निगमायुक्त ने जोन क्रमांक-1 में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर बैठक लेकर निरीक्षण किया
सी एंड डी वेस्ट सड़क पर डालने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर तत्काल उठवाने की कार्रवाई करें -निगमायुक्त
सागर / ननि / 02 जनवरी 2026 /नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की वार्ड स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा हेतु जोन क्रमांक-1 में जोन प्रभारी, सफाई दरोगा, सीवर प्रोजेक्ट, टाटा एवं एम.पी.यू.डी.सी. के निगम इंजीनियरों के साथ बैठक ली तथा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि जोन क्षेत्र अंतर्गत जहां भी ब्लैक स्पॉट, यलो स्पॉट एवं रेड स्पॉट चिन्हित हैं, उन्हें तत्काल पूर्णतः समाप्त कर संबंधित स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों की मुख्य सड़कों के साथ-साथ आंतरिक गलियों में भी नियमित एवं गहन सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे कहीं भी गंदगी दिखाई न दे।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने सीवर प्रोजेक्ट एवं टाटा कंपनी द्वारा विभिन्न स्थानों पर सड़कें खोदकर किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सभी खोदी गई सड़कों का रेस्टोरेशन कार्य शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि जहां पाईप लाईनों से जल सप्लाई के दौरान पानी के रिसाव से गंदगी फैल रही है, वहां तत्काल ऐसे नल कनेक्शन एवं पाईप लाईनों की मरम्मत की जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर स्वच्छता संबंधी सभी कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने कहा कि जिन स्थानों पर सी एंड डी वेस्ट (तोड़े गए भवनों का मलवा) पाया जाता है संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करें तथा उसे तत्काल उठवाने की व्यवस्था की जाए ।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श वार्ड के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के सभी घटकों के अनुसार ही तैयारी की जाए तथा नागरिकों को जागरूक कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में सहायक यंत्री संजय तिवारी,जोन प्रभारी शशांक रावत, उपयंत्री राहुल रैकवार, एमपी यू डी सी के आकाश अग्रवाल एवं सीवर के अधिकारी उपस्थित थे।
-------------------------------------------------------------
निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री के सख्त निर्देश-पेयजल सप्लाई में चूक की संभावना न रहे
शहर की समस्त पेयजल सप्लाई टंकियों की सफाई शनिवार को की जाएगी, पेयजल सप्लाई अगले दिन की जाएगी
सागर/न.नि./दिनांक 2 जनवरी 2026/ नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड श्री राजकुमार खत्री ने सीबेज ट्रीटमेंट प्लांट एंड नेटवर्क टीम, टाटा पेयजल सप्लाई टीम और सेनिटेशन टीम सहित नगर निगम के उक्त कार्यों से संबंधित इंजीनियर्स और अधिकारीयों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की पेयजल सप्लाई में किसी भी प्रकार की चूक की संभावना न रहे। उन्होंने कहा की नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है। नागरिकों को समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ सुविधाएं मुहैया कराना हमारा पहला कर्तव्य है इसे पूरी सजगता के साथ निभाएं। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा की नगर पालिक निगम अंतर्गत शहर में जितनी भी पेयजल सप्लाई पाईप लाइन, सीबर लाइन सहित अन्य प्रकार की पाईप लाइने बिछाई गई हैं उनकी सघन चौकिंग करें। पाइपलाइनों में किसी भी प्रकार का लीकेज या टूटफूट पाया जाये तो तत्काल सुधार करें। पाईप लाइन सुधार के दौरान उक्त स्थल पर इंजिनियर आवश्यक रूप से उपस्थित होकर ही सुधार कार्य करायें। उन्होंने कहा की जिन क्षेत्रों में पुरानी पेयजल सप्लाई लाइन बंद कर दी गई है वहां नालियों में पड़े कनेक्शन लाइन हटवाएँ। उन्होंने कहा की ऐसे सभी स्थल चिन्हित करें जहाँ टाटा पेयजल सप्लाई लाइन और सीवर लाइन एक दूसरे के बहुत नजदीक हैं। ऐसे स्थलों पर लाइनों की बारीकी से जाँच करें और पाईप लाइनों की सब ओर से दुरुस्ती सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की शहर में अधिकांश हॉउस होल्ड सीवर कनेक्शन होने के बाद से लोगों के घरों का सीवेज सीबर लाइन नेटवर्क से होकर सीधे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचाकर ट्रीट किया जा रहा है। अधिकांश नालियों का जल बहाव समाप्त हो गया है। ऐसे में पेयजल सप्लाई के दौरान नालियों में बहाव देखने मिलता है। नालियों में पेयजल बहकर न पहुँचे इसके लिए समुचित प्रयास करें। पाईप लाइनों के लीकेज पूरी तरह सुधारें और समय समय पर सफाई व सुधार कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें।
पेयजल नालियों में न बहे, सेप्टिक टेंकों की पूर्ण वैज्ञानिक तरीके से नियमित सफाई सुनिश्चित करायें
उन्होंने कहा की नागरिकों से संवाद करें उनको जल के संरक्षण हेतु जागरूक बनाएं और अनावश्यक पेयजल की बर्वादी को रोकने में सहयोगी बनने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा की नगर निगम की सेनिटेशन टीम शहर के विभिन्न विभागों, सार्वजनिक क्षेत्रों सहित घरों में बने पुराने सेप्टिक टेंकों की नियमित सफाई करने का प्रयास करें। सेनेटरी इंस्पेक्टर और टीम नागरिकों को जागरूक बनाने का कार्य करते हुए सेप्टिक टेंकों को पूर्ण वैज्ञानिक तरीके से मशीनों के माध्यम से सफाई कराने हेतु प्रेरित करें।
जिन क्षेत्रों में टाटा पाईप लाइन से पेयजल सप्लाई प्रारम्भ है वहां पुराने कनेक्शन लाइन हटवाएँ
शहर में टाटा पेयजल सप्लाई प्रोजेक्ट लगभग पूर्ण होने के साथ अब ट्रायल रन के बाद कई क्षेत्रों में नवीन पाईपलाइन के माध्यम से घरों पर पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। आयुक्त श्री खत्री के निर्देशानुसार शुक्रवार को नगर निगम जलप्रदाय विभाग के इंजिनियर, अधिकारियों ने टाटा पेयजल सप्लाई एवं सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के कर्मचारियों के साथ शनिचरी क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रों में सर्वे किया। इस क्षेत्र में लगभग दो माह पहले पुरानी लाइन बंद कर दी गई है पेयजल सप्लाई नई पाइपलाइन से की जा रही है। उक्त क्षेत्र में पाया गया की बहुत सी नालियों में पाईपलाइन कनेक्शन पुरानी लाइन के पड़े हैं जो कि बंद है। उक्त कनेक्शनों से संबंधित नागरिकों को सूचित किया गया है कि दो दिवस के अंदर अपने बंद पड़े हुए कनेक्शन नालियों में से निकाल लें अन्यथा नगर निगम द्वारा कनेक्शन पाईप को जप्त किया जायेगा।
3 जनवरी शनिवार को होगी शहर की समस्त पेयजल सप्लाई टंकियों की सफाई
निगमायुक्त श्री खत्री के निर्देशानुसार शहर की समस्त पेयजल सप्लाई टंकियों की सफाई हेतु कल दिनांक 3 जनवरी 2025 को राजघाट पेयजल सप्लाई बंद रहेगी। दिनांक 3 जनवरी को टंकियों की सफाई की जाएगी। 3 तारीख को होने वाली पेयजल सप्लाई 4 तारीख को और 4 तारीख की सप्लाई 5 तारीख को की जाएगी।

------------------------------