जनसुनवाई में हुई 318 आवेदनों पर कार्यवाही

जनसुनवाई में हुई 318 आवेदनों पर कार्यवाही

सागर 03 दिसंबर 2024

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 318 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए।
इस दौरान कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अदिति यादव, सिटी मजिस्टेªट श्रीमती जूही गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डेहरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री नवीन सिंह ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे।

राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। जिले के 318 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल