संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीसी के जरिए की उच्च स्तरीय समीक्षा

चित्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीसी के जरिए की उच्च स्तरीय समीक्षा जन कल्याण शिविर और जल संवर्धन पर दिए सख्त निर्देश सागर 13 जून 2026  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेशभर के सभी संभागों के कमिश्नर और जिलों के कलेक्टर शामिल हुए। सागर संभाग से संभाग आयुक्त श्री अनिल सुचारी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक केवी और अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीसी के माध्यम से इस बैठक में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश का कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। शिविरों का आयोजन पूरी पारदर्शिता और मुस्तैदी से किया जाए ताकि जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण हो सके। बैठक में समान नागरिक संहिता के संबंध में http://ucc.mp.gov.in लिंक के माध्यम से आम जनों से सुझाव आमंत्रित करने की बात कही गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय पर जनता की राय बेहद जरूरी है, ताकि सभी की सक्रिय भा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 14 जून को केसली आगमन प्रस्तावित

चित्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 14 जून को केसली आगमन प्रस्तावित केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देगें सौगात मुख्यमंत्री केसली से करेंगे लाड़ली बहना योजना की 37 वीं किश्त की राशि का अंतरण सागर 13 जून 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 14 जून 2026 को सागर जिले के केसली विकासखंड में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर लाड़ली बहना योजना की 37 वीं किश्त लाड़ली बहनों के बैंक खातों में अंतरित करेंगें। वहीं मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव देवरी विधानसभा को लगभग 190.85 करोड़ रुपये की लागत के 53 विकास कार्यों की सौगात भीड़ देंगे। जिनमें 122.02 करोड़ रूपये की लागत के 28 कार्यों का भूमिपूजन तथा 68.83 करोड़ रूपये की लागत के 25 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।  मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास को गति देने वाले सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा तकनीकी शिक्षा विभाग से संबंधित निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इन विकास कार्यों से देवरी एवं केसली विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नागरिकों को ब...

केंट क्षेत्र में महिला पर देर रात तेजाबनुमा पदार्थ से हमला, पीठ झुलसी, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

चित्र
केंट क्षेत्र में महिला पर देर रात तेजाबनुमा पदार्थ से हमला, पीठ झुलसी, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच सागर। शहर के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक महिला पर तेजाबनुमा ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने की घटना सामने आई है। हमले में महिला की पीठ पेट झुलस गया जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे की वजह तलाशने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार विट्ठल नगर निवासी 36 वर्षीय अर्चना अहिरवार, पति अरविंद अहिरवार, रात के समय मेडिकल दुकान से दवा लेकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान कजलीवन मैदान के पास दो अज्ञात युवक उनके करीब पहुंचे और उन पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। पदार्थ के संपर्क में आते ही अर्चना की पीठ झुलस गई हालांकि महिला ने क्षेत्र के एक पूर्व पार्षद पर भी आरोप लगाये है। अचानक हुए हमले से घबराई महिला ने मदद के लिए शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखत...

उपभोक्ता आयोग के 34 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी कर्मी का दर्जा

चित्र
उपभोक्ता आयोग के 34 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी कर्मी का दर्जा खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का विशेष प्रयास सफल, वर्षों की सेवा का मिला सम्मान सागर 12 जून 2026   प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष प्रयास से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारी हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग तथा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में कार्यरत 34 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। शासन ने विशेष प्रकरण मानते हुए इन कर्मचारियों को "स्थायी कर्मी" के रूप में मान्यता प्रदान करने की अनुमति दे दी है। खाद्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग एवं जिला आयोगों में कार्यरत 29 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तथा 5 ऑफिस मोहर्रिर-सह-डिस्पेचर पदों पर कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी कर्मी का लाभ दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सामान...

ग्राम गढ़ौली खुर्द में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त

चित्र
कलेक्टर के निर्देश का असर ग्राम गढ़ौली खुर्द में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त सागर 30 मई 2026   कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए ग्राम गढ़ौली खुर्द के खसरा नंबर 134 स्थित आँगनवाड़ी केंद्र के सामने शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया।  मौके पर रोहित ऑटो पार्ट्स, मोहम्मद नईम, रंजन राय एवं सुभाष यादव द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकान एवं अन्य निर्माण किया गया था। राजस्व अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से निर्माण कार्य का ध्वस्तीकरण कर सभी अतिक्रमण हटाए और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।  उक्त कार्यवाही में तहसीलदार राहुल गौड़, सीडीपीओ विजय जैन, पटवारी निरंजन कुर्मी, सरपंच अरविन्द घोषी एवं थाना मोतीनगर से पुलिस बल उपस्थित रहा। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। ...

15 वें नव आरक्षक सत्र 2025-26 का प्रशिक्षण पूर्णपुलिस महानिरीक्षक के मुख्य आतिथ्य में दीक्षांत समारोह का आयोजन संपन्न

चित्र
15 वें नव आरक्षक सत्र 2025-26 का प्रशिक्षण पूर्ण पुलिस महानिरीक्षक के मुख्य आतिथ्य में दीक्षांत समारोह का आयोजन संपन्न सागर 30 मई 2026  पुलिस प्रशिक्षण शाला, मकरोनिया, सागर में संचालित 15 वें नव आरक्षक बुनियादी सत्र 2025-26 का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रशिक्षाणार्थियों का दीक्षांत समारोह दिनांक 30.05.2026 को आयोजित हुआ।यह दीक्षांत समारोह मुख्य अतिथि श्री मिथिलेश शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन एवं अतिरिक्त प्रभार सागर जोन, सागर म.प्र. की उपस्थिति में संपन्न हुआ। दीक्षांत समारोह में 302 प्रशिक्षाणार्थी की परेड संपन्न हुई । दीक्षांत परेड अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला को सलामी दी गई। परेड कमाण्डर प्रशिक्षु विक्रम सिंह सोलंकी द्वारा मुख्य अतिथि से दीक्षांत परेड के संबंध में रिपोर्ट कर परेड निरीक्षण का अनुरोध किया गया, जिसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड कार्यवाही के उपरान्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर श्रीमती लवली सोनी द्वारा प्रशिक्षण प्रतिवेदन का वाचन किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उद्बोधन में बताया ग...

कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी जनपदों में सीएफटी बैठक आयोजित

चित्र
कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी जनपदों में सीएफटी बैठक आयोजित   पेयजल प्रबंधन एवं निर्बाध आपूर्ति को लेकर हुई समीक्षा   सागर 30 मई 2026   कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर पेयजल आपूर्ति एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के निवारण के उद्देश्य से जिले की सभी जनपद पंचायतों में सीएफटी बैठक आयोजित की गई।  बैठक में ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल प्रबंधन और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गई। जनपदवार प्रत्येक ग्राम की वर्तमान पेयजल स्थिति की समीक्षा की गई तथा हैंडपंप, नल-जल योजना एवं अन्य स्रोतों की क्रियाशीलता का आंकलन किया गया।  जिन ग्रामों में पेयजल संकट की स्थिति है, वहां तत्काल टैंकर से जलापूर्ति, हैंडपंप सुधार एवं नल-जल योजनाओं के संधारण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। सभी ग्रामों में जल स्रोतों का सतत मॉनिटरिंग कर खराब हैंडपंपों को 24 घंटे में सुधारने के निर्देश दिए गए।  बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा...

मोतीनगर बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को सुधारने प्रशासनिक अमला मैदान में, अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

चित्र
मोतीनगर बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को सुधारने प्रशासनिक अमला मैदान में, अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण निगम कमिश्नर एवं एडीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, यात्री सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश सागर 30 मई 2026 कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशों के बाद शनिवार को शहर की यातायात और बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मैदान में उतरी। कमिश्नर नगर निगम श्री राजकुमार खत्री एवं एडीएम श्री अविनाश रावत ने मोतीनगर नवीन बस स्टैंड की व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं यात्री सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश दिये।  कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार नगर निगम कमिश्नर एवं एडीएम ने बस संचालन और यात्री सुविधाओं की दृष्टि से व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, उन्होंने बस स्टैंड पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय, प्रकाश व्यवस्था एवं यात्री सूचना प्रणाली की स्थिति देखी। उन्होंने बसों के आवागमन, पार्किंग व्यवस्था की भी जानकारी ली।  नगर निगम कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कलेक्टर के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए बस स्टैं...

रबी उपार्जन: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने की उपार्जन पूर्व समीक्षा

चित्र
रबी उपार्जन: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने की उपार्जन पूर्व समीक्षा अनाज को सुरक्षित गोदामों तक पहुंचाना और समय पर भुगतान कराना प्रशासन की प्राथमिकता  ---- कलेक्टर  परिवहन में तेजी लाने और भौतिक सत्यापन के दिए निर्देश सागर 29 मई 2026 शासन के निर्देश अनुसार जिले में रबी खरीदी का कार्य 28 मई को संपन्न हो चुका है। जिसके तुरंत बाद कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बैठक लेकर उपार्जन, परिवहन और भुगतान संबंधी विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों पर अनाज के उठाव और रिकॉर्ड के मिलान को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपार्जन केंद्रों पर ईपीओएस, खरीदी गई मात्रा और उसकी स्वीकृति की समीक्षा की और खरीदी गई मात्रा के विरुद्ध परिवहन में गति लाने के निर्देश दिए। जिले में उपार्जन पूर्ण होने के बाद अब पूरा जोर त्वरित परिवहन (उठाव) पर है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि परिवहन व्यवस्था को गति देते हुए अनाज का उठाव सुनिश्चित किया जाए। जिन उपार्जन केंद्रों पर अभी भी परिवहन का कार्य शेष रह गया है, वहां की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कलेक्टर ने एडीएम को निर्दे...

कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण हटाया

चित्र
कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण हटाया ग्राम भैंसा एवं पगारा में राजस्व अमले ने की कार्यवाही, पुलिस बल रहा मौजूद सागर 29 मई 2026  कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सागर श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने ग्राम भैंसा एवं पगारा में अवैध कालोनियों के विरुद्ध सर्च कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया।  बता दें कि ग्राम भैंसा में एएनए बिल्डर द्वारा खसरा नंबर 138 पर पार्टनर सिमरजीत सिंह, आशु और अमरदीप के माध्यम से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण हटाया गया। इसी क्रम में ग्राम पगारा स्थित खसरा नंबर 831 में श्री लाल जैन द्वारा निर्मित अवैध कॉलोनी पर भी कार्यवाही की गई और मौके पर अवैध निर्माण एवं अन्य कार्यों को रोका गया।  उक्त कार्यवाही में तहसीलदार श्री राहुल गौड़, श्री नितिन यादव, श्री संजय जैन, श्री निरंजन कुर्मी, श्री आशुतोष गौतम, प...

कलेक्टर के निर्देश, समस्त ब्लॉक मेडिकल अधिकारी टी.एल बैठक में हों उपस्थिति

चित्र
कलेक्टर के निर्देश, समस्त ब्लॉक मेडिकल अधिकारी टी.एल बैठक में हों उपस्थिति  सागर 29 मई 2026  कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समस्त ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीया सोमवार को टी. एल बैठक में स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें। ज्ञातव्य हो कि शासन प्राप्त निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को टी. एल बैठक आयोजित की जाती हैं जिसमे विभागीय समन्वय के साथ शासकीय कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाता है।  इसी प्रकार उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त अधिकारी जिनके पास अन्य जिलों का अतिरिक्त प्रभार है, प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीया सोमवार को टीएल बैठक में स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे 7 दिवस में करवाये - कलेक्टर प्रतिभा पाल

चित्र
➡️ सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे 7 दिवस में करवाये - कलेक्टर प्रतिभा पाल  वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत जिले के चिन्हित दस गांवों में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे ग्राम स्तर से सात दिवस में करवाये जाएं। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा इस संबंध में आयोजित जिले की पहली बैठक में जिला अधिकारियों को प्रदान किये। वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत वनों के संरक्षण, संवर्धन, प्रबंधन और उपयोग के अधिकार गांवों को दिये गये हैं, जिसका वे सतत उपयोग पारंपरिक रूप से सुरक्षा और संरक्षण के लिये कर रहे हैं। सागर जिले में इस प्रकार के पोटेंशियल ग्रामों की संख्या 1134 है, जिनके प्रबंधन के अधिकार चरणबद्ध रूप से ग्राम स्तर की सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्रबंधन समिति को सौंपे जाने हैं। इस कार्य के लिये जनजातीय कार्य विभाग को नोडल का दायित्व सौंपा गया है। विभाग के निर्देशानुसार सागर जिले में प्रथम चरण में 113 ग्रामों में ग्राम स्तर की सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्रबंधन समिति के माध्यम से सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन, प्रबंधन और सतत उपयोग करने के अधिकार सौंपे जाने हैं। जिले में पाय...

