सागर में सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारम्भ-“आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम के तहत एक लाख पच्चीस हजार से अधिक दीपकों से जगमग होगी लाखा बंजारा झील व शहर

*सागर में सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारम्भ-“आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम के तहत एक लाख पच्चीस हजार से अधिक दीपकों से जगमग होगी लाखा बंजारा झील व शहर*

*निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने सेवा संकल्प अभियान शुभारम्भ हेतु चकराघाट सहित शहर की सजसज्जा तैयारियों का जायजा लिया*

*स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता के साथ विकसित भारत संकल्प से सागरवासियों को जोड़ने हेतु एक भव्य और दिव्य दीपोत्सव* 

स्वच्छता एवं सामाजिक सहभागिता सहित विभिन्न उदेश्यों के साथ नागरिकों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत सागर जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम सागर के तत्वावधान में 17 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को "आशीर्वाद का दिया" कार्यक्रम अंतर्गत भव्य दिव्य दीपोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चकराघाट लाखा बंजारा झील सहित शहर में किया जावेगा। उक्त देशव्यापी अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में माननीय मंत्री नगरीय विकास एवं आवास विभाग श्री कैलाश विजयबर्गीय जी एवं वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा दिए गये मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार सागर शहर में युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रहीं हैं।

जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा बैठक में दिये गये निर्देशानुसार निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री ने विभिन्न कार्यक्रमो की रुपरेखा तैयार करने के पश्चात प्रभारी नियुक्त किये और कार्य प्रगति की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम विगत वर्ष हुये देवदीपावली सांस्कृतिक आयोजन से भी अधिक भव्यता के साथ आयोजित किया जायेगा। शहर का प्रत्येक नागरिक इस अद्भुत सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होकर सहभागिता करे, इसका साक्षी बने व आनंद ले। उन्होंने चकराघाट सहित शहर के विभिन्न चयनित कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया और तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारम्भ-“आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम अंतर्गत गुरुवार को हमारी ऐतिहासिक धरोहर लाखा बंजारा झील के किनारे घाटों पर एक लाख पच्चीस हजार से अधिक दीपकों को विशेषक्रम में सजाकर प्रज्जवलित किया जावेगा। इसके साथ ही आँटे के दिये झील की लहरों पर झीलमिल कर यहाँ की शोभा बढ़ाएंगे। आकर्षक रंगोली से घाटों को सजाया जायेगा। झील के मंदिर, घाट, ऐलीवेटेड कॉरिडोर एवं शहर के मुख्य चौराहों तिराहों और शासकीय भवनों पर आकर्षक लाइटिंग की जा रहीं है। पावन गंगा आरती, झील के बीच भव्य आतिशबाजी और विशेष कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत की मधुर मनमोहक प्रस्तुति और स्थानीय लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। झील किनारे दोपहर 2 बजे से दीपक जमाये जायेंगे और शाम 6 बजे दीपक जलाकर चकराघाट सहित लाखा बंजारा झील को रोशन किया जायेगा। संजयड्राइव रोड पर बने नवीन घाट पर भी दीपमाला सजायी जाएगी।प्रत्येक वार्ड में भी दीपोत्सव एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

*नागरिक सहपरिवार इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता करें, एक-एक दीप जलाकर सागर शहर को रोशन करें और सांस्कृतिक आध्यात्मिक संध्या का आनंद लें : निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री*

निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने सभी नागरवासियों से अपील करते हुये कहा की इस शुभारम्भ अवसर पर आप सभी नागरिक सहपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम को गरिमामयी बनाएं और उत्सवों के शहर सागर का मान बढ़ायें। आइए हम सभी नागरिक सहपरिवार इस आयोजन में शामिल होकर 
दीपों की दिव्य रोशनी से झील और सागर शहर को रोशन करें और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ें। हम सब एक एक दीप जलाएं और मन में स्वच्छता व सामाजिक सहभागिता सहित देशहित का संकल्प जगाएं। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत “आशीर्वाद का दिया” सांस्कृतिक कार्यक्रम में आप सभी नगरवासी सादर आमंत्रित हैं।
#Jalgangasmvrdhanabhiyan2026
#SwachhSurvekshan2026Sagar
#SwachhSurvekshan2026MP
#SwachhSarvekshanMadhyaPradesh
#SafaiApnoBimaariBhagao #SwabhavSwachhata
#SanskaarSwachhata
#PMOIndia #cmomadhyapradesh #JansamparkMadhyaPradesh #CollectorSagar #NagarPalikNigamSagar #CommissionerUAD #mpurbandeptt #TransformingUrbanLandscape
#SSCL #Sagar #SagarSmartCity
#SmartCitiesInNewIndia
#SmartCities_HUA #MOHUA_India #drmohanyadav #JansamparkMP
#Sawan #SawanSomwar #MadhyaPradesh #MadhyaPradeshTourism #HeartOfIncredibleIndia #ReligiousTourism #IncredibleIndia

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Random Posts

Home