रबी उपार्जन: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने की उपार्जन पूर्व समीक्षा

रबी उपार्जन: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने की उपार्जन पूर्व समीक्षा

अनाज को सुरक्षित गोदामों तक पहुंचाना और समय पर भुगतान कराना प्रशासन की प्राथमिकता
 ---- कलेक्टर

 परिवहन में तेजी लाने और भौतिक सत्यापन के दिए निर्देश

सागर 29 मई 2026
शासन के निर्देश अनुसार जिले में रबी खरीदी का कार्य 28 मई को संपन्न हो चुका है। जिसके तुरंत बाद कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बैठक लेकर उपार्जन, परिवहन और भुगतान संबंधी विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों पर अनाज के उठाव और रिकॉर्ड के मिलान को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपार्जन केंद्रों पर ईपीओएस, खरीदी गई मात्रा और उसकी स्वीकृति की समीक्षा की और खरीदी गई मात्रा के विरुद्ध परिवहन में गति लाने के निर्देश दिए।

जिले में उपार्जन पूर्ण होने के बाद अब पूरा जोर त्वरित परिवहन (उठाव) पर है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि परिवहन व्यवस्था को गति देते हुए अनाज का उठाव सुनिश्चित किया जाए। जिन उपार्जन केंद्रों पर अभी भी परिवहन का कार्य शेष रह गया है, वहां की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कलेक्टर ने एडीएम को निर्देशित किया है कि एक टीम को आज ही 'स्पॉट वेरिफिकेशन' करने भेजें।

समितियों में शेष परिवहन की समीक्षा

बैठक में यह बात सामने आई कि कुछ केंद्रों पर खरीदी का कार्य पूर्ण हो गया है, लेकिन वहां परिवहन होना अभी शेष है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करें और शेष परिवहन को तत्काल क्लियर करवाएं। समीक्षा के दौरान ऐसी समिति / केंद्र जहां उठाव और परिवहन में अत्यधिक अंतर है वहां अधिकारियों को मौके पर जाकर कार्रवाई करने तथा शीघ्र परिवहन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से पूछा कि इन समितियों में काम धीमा होने का क्या कारण है? उन्होंने समिति का तत्काल भौतिक सत्यापन करने और उसकी विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्पष्ट किया है कि उपार्जन का कार्य पूर्ण होने के बाद अब किसानों के अनाज को सुरक्षित गोदामों तक पहुंचाना और उनकी राशि का समय पर भुगतान कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रबंधकों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

चिकित्सा जगत में वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने की आईएमए एवं फ़ोगसी सागर की अभिनव पहल*