मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया 12 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन*

*मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया 12 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन* 
 *जहां-जहां कांग्रेस पहुंची वहां वहां हो गया बंटाधार: गोविंद सिंह राजपूत* 

सागर दिनांक 28 नवंबर 2025:कांग्रेस ने लोगों को सिर्फ झूठे सपने दिखाए जमीन स्तर पर भाजपा ने विकास करके जनता का विश्वास  जीता है अब कांग्रेस की हालत यह है  कि जहां-जहां कांग्रेस पहुंची है वहां-वहां बंटाधार होता गया है यह बाद खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम चंद्रपुर, पिपरिया चोर ,सेमरा झीला, मुरली बासौदा, झीला, में आयोजित 12 करोड़ के विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोक अर्पण के अवसर पर कहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में गठबंधन किया तो वहां शिवसेना के दो टुकड़े हो गए उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के साथ पहुंचे तो वहां अखिलेश यादव को हार मिली तो वही अभी हाल में हुए चुनाव बिहार में तेजस्वी यादव के साथ पहुंचे तो वहां भी तेजस्वी यादव जो कभी 75 सीटें लाते  थे कांग्रेस के साथ गठबंधन के बाद तेजस्वी यादव की पार्टी सिर्फ 25 सीटों पर सिमट कर रह गई ।कांग्रेस के साथ जो भी गया है वह भी डूब गया है इसलिए जो आपका साथ दे आप उसके साथ रहो जो आपके विकास के बारे में सोचे उसका साथ देकर राष्ट्र निर्माण में योगदान सभी लोग दें ।
 मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र विकास कार्यों में किसी से पीछे नहीं है जमीनी स्तर के विकास कार्य  हो ही रहे हैं इसके अलावा हमारे क्षेत्र के युवाओं के विकास और कौशल के लिए भी लगातार काम किया जा रहा है युवाओं के लिए खेल के मैदान ,जिम का सामान, छात्र-छात्राओं के लिए स्मार्ट क्लास आदि मुहैया कराया जा रहे हैं ना क्षेत्र पीछे रहेगा ना हमारे क्षेत्रवासी किसी से पीछे रहेंगे ।
 मंत्री श्री राजपूत ने क्षेत्र वासियों का आवाहन करते हुए एस आई आर के कार्य में सहयोग करने एवं मतदाता सूची में अपना को अपने परिजनों का नाम जुड़वाने के लिए क्षेत्र वासियों से आग्रह किया। मंत्री श्री राजपूत ने ग्राम झीला में पहुंच मार्ग ,आरोग्यम की बाउंड्री ,नाली निर्माण, सीसी रोड ,सत्संग भवन, यात्री प्रतीक्षालय ,राहतगढ़ खुरई मार्ग ,ग्राम चंद्रपुर में मंगल भवन ,चबूतरा निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, मंगल भवन, सामुदायिक भवन ,ग्राम बासौदा में सीसी रोड निर्माण, समुदा मंगल भवन सहित 12 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात क्षेत्र वासियों को दी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी, सुरेंद्र रघुवंशी ,वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद सिंह बटयावदा, विनोद ओसवाल ,विनोद कपूर ,जहीर कुरैशी अरविंद सिंह टिंकू राजा ,आयुष श्रीवास्तव , अमित राय ,प्रवीण गोस्वामी ,वीरेंद्र पटेल, राजू चौधरी, चंद्रेश सिंह टीला ,शैतान सिंह राजपूत ,मूरत राजपूत, कैलाश पटेल ,गोविंद पटेल ,वीरेंद्र पटेल आसाराम पटेल,
संतोष सिंह राजपूत ,राजेंद्र सिंह राजपूत ,हनुमत कुशवाहा, लाखन सिंह राजपूत ,कुंजीलाल कुशवाहा ,पुष्पेंद्र राजपूत ,रामकिशोर कुशवाहा ,चित्रा सिंह राजपूत, रामदास अहिरवार, ओमकार यादव ,हरिशंकर कुशवाहा, गिरधारी अहिरवार ,भूपेंद्र यादव, कुंदन आदिवासी, बिहारी यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल