IFFCO द्वारा नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं महत्व” विषय पर आधारित प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

IFFCO द्वारा नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं महत्व” विषय पर आधारित प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन 

सागर 09 फरवरी 2026 
IFFCO सागर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र देवरी के अंतर्गत बिजोरा फार्म में “नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं महत्व” विषय पर आधारित प्रक्षेत्र दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री राजेश त्रिपाठी, उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के मुख्य आतिथ्य, डॉ. आशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र देवरी, श्री अनिल राय, एसडीओ सागर, श्री कमल खरते, एसएडीओ देवरी तथा 45 प्रगतिशील कृषकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री प्रतीक गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी, इफको सागर ने अपने उद्बोधन में नैनो उर्वरकों के समसामयिक उपयोग, महत्व एवं इफको के विभिन्न विशिष्ट उत्पादों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने नैनो उर्वरकों के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु संचालित योजनाओं, उद्यमों एवं नवाचारों की जानकारी प्रदान की।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशीष त्रिपाठी द्वारा नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग उपरांत कृषि विज्ञान केंद्र देवरी के बीज उत्पादन प्रक्षेत्र में चना एवं गेहूं की फसलों में प्राप्त सकारात्मक एवं दृष्टिगोचर परिणामों को प्रतिभागियों को खेत पर ले जाकर प्रदर्शित किया गया। साथ ही उपस्थित कृषकों को नैनो उर्वरकों के अधिकाधिक उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।

  श्री राजेश त्रिपाठी DDA सागर द्वारा नैनो उर्वरकों से प्राप्त सकारात्मक परिणामों की सराहना करते हुए समेकित एवं समावेशी खेती को बढ़ावा देने के लिए इनके उपयोग का आह्वान किया गया। उन्होंने उर्वरक वितरण की ई-टोकन प्रणाली की वर्तमान आवश्यकता एवं उसके प्रारूप की जानकारी भी कृषकों को प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्री प्रतीक गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी, इफको सागर द्वारा किया गया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल