निगम अध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने विट्ठल नगर वार्ड श्मशान घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की
निगम अध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने विट्ठल नगर वार्ड श्मशान घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की
गुणवत्तापूर्ण कार्य न पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस देने व सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
सागर / न.नि / विट्ठल नगर वार्ड स्थित श्मशान घाट के जीर्णाेद्धार कार्यों में लापरवाही तथा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार पीयूष जैन पारस बिल्डकॉन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश मंगलवार को निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा निरीक्षण के दौरान दिए गए। यह निरीक्षण नगर निगम सागर द्वारा श्मशान घाट के उन्नयन एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया।
निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने निर्माण कार्यों के विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निगमायुक्त श्री खत्री ने कहा कि नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण होना अनिवार्य है। यदि किसी भी कार्य में कमी या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने इंजीनियरिंग अमले को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा नियमित रूप से गुणवत्ता परीक्षण किया जाए। यदि कहीं भी त्रुटि या अनियमितता दिखाई दे तो उसकी रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत की जाए, जिससे समय रहते सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके। निगमायुक्त ने यह भी कहा कि सार्वजनिक उपयोग से जुड़े स्थलों के निर्माण में विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने वार्ड के नागरिकों से संवाद करते हुए स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में नागरिकों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। घरों से निकलने वाले कचरे को कचरा वाहन में ही डालें तथा सड़कों या सार्वजनिक स्थलों पर न फेंकें, जिससे स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग मिल सके।
निरीक्षण के समय पार्षद देवेंद्र अहिरवार, वार्ड पार्षद कन्हई पटेल, उपायुक्त एस एस बघेल, इंजीनियर दिनकर शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
--------------------------------------------------------
भगतसिंह एवं वल्लभ नगर वार्ड के नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतुष्आपकी महापौर आपके द्वार” जनचौपाल शिविर महाकवि पद्माकर सभागार जोन कार्यालय में आयोजित किया जाएगा
सागर / न.नि /नगर निगम सागर द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से “आपकी महापौर आपके द्वार” एवं जनचौपाल शिविर का आयोजन महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के निर्देशानुसार भगत सिंह एवं वल्लभ नगर वार्ड का शिविर दिनांक 18 फरवरी बुधवार को प्रातः 11 बजे से महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित किया जाएगा।
शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को मौके पर ही सुनकर निराकरण करने की व्यवस्था की गई है। पेयजल, सफाई, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पेंशन योजना,राजस्व एवं अन्य नगर निगम से संबंधित विषयों पर नागरिक सीधे अपनी बात रख सकेंगे।
निगम प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में उपायुक्त, सहायक आयुक्त, सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे, ताकि प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएँ दर्ज कराएँ और इस जनकल्याणकारी पहल का लाभ उठाएँ।
--------------------------------------------------------
कुत्तों की नसबंदी हेतु अधिकृत एजेंसी यारा फाउंडेशन पुणे ने नगर निगम आयुक्त के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया
निगमायुक्त ने मधुकर शाह वार्ड से कुत्तों के बधिया करण एवं टीकाकरण का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए
सागर /न.नि/ नगर निगम क्षेत्र में कुत्तों की रोकथाम हेतु बधियाकरण एवं टीकाकरण के लिए अधिकृत एजेंसी पुणे की यारा फाउंडेशन एनजीओ द्वारा नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया। आरा फाउंडेशन के डाक्टर पुष्पेंद्र प्रजापति एवं उनकी टीम के सदस्यों ने बताया कि कुत्तों का बधियाकरण एवं उनका उपचार वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा,जिन स्थानों से मेल एवं फीमेल कुत्तों को पकड़ेंगे उनकी नसबंदी एवं एंटी रेबीज टीकाकरण के पश्चात उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा जिससे उनकी संख्या सीमित रहेगी। कुत्तों को पकड़ने में लोहे के जाल का उपयोग नहीं किया जाएगा जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की हानि न हो।
कैनाइन एनिमल बर्थ कंट्रोल (।ठब्) एवं एंटी रैबीज़ यारा फाउंडेशन मई 2022 में पंजीकृत एनजीओ भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है जो वर्ष 2023 से सागर में अनेक एनिमल बर्थ कंट्रोल एवं मेडिकल कैंप आयोजित कर एंटी रैबीज़ टीकाकरण अभियान में 500 से ज्यादा सर्जरी कर चुका है तथा डॉ. पुष्पेंद्र प्रजापति को 2 हजार से ज्यादा सर्जरी का अनुभव है।सागर नगर निगम क्षेत्र में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) कार्यक्रम सीएनवीआर प्रक्रिया के अनुसार संचालित किया जाएगा। यह कार्यक्रम एनिमल बर्थ कंट्रोल नियम 2023 के अनुसार किया जाएगा और एक स्थानीय एनिमल बर्थ कंट्रोल मॉनिटरिंग समिति गठित की जाएगी, जो कार्यक्रम की निगरानी के लिए उत्तरदायी होगी। कुत्तों को किसी क्षेत्र से पकड़ने से पहले नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों एवं स्वयंसेवकों की सहायता से घोषणा/परामर्श किया जाएगा तथा किसी क्षेत्र में कम से कम 70 प्रतिशत कुत्तों की नसबंदी करने के बाद ही अगले क्षेत्र में बधिया करण की कार्रवाई की जावेगी। कुल नसबंदी किए गए कुत्तों में से कम से कम 60 प्रतिशत मादा होंगी ।
रैबीज़ मुक्त शहर के साथ ही कुत्ता पकड़ने की प्रक्रिया के तहत मानवीय एवं सौम्य तरीके से पकड़ने हेतु प्रशिक्षित डॉग कैचर्स की नियुक्ति की जाएगी।
सभी डॉग कैचिंग स्टाफ को रैबीज़ का टीकाकरण अनिवार्य किया गया है। 6 माह से अधिक आयु के कुत्तों को पकड़ा जाएगा ,2 माह से कम आयु के बच्चों को दूध पिलाने वाली मादा को नहीं पकड़ा जाएगा ।
नसबंदी टीकाकरण-मादा कुत्तियों की ओवरी एवं गर्भाशय निकालने की शल्यक्रिया (स्पे सर्जरी) जिससे हीट साइकिल एवं गर्भधारण रुकता है ,की जाएगी।सभी ऑपरेशन किए गए कुत्तों को एंटी-रैबीज़ टीका लगाया जाएगा।ऑपरेशन के बाद नसबंदी कुत्तों की पहचान हेतु कान पर ट-आकार का निशान (ईयर-नॉच) होगा। सर्जरी के बाद न्यूनतम 3 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा। कुत्तों के लिए बनाए गए ऑपरेशन थिएटर एवं केनल क्षेत्र में सीसीटीवी से निरंतर निगरानी होगी,जहाँ से उन्हें पकड़ा गया था। पर्याप्त रूप से स्वस्थ न होने पर कुत्तों को नहीं छोड़ा जाएगा। कुत्तों को पकड़ने एवं छोड़ने की तिथि वार्ड-वार मासिक डाटा रखा जाएगा ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें