कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी जनपदों में सीएफटी बैठक आयोजित

कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी जनपदों में सीएफटी बैठक आयोजित  

पेयजल प्रबंधन एवं निर्बाध आपूर्ति को लेकर हुई समीक्षा  

सागर 30 मई 2026  
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर पेयजल आपूर्ति एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के निवारण के उद्देश्य से जिले की सभी जनपद पंचायतों में सीएफटी बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल प्रबंधन और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गई। जनपदवार प्रत्येक ग्राम की वर्तमान पेयजल स्थिति की समीक्षा की गई तथा हैंडपंप, नल-जल योजना एवं अन्य स्रोतों की क्रियाशीलता का आंकलन किया गया। 

जिन ग्रामों में पेयजल संकट की स्थिति है, वहां तत्काल टैंकर से जलापूर्ति, हैंडपंप सुधार एवं नल-जल योजनाओं के संधारण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। सभी ग्रामों में जल स्रोतों का सतत मॉनिटरिंग कर खराब हैंडपंपों को 24 घंटे में सुधारने के निर्देश दिए गए। 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जल निगम के सहायक यंत्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Random Posts

Home