मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीसी के जरिए की उच्च स्तरीय समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीसी के जरिए की उच्च स्तरीय समीक्षा

जन कल्याण शिविर और जल संवर्धन पर दिए सख्त निर्देश

सागर 13 जून 2026 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेशभर के सभी संभागों के कमिश्नर और जिलों के कलेक्टर शामिल हुए।
सागर संभाग से संभाग आयुक्त श्री अनिल सुचारी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक केवी और अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीसी के माध्यम से इस बैठक में उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश का कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। शिविरों का आयोजन पूरी पारदर्शिता और मुस्तैदी से किया जाए ताकि जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण हो सके।

बैठक में समान नागरिक संहिता के संबंध में http://ucc.mp.gov.in
लिंक के माध्यम से आम जनों से सुझाव आमंत्रित करने की बात कही गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय पर जनता की राय बेहद जरूरी है, ताकि सभी की सक्रिय भागीदारी से एक बेहतर और समावेशी नीति का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।

आगामी योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक योग कार्यक्रमों में आम जनता, युवाओं और स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

 नीट परीक्षा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो और निष्पक्षता का पूरा ध्यान रखा जाए। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए चल रहे इस अभियान पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी, तालाबों और कुओं के संरक्षण के काम में जनभागीदारी को बढ़ाया जाए, ताकि जल संवर्धन के लक्ष्य को समय सीमा में हासिल किया जा सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी कलेक्टरों और कमिश्नरों को हिदायत दी कि इन सभी प्राथमिकताओं पर जमीनी स्तर पर कड़ाई से काम किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

चिकित्सा जगत में वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने की आईएमए एवं फ़ोगसी सागर की अभिनव पहल*