहीं होने देना है एवं अनुशासन और सकारात्मकता के साथ जीवन में काम करना है। कार्यक्रम में उमंग एंबेसडर कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी पटेल ने अपने वक्तव्य में उमंग कार्यक्रम की भूमिका उद्देश्य एवं किशोरावस्था में उसके महत्व को स्पष्ट किया, इसके अतिरिक्त विद्यालय के शिक्षक श्री अशोक पटेल ने भी नाय प्रदेश शासन की इस योजना की सराहना करते हुए छात्र जीवन में होने वाले चटकाव को रोकने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भीम कैचर बनाकर अपने लक्ष्य को सभी के साथ साझा किया।

 इस अवसर पर आस्था पटेल.पूर्वी विश्वकर्मा, गुनगुन कोटवानी, मनीषा पटेल आदि छात्राओं ने भी उमंग गतिविधि के संबंध में अपने विचार सभी को समक्ष रखे। छात्राओं के लिए उमंग संबंधी क्विज प्रतियोगिता रखी गई जिसमें प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को तथा गतिविधि में सम्मिलित अन्य छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ज्योति गोदरे द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन प्रभारी शिक्षिका श्रीमती रंजीता जैन ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल