संदेश

सागर जिला महासचिव पद पर सिटी हलचल के वरिष्ठ पत्रकार शिवम साहू को नियुक्त किए

चित्र
सागर( गांधी विचार न्यूज़)। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में सागर जिला महासचिव पद पर सिटी हलचल के वरिष्ठ पत्रकार शिवम साहू को नियुक्त किए जाने पर पत्रकार साथियों ने पुष्पहार पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संघ के पूर्व महासचिव द्वय राजेश पाराशर, विजय निरंकारी एवं पत्रकार विशंभर नामदेव, चंद्रेश यादव, सूरज सेन, नईम मकरानी, सत्तू पंडा आदि पत्रकार साथी शामिल थे।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन

चित्र
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन सागर 24 दिसम्बर 2024  राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा अनुविभागीय अधिकारी सागर के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कृषि विभाग, नापतौल विभाग, सामाजिक संस्था अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं जिला उपभोक्ता फोरम ने भाग लिया कार्यशाला का प्रारंभ मॉ सरस्वती के समक्ष माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जलन से हुआ। नापतौल विभाग के अधिकारी श्री जगदीश गोडिया ने नाप तौल से संबधित विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों के संबध में जानकारी दी तथा पैकेजिंग एक्ट के प्रावधानों पर प्रकाश डाला इसके उपरांत कृषि विभाग से श्री अनिल राय SDO कृषि ने खाद बीज, फसल बीमा एवं KCC के संबध में जानकारी दी। उन्होनें ने बताया कि नकली बीज या खाद की आशंका होने पर विभाग को सूचित किया जा सकता है जिससे लेव में उसकी जॉच कराकर निराकरण कराया जा सके। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय संयोजक श्री संदीप श्रीवास्तव उपभोक्ताओं की जागरूकता के लिये संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो...

एक उद्यम हजार नौकरी पैदा करता है अतः आप नौकरी देने वाले बने न कि नौकरी करने वाले शैलेन्द्र जैन

चित्र
एक उद्यम हजार नौकरी पैदा करता है अतः आप नौकरी देने वाले बने न कि नौकरी करने वाले शैलेन्द्र जैन   कारीगर जब कौशल करता है तो वह अपना सर्वोच्च समर्पण करता है श्रीराम परिहार कौशल वर्तमान समय की न केवल आवश्यकता है बल्कि आर्थिक विकास के लिए उपयोगी भी है। डा सरोज गुप्ता सागर 24 दिसंबर 2024  मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर मंे कौशल सम्बर्द्धन: स्वरूप एवं संभावनाए विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन डॉ. सरोज गुप्ता प्राचार्य के मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अमर कुमार जैन तथा आयोजन सचिव डॉ. राणाकुंजर सिंह तथा डॉ. शुचिता अग्रवाल रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रेखा बरेठिया अतिरिक्त संचालक तथा विशिष्ट अतिथि नितिन शर्मा जनभागीदारी अध्यक्ष एवं सुनील कुमार सिंह क्षेत्रीय महाप्रबंधक एस.बी.आई. रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय विद्यायक शैलेन्द्र जैन ने अपने उदबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि कौशल युक्त हाथो ने मिट्टी को भी सोना बना दिया है। हमारे कुम्हार भाई मिट्टी की कलाकृतियों...

जिला क्षत्रिय महासभा के युवा सम्मेलन को विधानसभा अध्यक्ष ने संबोधित किया*

चित्र
*जिला क्षत्रिय महासभा के युवा सम्मेलन को विधानसभा अध्यक्ष ने संबोधित किया*      *सागर।* क्षत्रिय समाज सर्व समाज को अपने छाते में स्वीकार करे। क्षत्रिय समाज शिक्षित बने, कमजोरों को सहायता देकर बराबरी पर लाए। भारत माता का वैभव वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए राष्ट्रवाद की दिशा में आगे बढ़े। यह उद्गार मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह ने रुद्राक्षधाम स्टेडियम में जिला क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित क्षत्रिय युवा सम्मेलन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आजादी की सौवीं वर्षगांठ जब हम मनाएं तो एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो और भारत दुनिया का नेतृत्व करे।       सम्मेलन में हजारों की संख्या में जुटे क्षत्रिय समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि 21 वीं सदी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसा ताकतवर नेतृत्व हमारे देश को प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्व में देश की साख बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति उसका मानव संसाधन होता है। यदि...

मुनिश्री सुधासागर महाराज के पिच्छिका परिवर्तन समारोह में शामिल हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत*

चित्र
*मुनिश्री सुधासागर महाराज के पिच्छिका परिवर्तन समारोह में शामिल हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत*   *गुरुवर की कृपा हम सभी पर बनी रहे सब का मंगल हो :गोविंद सिंह राजपूत*  निर्यापक मुनिश्री सुधासागर महाराज के पिच्छिका परिवर्तन समारोह में शामिल हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जहां उन्होंने गुरुवर का आशीर्वाद लेते हुए कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सागर भूमि धन्य है जहां आप जैसे तेजस्वी संतो के चरण पड़े सागर में पिछले चार-पांच महीने से भक्ति की अमृत वर्षा आपकी कृपा से हो रही है मैं तो यह चाहता हूं कि गुरुवर सागर छोड़कर कहीं और न जाए । मंत्री श्री राजपूत ने कहा गुरुवर की अनुपम कृपा से सब का मंगल हो सभी लोग स्वस्थ, खुश  प्रसन्न रहें यही मेरी हार्दिक कामना है और गुरुवर की कृपा और आशीर्वाद इसी तरह हम सभी पर बना रहे। इस अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सिद्ध संतों के आगमन से हमारा सागर धर्म का संतों का दिव्या सागर बन गया है आप सभी का आशीर्वाद हम सागर वासियों पर बना रहे यही कामना हम सभी की है इस अवसर पर भा...

मुख्यमंत्री के सभा स्थल का मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण*

चित्र
*मुख्यमंत्री के सभा स्थल का मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण*  *बुंदेली परंपरा से होगा मुख्यमंत्री तथा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत :गोविंद सिंह राजपूत*   *सागर के गौरव दिवस के अवसर पर सागर के गौरवो को किया जाएगा सम्मानित : शैलेंद्र जैन*  सागर दिनांक 22 दिसंबर 2024:गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 23 दिसंबर दिन सोमवार को सागर आ रहे हैं मुख्यमंत्री की सभा के पूर्व खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभा स्थल संजय ड्राइव का   विधायक शैलेंद्र जैन  जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया नगर निगम अध्यक्ष वृंदावनअहिरवार ,कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक  विकास सहवाल, नगर निगम कमिश्नर  राजकुमार खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा सभी अतिथियों का बुंदेली परंपरा अनुसार भव्य स्वागत किया जाएगा अतिथि देवो भव की हमारी परंपरा है जिसके अनुसार हमारे शहर की जनता स...

महापौर से डॉ.विकास पाराशर ने भेंटकरनगर निगम के सभी पार्षदों एवं कर्मचारियों को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आग्रह किया :ः

चित्र
महापौर से डॉ.विकास पाराशर ने भेंटकर नगर निगम के सभी पार्षदों एवं कर्मचारियों को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आग्रह किया :ः सागर/न.नि./दिनांक 19.12.2024/  श्री लक्ष्मीनारायण हास्पिटल विश्वविद्यालय रोड जाट पथरिया में 22 दिसम्बर को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य जांच के संबंध में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी से डॉ.विकास पाराशर ने भेंटकर जानकारी दी । उन्होने बताया कि 22 दिसम्बर को नगर निगम, नगर पालिका और पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। महापौर ने सभी पार्षदगण एवं नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराने के लिये आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। ------------------------------ -------------------------- समाचार ःः गुरूगोविंदसिंह वार्ड में 74 वर्ष की बुजुर्ग महिला गीता जाटव को उनके घर जाकर योजनाओं का लाभ दिया:ः ःः मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में योजनाओं के लाभ से कोई पात्र व्य...

पार्षद जीत्तू खटीक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का किया स्वागत

चित्र
पार्षद जीत्तू खटीक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का किया स्वागत सागर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन बोर्ड सागर संभाग का पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर मकरोनिया नगर पालिका के पार्षद जित्तू खटीक सहित भाजपा नेताओं ने उनका फूल माला पहनकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी इस अवसर पर शैलेश केशरवानी ,  श्याम सुंदर मिश्रा , निकेश गुप्ता , उमेश सिंह केवलारी ,  प्रदीप रजक , राहुल , प्रशांत आदि शामिल रहे

विश्व हिन्दू परिषद की प्रांत मार्गदर्शन मंडल की बैठक संपन्न* *बैठक में आए संतों का आकाश सिंह राजपूत ने किया स्वागत एवं चरण छू कर लिया आशीर्वाद*

चित्र
*विश्व हिन्दू परिषद की प्रांत मार्गदर्शन मंडल की बैठक संपन्न*   *बैठक में आए संतों का आकाश सिंह राजपूत ने किया स्वागत एवं चरण छू कर लिया आशीर्वाद*  सागर दिनांक 15 दिसंबर 2024:रविवार को रियार्थइन होटल बम्होरी, रेंगुवा सागर  में विश्व हिन्दू परिषद की महाकौशल प्रांत की मार्गदर्शन मंडल की बैठक संपन्न हुई।  इस बैठक में पूज्य महाराज स्वामी अखिलेश्वर नंद गिरी जी, महामंडलेश्वर पूर्व गौ संवर्धन बोर्ड  के प्रदेश अध्यक्ष, महामंडलेश्वर स्वामी श्री आत्मानंद गिरि जी महाराज पथरिया ,विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी सहित प्रदेश के कोने कोने से तेजस्वी संत महात्माओं एवं गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी और विश्व हिन्दू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस उपलक्ष्य में आकाश सिंह राजपूत ने भी इस बैठक में भाग लिया और सभी संत महात्माओं का श्रद्धा भेट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया तथा संतों के चरण छू कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बैठक में  संगठन के हितार्थ एवं सामाजिक कार्यों की योजना, आदि पर चर्चा की गई। सभी ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज के विकास में योगदान देने की...

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में जनप्रतिनिधियों से समन्वय के साथ शिविरों का आयोजन करें शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान करें - कलेक्टर श्री संदीप जी आरमुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शुरू

चित्र
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में जनप्रतिनिधियों से समन्वय के साथ शिविरों का आयोजन करें  शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान करें - कलेक्टर श्री संदीप जी आर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शुरू सागर 11 दिसंबर 2024 मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में जनप्रतिनिधियों से समन्वय के साथ शिविरों का आयोजन कर शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने जिले में आज शुरू हुए मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किए। यह अभियान 11 दिसंबर से शुरू हो गया है जो 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस तक संचालित रहेगा।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री संदीप जी आर के आदेशानुसार संपूर्ण जिले में विस्तृत कार्य योजना तैयार कर मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व का आयोजन शुरू हुआ एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को उनको लाभ प्रदान किये गए। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत क्रियान्वित बिंदुओं व उद्देश्यों के संबंध में बताया कि अभियान क...

महाकुंभ के लिए विचार समिति ने 51 थाली व 51 थैला भेंट किए

चित्र
महाकुंभ के लिए विचार समिति ने 51 थाली व 51 थैला भेंट किए   सागर। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 को इस बार ग्रीन महाकुंभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार महाकुंभ को स्वच्छ महाकुंभ-ग्रीन महाकुंभ बनाने के लिए मेला प्राधिकरण ने मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी उद्देश्य को लेकर सामाजिक संगठनों ने एक थाली, एक थैला अभियान चलाया है। विचार समिति ने मीडिया प्रभारी अखिलेश समैया एवं दीप्ति समैया की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 51 स्टील की थाली व 51 कपड़े के थैले भेंट किए। समिति अध्यक्ष कपिल मलैया ने बताया कि थाली व थैले भेंट करने से महाकुंभ में पालीथिन तथा डिस्पोजल बर्तनों का इस्तेमाल न्यूनतम किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि एक तीर्थयात्री वहां तीन दिन भी रूकता है तो वह भोजन और चाय-नाश्ता में पालीथिन, डिस्पोजल का उपयोग करेगा जो कचरा बनकर तीर्थ नगरी प्रयागराज को प्रदूषित करेगा। इस अवसर पर सुनीता अरिहंत, सौरभ रांधेलिया, नितिन पटैरिया, अंशुल भार्गव, अशोक खरे, अतुल अग्रवाल, रवि...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

चित्र
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर संपन्न सागर 11  दिसंबर 2024  म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर श्री महेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 10.12.2024 को आवाज संस्था के समन्वय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ए.डी.आर. भवन में विधिक जागरूकता शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम का शुभारंभ  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  श्री महेश कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण द्वारा किया। श्री शर्मा द्वारा मानव अधिकारों की विस्तृत व्याख्या करते हुए अपने संबोधन में बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर तथा केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितार्थ योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को प्राप्त होना आवश्यक है। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक ...

शासन द्वारा 14 दिसंबर दिन शनिवार को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के तहत निगम के बकाया संपत्तिकर और जलकर के अधिभार में दी जाएगी छूट

चित्र
शासन द्वारा 14 दिसंबर दिन शनिवार को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के तहत निगम के बकाया संपत्तिकर और जलकर के अधिभार में दी जाएगी छूट सागर/न.नि./दिनांक 11/दिसंबर 2024/ शासन द्वारा 14 दिसंबर दिन शनिवार को आयोजित होने वाली लोक अदालत के तहत नगर निगम के बकाया संपत्तिकरऔर जलकर, उपभोक्ता प्रभार के करों के अधिभार (सरचार्ज) में मात्र एक दिन विशेष छूट प्रदान की जा रही है । इस प्रकार रहेगी अधिभार में छूट- संपत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमे कर तथा अधिभार की राशि रुपए पचास हजार तक बकाया है पर मात्र अधिभार में 100ः तक की छूट । संपत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमे कर तथा अधिभार की राशि रुपए पचास हजार से अधिक तथा एक लाख तक बकाया है पर मात्र अधिभार में 50ः तक की छूट। संपत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमे कर तथा अधिभार की राशि रुपए एक लाख से अधिक बकाया है, पर मात्र अधिभार में 25ः तक की छूट दी जाएगी। जलकर एवं उपभोक्ता प्रभार के ऐसे प्रकरण जिनमे कर/ उपभोक्ता प्रभार तथा अधिभार की राशि रुपए दस हजार तक बकाया है पर मात्र अधिभार में 100ः की छूट। जलकर एवं उपभोक्ता प्रभार के ऐसे प्रकरण जिनमे कर/ उपभोक्ता प्रभार तथा अधिभार की र...

सी एम राइज स्कूलों की संख्या दुगनी होगी- शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह* - खेल महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन

चित्र
*सी एम राइज स्कूलों की संख्या दुगनी होगी- शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह*  - खेल महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन सागर। अवसरों को परिणाम में बदलने का कार्य करें सभी प्रतियोगी, शिक्षक की एक गलती पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर देती हैं। इसीलिए शिक्षक गलती न करें, अनुशासन में रहे। सी एम राइज स्कूलों की संख्या दुगनी होगी। उक्त विचार मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विधायक खेल महोत्सव के समापन अवसर पर व्यक्त किये। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, राजेंद्र दुबे, मिहीलाल अहिरवार, जाहर सिंह,  रामेश्वर नामदेव, प्रभु दयाल पटेल, संतोष घड़ी, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग मनीष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी  अरविंद जैन, जिला परियोजना अधिकारी गिरीश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी स्कूल के बच्चे, प्राचार्य, शिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद थे। विधायक खेल महोत्सव के समापन अवसर पर परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक की एक गलती पूरी पीढ़ी को बर्बाद ...

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास पर पहुंचे, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाष विजयवर्गीय

चित्र
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास पर पहुंचे, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाष विजयवर्गीय राजपूत परिवार ने किया आत्मीय स्वागत  सागर, दिनांक 5 दिसंबर 2024। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सागर स्थित निज निवास मातेश्वरी भवन पर पहुंचे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जहां राजपूत परिवार एवं शहर के जनप्रतिनिधियों ने मंत्री श्री विजयवर्गीय का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। मंत्री श्री राजपूत ने सुरखी एवं जिले के विकास के कई मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व विधायक भानू राणा, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी, भाजपा नेता वीरेंद्र पाठक, प्रदीप पाठक, डाॅ.सुकदेव मिश्रा, अनिल सिंह, सरमन सिंह, सीता ओमकार सिंह नगर परिषद् अध्यक्ष, रमेष चढ़ार,, बिलहरा मंडल अध्यक्ष संतोष पटैल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र अहिरवार,देवंेद्र पप्पू फुसकेले, अनिल पीपरा सहित सुरखी विधानसभा ...

