गणतंत्र दिवस पर नगर निगम कार्यालय में महापौर ने निगमाध्यक्ष, निगमायुक्त,पार्षदों एवं अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर नगर निगम कार्यालय में महापौर ने निगमाध्यक्ष, निगमायुक्त,पार्षदों एवं अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में किया ध्वजारोहण
सागर/ननि/26.1.2026/ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के3 पावन अवसर पर नगर निगम कार्यालय में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगमाध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार एवं निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने पार्षदों, अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन हमें हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है।
महापौर ने कहा कि देश के अमर शहीदों और संविधान निर्माताओं के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में अपने अधिकारों का उपयोग कर पा रहे हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनना चाहिए।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वच्छता, पारदर्शिता, जनसेवा और विकास को अपनी प्राथमिकता बनाएं तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पूरी निष्ठा से कार्य करें।
महापौर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
कार्यक्रम में निगमाध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार एवं निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के पालन का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों के साथ हुआ।
मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए- गणतंत्र दिवस समारोह के बाद शहर के मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कबाड़ से जुगाड अंतर्गत बनाई गई आकर्षक संरचनाएं को पीटीसी ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होने रवाना किया-निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा नवाचार कर कबाड़ से जुगाड अंतर्गत बनाई गई आकर्षक संरचनाएं तोप, रेडियो एवं भारत माता की झांकी को पीटीसी ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होने के लिए महापौर, निगम अध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने रवाना किया।
कार्यक्रम में एम आई सी सदस्य रुपेश यादव, धमेंद्र खटीक, श्रीमती संगीता शैलेष जैन, पार्षद याकृति जड़िया, रुबी कृष्ण कुमार पटेल, वैदेही पुरोहित, रानी अहिरवार,कनई पटेल सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
-----------------------------------------------------
गणतंत्र दिवस पर सोमवार को झील किनारे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में नागरिक गंगा आरती में शामिल हुए
सागर / ननि / 26.1.2026/गंगा आरती का सांस्कृतिक आध्यात्मिक आयोजन सागर के ऐतिहासिक विशाल जलस्रोत लाखा बंजारा झील की स्वच्छता का प्रेरक बना है। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को झील किनारे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा आरती में शामिल हुए और धर्म लाभ लेने के साथ ही अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
सागर शहर की ऐतिहासिक पहचान लाखा बंजारा झील को स्वच्छ, सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सह कार्यकारी निदेशक श्री राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में झील के किनारे चकराघाट पर प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा प्रारम्भ कराई गई गंगा आरती का नवाचार नागरिकों को श्रद्धा के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक बना रहा है। यह आयोजन अब श्रद्धा, आस्था और जन-जागरूकता का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। स्वच्छता के साथ भक्ति प्रेरणा से प्रेरित होकर प्रति सोमवार आयोजित होने वाली इस गंगा आरती में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन श्रद्धा, उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ सहभागिता कर रहे हैं और झील सहित सागर की स्वच्छता हेतु प्रेरित होकर स्वच्छ भारत अभियान हेतु जागरूक बन रहे हैं। गंगा आरती में नागरिक बन सकते हैं मुख्य यजमान
लाखा बंजारा झील पर आयोजित गंगा आरती में समय-समय पर शहर के सम्माननीय नागरिक मुख्य यजमान बनकर सहभागिता कर रहे हैं। प्रत्येक सोमवार जो भी श्रद्धालु यजमान बनना चाहते हैं, वे आरती से 30 मिनट पूर्व संपर्क कर सकते हैं।
-----------------------------------------------------
आपकी महापौर आपके द्वार” जनचौपाल शिविर बुधवार को महाकवि पद्माकर सभागार जोन कार्यालय में आयोजित किया जाएगा
सागर / न.नि /नगर निगम सागर द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से “आपकी महापौर आपके द्वार” एवं जनचौपाल शिविर का आयोजन महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के निर्देशानुसार दिनांक 28 जनवरी, बुधवार को प्रातः 11 बजे से राजीव नगर वार्ड स्थित महाकवि पद्माकर सभागार (स्वास्थ्य विभाग जोन कार्यालय के पास) आयोजित किया जाएगा।
शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को मौके पर ही सुनकर निराकरण करने की व्यवस्था की गई है। पेयजल, सफाई, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पेंशन योजना,राजस्व एवं अन्य नगर निगम से संबंधित विषयों पर नागरिक सीधे अपनी बात रख सकेंगे।
निगम प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में उपायुक्त, सहायक आयुक्त, सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे, ताकि प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएँ दर्ज कराएँ और इस जनकल्याणकारी पहल का लाभ उठाएँ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल