नगर निगम कार्यालय में आयोजित किया गया लोक कल्याण मेला
नगर निगम कार्यालय में आयोजित किया गया लोक कल्याण मेला पथ विक्रेताओं को स्वरोजगार एवं व्यवसाय विस्तार हेतु ऋण उपलब्ध कराने की कार्रवाई स्वसहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की गई कार्रवाई सागर/ननि/13 जून 2026/ आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकाधिक हितग्राहियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम सागर द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय लोक कल्याण मेला विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, निगमाध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री, पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नगर निगम कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य स...