जनसुनवाई में हुई 318 आवेदनों पर कार्यवाही

चित्र
जनसुनवाई में हुई 318 आवेदनों पर कार्यवाही सागर 03  दिसंबर 2024 कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 318 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अदिति यादव, सिटी मजिस्टेªट श्रीमती जूही गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डेहरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री नवीन सिंह ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे। राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। जिले के 318 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया गया।

विश्व दिव्यांग दिवस पर विशेष व्हीलचेयर पर स्टंट करने वाला यह दिव्यांग, हौसले से हारी विकलांगता गढ़ाकोटा के छोटे से गांव संजरा के है दिव्यांग जगदीश

चित्र
विश्व दिव्यांग दिवस पर  विशेष  व्हीलचेयर पर स्टंट करने वाला यह दिव्यांग,   हौसले से हारी विकलांगता गढ़ाकोटा के छोटे से गांव संजरा के है  दिव्यांग जगदीश गढाकोटा के  दिव्यांग जगदीश  राजस्थान में कमा रहे नाम सागर 03  दिसंबर 2024 मन में लगन और मंजिल पाने का जुनून हो तो हर मुकाम आसान है। गढ़ाकोटा के छोटे से गांव संजरा के रहने वाले दिव्यांग जगदीश पटेल ने साबित कर दिया है कि हौसला हो तो विकलांगता हार जाती है जगदीश पटेल ने फोन पर चर्चा करते हुए बताया कि सोच हमेशा बड़ी रखो खराब हमेशा ऊंचे देखो एक न एक दिन कामयाबी जरूर मिलेगी। 30 वर्षीय जगदीश पटेल  ऐसे शख्स का नाम है, जो अपने सपनों को हासिल करने के लिए उन तमाम बाधाओं के खिलाफ मजबूती से खडा है, जिनका सामना उसे अपनी जिंदगी में कदम-कदम पर करना पड़ा है।  जगदीश का मानना है कि अगर कोई अपने लक्ष्य को लेकर दृढ़ निश्चय कर ले और अपनी पूरी ताकत उस लक्ष्य को प्राप्त करने में लगा दे, तो इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। सागर जिले  के तहसील गढ़ाकोटा के छोटे से गांव (संजरा ग्राम)रहने वाला है। जगदीश पटेल ने बताय...

नियम विरूद्ध नाबालिग के प्रसव मामले में सूर्या अस्पताल हुई बंद कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ ने चस्पा कराया आदेश

चित्र
*नियम विरूद्ध नाबालिग के प्रसव मामले में सूर्या अस्पताल हुई बंद*   *कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ ने चस्पा कराया आदेश*   *आदेश का पर्चा चिपकाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने की  मात्र रस्म अदायगी*  सागर। तिलकगंज स्थित सूर्या मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल आखिरकार शनिवार को कलेक्टर के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने बंद करा दिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल के गेट पर चस्पा किए गए आदेश को देखकर समझ में आ रहा है कि जैसे विभाग के अधिकारियों ने महज रस्म अदायगी के लिए अस्पताल बंद है का नोटिस लगवा दिया है। जिसमेंं न तो किसी भी अधिकारी का या विभाग का नाम लिखा है और न ही यह लिखा गया है कि किसके आदेशानुसार यह अस्पताल बंद किया गया है। गौरतलब है कि सूर्या मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल में नियम विरूद्ध तरीके से नाबालिग के प्रसव के मामले में बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड सदस्यों व अन्य संगठनों के द्वारा बुधवार को काफी गहन जांच पड़ताल और मशक्कत के बाद एक नाबालिग बालिका को अस्पताल के बेसमेंट की सीढिय़ों के नीचे से उसके नवजात सहित बरामद किया गया था। नाबालिग की बरामदगी ...

विधायक खेल महोत्सव के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका- मंत्री श्री लखन पटेल स्वस्थ रहने के लिए खेल अत्यंत आवश्यक- विधायक श्री लरिया

चित्र
विधायक खेल महोत्सव के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका-  मंत्री श्री लखन पटेल  स्वस्थ रहने के लिए खेल अत्यंत आवश्यक- विधायक श्री लरिया सागर 30 नवंबर 2054 विधायक खेल महोत्सव के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । उक्त विचार मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री लखन पटेल ने नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया के द्वारा नरयावली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित खेल महोत्सव के रंगारंग समापन अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, श्री गौरव सिरोठिया, श्री हरिराम सिंह, डॉक्टर अनिल तिवारी, श्री मिही लाल अहिरवार, डॉ राजेंद्र यादव, श्री देवेंद्र कश्यप, एसडीएम श्रीमती अदिति यादव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन, श्रीमती सपना तिवारी सहित एवं अनेक जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी शिक्षक बड़ी संख्या में छात्राएं प्रतियोगी मौजूद थे।   मंत्री श्री लखन पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की खिलाड़ियों के लिए खेल महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा और इस...