कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार बण्डा एवं शाहगढ़ में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 224 मरीजों का परीक्षण
सागर 17 सितंबर 2026
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार दिनांक 17.09.2026 को विकासखंड बण्डा एवं शाहगढ़ के ग्रामों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित चिकित्सीय स्टाफ द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई।
विकासखंड - बण्डा में कुल 141 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिसमें 21 नेत्र रोग एवं 120 अन्य रोगों से संबंधित मरीज शामिल हैं।- पाटन - 48, चौका - 20, बमूरा - 18, छापरी - 55 मरीज शामिल हुए।
विकासखंड - शाहगढ़ में कुल 83 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिसमें 7 नेत्र रोग एवं 76 अन्य रोगों से संबंधित मरीज शामिल हैं। - चौराज - 13, गूगरा खुर्द - 16, डिलोना - 14, खटोरा खुर्द - 18, बुढना - 6, घुरमार - 16 मरीज शामिल हुए।