पेयजल समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कलेक्टर ने दिया नोटिस

चित्र
पेयजल समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कलेक्टर ने दिया नोटिस सागर 27 मई 2026  जिले में आयोजित जिला स्तरीय पेयजल समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।   मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद खुरई तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रहली को बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि 27 मई 2026 को कलेक्टर श्रीमती पाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पेयजल समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक की सूचना संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार मीडिया के माध्यम से पूर्व में उपलब्ध कराई गई थी, इसके बावजूद दोनों अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए। सूचना पत्र में कहा गया है कि बिना पूर्व सूचना बैठक से अनुपस्थित रहना शासकीय दायित्वों के प्रति उदासीनता एवं शासकीय कार्यों में लापरवाही को प्रदर्शित करता है। यह आचरण मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना गया है तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील...

यात्री बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर परिवहन विभाग सख्तः सागर संभाग में विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू

चित्र
यात्री बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर परिवहन विभाग सख्तः सागर संभाग में विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू सागर। प्रदेश में लगातार सामने आ रहे बस एक्सीडेंट्स और सुरक्षा मानकों (Safety Standards) की अनदेखी के मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। परिवहन आयुक्त महोदय श्री उमेश जोगा के कड़े निर्देशों के पालन में, पूरे प्रदेश के साथ-साथ सागर संभाग में भी यात्री बसों की सघन जांच के लिए एक विशेष अभियान (Special Drive) चलाया जा रहा है। जब से परिवहन आयुक्त ने पदभार संभाला है, तब से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और बस ऑपरेटर्स पर चेकिंग में सख्ती काफी बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में आर टी ओ सागर महोदय के नेतृत्व में आर टी ओ उड़नदस्ता सागर एवं टीमद्वारा मुख्य मार्गों और आरटीओ कार्यालय के सामने संयुक्त चेकिंग कार्रवाई (Joint Checking Drive) की गई। इस दौरान आने-जाने वाली यात्री बसों को रोककर उनकी गहन जांच की गई। | विशेष जांच के मुख्य बिंदु (Checking Points): आपातकालीन द्वार (Emergency Exit): यह सुनिश्चित किया गया कि सभी बसों में आपातकालीन द्वार चालू हालत में और खुल...

सागर की नवआगत कलेक्टर प्रतिभा पाल से मिला कांग्रेस का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, सौंपी समस्याओं की 'चार्जशीट'

चित्र
सागर की नवआगत कलेक्टर प्रतिभा पाल से मिला कांग्रेस का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, सौंपी समस्याओं की 'चार्जशीट' जिले की ​तीसरी महिला कलेक्टर का गुलदस्ता भेंट कर किया अभिनंदन; राजघाट बांध की ऊंचाई, गली-गली बिकती अवैध शराब और असुरक्षा के माहौल पर जताया कड़ा आक्रोश सागर/ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पार्षदों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सागर जिले की नवआगत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल (IAS) से सौजन्य मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्व नगर निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक, पार्षद ताहिर खान, पार्षद नीलोफर अंसारी, पार्षद रिचा सिंह गोंड तथा अल्पसंख्यक विभाग के चमन अंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  सागर जिले के इतिहास में अब तक की तीसरी महिला कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस औपचारिक भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले की प्रशासनिक उपेक...

दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर प्रधानमंत्री जी के संदेश को जन आंदोलन बनाएं : मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत*

चित्र
दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर प्रधानमंत्री जी के संदेश को जन आंदोलन बनाएं : मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत* स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सादगी का दिया संदेश खाद्य मंत्री मंत्रालय से पैदल पहुंचे शासकीय निवास सागर 22 मई 2026  प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार को विभागीय समीक्षा बैठक के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अनुशासित जीवनशैली और सादगी का प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर प्रधानमंत्री जी के संदेश को जनआंदोलन का रूप दें और अधिक से अधिक पैदल चलने एवं अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने का प्रयास करें। मंत्री श्री राजपूत मुख्यमंत्री सचिवालय से अपने शासकीय निवास सी-2, 74 बंगले तक पैदल पहुंचे। उनके इस कदम को आमजन के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और फिट जीवनशैली को अपनाने के साथ प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि वर्तमान समय...

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सौंपा ज्ञापन*

चित्र
*अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सौंपा ज्ञापन*   *एमआरपी व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ता हित संरक्षण की उठाई मांग*   *उपभोक्ताओं का हित सर्वोपरि जल्द , उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हम संकल्पित हैं :गोविंद सिंह राजपूत*  सागर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (ABGP) द्वारा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) प्रणाली में सुधार, उपभोक्ता संरक्षण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम जनता को राहत देने संबंधी मांगें प्रमुख रूप से रखी गईं। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने कहा कि वर्तमान समय में बाजार में कई कंपनियां उत्पादों पर मनमाना एमआरपी अंकित कर उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रही हैं। संस्था ने मांग की कि एमआरपी निर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाए तथा उपभोक्ताओं को वास्तविक मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजारों में मूल्य असमानता लगा...

अब सरकारी और प्रशासनिक जानकारी सीधे आपके मोबाइल पर “Jansampark sagar” व्हॉट्सऐप चैनल का शुभारंभफेक न्यूज से बचें, प्रमाणिक खबरें पाएं—कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल

चित्र
अब सरकारी और प्रशासनिक जानकारी सीधे आपके मोबाइल पर  “Jansampark sagar” व्हॉट्सऐप चैनल का शुभारंभ फेक न्यूज से बचें, प्रमाणिक खबरें पाएं —कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सागर 18 मई 2026 जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों, प्रशासनिक फैसलों, सरकारी और जनहित से जुड़ी हर अधिकारिक जानकारी सीधे आपके मोबाइल फोन पर मिलेगी। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने "Jansampark sagar" नाम से वॉट्सएप चैनल का शुभारंभ किया।   कलेक्टर श्रीमती पाल ने जिलेवासियों, अधिकारियों और कर्मचारियों से इस चैनल से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि डिजिटल दौर में सही और विश्वसनीय जानकारी का समय पर मिलना बेहद जरूरी है। “Jansampark sagar ” चैनल नागरिकों तक शासन-प्रशासन की आधिकारिक सूचनाएं सीधे और त्वरित रूप से पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि इस चैनल पर केवल प्रमाणिक और आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी, जिससे आमजन फेक न्यूज, अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बच सकेंगे। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने और महत्वपूर्ण घोषणाओं से अपडेट रहने ...

साइकिलिंग जैसी स्वस्थ आदतों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: रिशांक तिवारी

चित्र
साइकिलिंग जैसी स्वस्थ आदतों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: रिशांक तिवारी “संकल्प साइकिलिंग रैली” में युवाओं ने दिया फिट और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश सागर। रविवार सुबह शहर में फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित “संकल्प साइकिलिंग रैली” में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह साइकिल रैली सिटी स्टेडियम सागर से शुरू होकर एलिवेटेड कॉरिडोर से होते हुए चकराघाट तक निकाली गई, जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच फिटनेस, ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार जीवनशैली को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी जी ने कहा कि आज के समय में युवाओं को केवल सोशल मीडिया तक सीमित रहने के बजाय समाज और पर्यावरण से जुड़े ऐसे अभियानों का हिस्सा बनना चाहिए, जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक संकट की परिस्थितियों में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत जैसे विषय पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गए ...

प्रशिक्षित एवं समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति : रिशांक तिवारी

चित्र
प्रशिक्षित एवं समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति : रिशांक तिवारी भाजपा के द्विदिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए रिशांक तिवारी सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला सागर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत कनेरा स्थित होटल हेरिटेज कन्वेंशन में आयोजित द्विदिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी जी ने शामिल होकर प्रशिक्षण सत्रों में सहभागिता की। बता दें कि भाजपा ने यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन के अपेक्षित कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं कार्यशैली आधारित प्रशिक्षण हेतु आयोजित किया है। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान श्री रिशांक तिवारी ने पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता एवं जनसंपर्क जैसे विषयों पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार उसके समर्पित, अनुशासित एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन लगातार कार्यकर्ताओं के वैचारिक विक...